Responsive Scrollable Menu

यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी

एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से बसने का फैसला किया है। 'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक लाइमलाइट से दूर शांत जिंदगी बिताने के लिए दोनों हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, फिल्मों के काम के सिलसिले में दोनों का मुंबई आना-जाना बना रहेगा। हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में यामी को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और आदित्य को बतौर प्रोड्यूसर अवॉर्ड मिला था। शादी से पहले खरीदी थी 25 एकड़ की प्रॉपर्टी 37 साल की यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। शादी से पहले उन्होंने मंडी के गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था। लकड़ी और पत्थर से बने इस घर के आसपास बगीचे हैं, जहां सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक उगाए जाते हैं। 40 साल के आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून 2021 को इसी प्रॉपर्टी में शादी की थी। मुंबई के खार में किराए के घर में रहते थे हिमाचल जाने से पहले यह कपल मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक बड़े अपार्टमेंट में रहता था। यह घर चित्रकार धुरंधर मार्ग पर स्थित है। आदित्य धर ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' के प्रमोशन के दौरान अपने घर के पते का जिक्र भी किया था। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद कपल के इस घर को खरीदने की चर्चाएं थीं, लेकिन अब उन्होंने हिमाचल को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। 2024 में बेटे वेदाविद के माता-पिता बने यामी और आदित्य मई 2024 में माता-पिता बने थे। उनके बेटे का नाम वेदाविद है। कपल ने अपने बेटे की निजता का ध्यान रखते हुए उसका चेहरा मीडिया और सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। यामी ने पिछले साल बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, लेकिन उसमें भी चेहरा छिपाकर रखा था। हाल ही में कपल को मिला नेशनल अवॉर्ड 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के बाद बढ़ी कुल संपत्ति रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी और आदित्य की संयुक्त नेट वर्थ लगभग 100 से 125 करोड़ रुपए है। इसमें यामी गौतम की व्यक्तिगत नेट वर्थ 90 करोड़ रुपए है, जो एक्टिंग और विज्ञापनों से आती है। वहीं फिल्म 'उरी' और 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर की संपत्ति 20 से 60 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई थी। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के को-प्रोड्यूसर होने के नाते उनकी कुल संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई है।

Continue reading on the app

मुकेश खन्ना ने 'विश्वगुरु' के लिए क्यों भरी हामी? मेकर्स से तीन बार हुई मुलाकात, कहा- दर्शक मेरा इंतजार कर रहे हैं

टीवी के 'शक्तिमान' यानी दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना जल्द ही बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं. लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बनाए रखने के बाद आखिरकार उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'विश्वगुरु' के लिए अपनी हामी भर दी है. मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि मेकर्स ने इस रोल के लिए उनसे तीन बार मुलाकात की और स्क्रिप्ट पर विस्तार से चर्चा की. प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए उन्होंने कहा कि दर्शक लंबे समय से उन्हें किसी मजबूत किरदार में देखने का इंतजार कर रहे हैं और 'विश्वगुरु' उनके लिए बिल्कुल सही मंच साबित होगा.

Continue reading on the app

  Sports

रोनाल्डो को देखकर सीखा फुटबॉल, राज्य-स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छतरपुर की बेटी ने पाई तीसरी रैंक

Chhatarpur News: अंत्रा जैन ने लोकल 18 से कहा कि वह टीवी पर रोनाल्डो और मेसी को फुटबॉल खेलते देखती थीं, तो उनका भी फुटबॉल खेलने में इंट्रेस्ट बढ़ने लगा. उन्होंने ठान लिया कि खेल की दुनिया में कुछ करके दिखाना है. अभी तो राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है, वह आगे राष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हैं. Mon, 5 Oct 2026 07:39:23 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki 100 Badi Khabar LIVE : आज की ताजा 100 खबरें | PM Modi | Gyanesh Kumar | ECI | Flydubai Flight #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T02:08:44+00:00

Breaking News: राजधानी में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग | Delhi Police | Delhi Crime News | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T02:11:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers