4 दिन पहले मारा गया पाकिस्तानी सेना का कमांडो था, 3 साल तक पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की सुरक्षा संभाली
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को मार गिराया गया. सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान उसके शव के साथ युद्ध जैसी सामग्री भी बरामद की. अब हाशिम मूसा के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, आतंकी मूसा गोली से हुए घावों पर शहद लगाता था. वह घाव के जल्दी भरने और संक्रमण रोकने के लिए यह तरीका अपनाता था. कहा जाता है कि शुद्ध शहद के आयुर्वेदिक गुण घाव के टिश्यू रिकवरी को तेज करता है. साथ ही वह संक्रमण फैलाने से भी बचाता है. यासिर के फोन में मूसा के शहद से उपचार किए गए घावों की तस्वीरें मिलीं.
परवेज मुशर्रफ की सुरक्षा में तैनात था आतंकी
न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद आसिफ उर्फ मूसा का जन्म 7 मार्च 1980 को हुआ था. वह साल 2000 में पीए-3106947 सर्विस नंबर के साथ पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुआ था और बाद में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुआ. वर्ष 2005 में मोहम्मद आसिफ को स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (एसएसजी) में शामिल किया गया था. वह चौथी कमांडो 'यलगार' बटालियन में भी रहा था. साल 2006 से उसकी तैनाती बलूचिस्तान में थी. साल 2006 से 2009 के दौरान मूसा ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की वीवीआईपी सुरक्षा टीम के सदस्य के रूप में भी काम किया था.
आतंकियों ने गोलीबारी शुरू की
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को यूसमर्ग के कोराग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के संबंध में विशेष खुफिया इनपुट मिला था. इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. सुरक्षाबलों ने जब संदिग्धों को चुनौती दी तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद मुठभेड़ शुरू कर दी थी.
मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी रखा गया. इसी दौरान पालमेदान इलाके में हाशिम मूसा का शव बरामद हुआ. उसके पास से हथियार और अन्य युद्ध जैसी सामग्री मिलने की बात सेना ने कही है.
2022 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय थे आतंकी
हाशिम मूसा को जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं से जोड़ा गया था. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, उसका नाम अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी सामने आया था. अधिकारियों ने उसे लश्कर के उन वरिष्ठ कमांडरों में शामिल बताया था, जो 2022 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय थे.
रिपोर्टों के अनुसार, मूसा के खिलाफ सुरक्षाबलों की लंबे समय से तलाश चल रही थी. इससे पहले यूसमर्ग क्षेत्र में हुई एक अन्य कार्रवाई के दौरान उसका सहयोगी यासिर मारा गया था. मूसा की मौत के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लश्कर के उस चार सदस्यीय वरिष्ठ कमांडर समूह के सभी सदस्य मारे जा चुके हैं, जो जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा था.
हालांकि, इस मामले पर पाकिस्तान की ओर से अलग दावा भी सामने आया है. पाकिस्तान की सेना ने एक व्यक्ति को पेश कर कहा कि भारत ने जिस मोहम्मद आसिफ को मारा बताया है, उसकी पहचान गलत है. इस दावे पर भारत की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.
भारत ने पाकिस्तान को बनाया बच्चा! अब खुद पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगली सच्चाई
India VS Pakistan : भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को 19 रन से धूल चटाई और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. 3 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद बचकाना सेलिब्रेशन किया था और अब उनके सेलिब्रेशन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने प्रतिक्रिया दे डाली है. उनका कहना है कि सैम अयूब का वो सेलिब्रेशन सही नहीं था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








