शुभ काम करने से पहले क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी? जानिए क्या है इसके पीछे की साइंटिफिक वजह
Union Budget 2026: आज यानी 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस साल 9वां बजट पेश कर रही हैं. बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की जिस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर बजट पेश करने की शुभकामनाएं दी, जिसकी तस्वरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बता दें कि भारतीय परंपराओं में कोई भी शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि दही-चीनी खिलाना सिर्फ धर्म से जुड़ा नहीं हैं बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. हर घरों में आज भी ये परंपरा निभाई जाती है. चलिए आपको बताते हैं कि दही चीनी खिलाने के पीछे का साइंटिफिक वजह
दही-चीनी खाने की साइंटिफिक वजह
दही-चीनी खाने की परंपरा के पीछे भी एक साइंटिफिक वजह है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को मजबूत करते हैं, जबकि चीनी शरीर को तुरंत ग्लूकोज देकर ऊर्जा देती है. यह संयोजन तनाव कम करने, फोकस बढ़ाने, पेट को ठंडक देने और मन को सकारात्मक रखने में मदद करता है, इसलिए किसी शुभ कार्य से पहले इसे लिया जाता है.
शुभ काम करने से पहले क्यों खाते हैं दही-चीनी?
धार्मिक नजरिए से देखें तो दही-चीनी को किसी भी यात्रा पर जाने या किसी भी बड़े कार्य से पहले बाधा-विघ्नों को दूर करने के लिए खाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, यह नकारात्मक ऊर्जा को शांत करने के साथ कार्य में सफलता दिलाता है.
दही-चीनी खाने के फायदे
डाइजेशन
दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे पेट और डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इससे पेट खराब होने का खतरा भी कम हो जाता है.
शरीर रहता है हाइड्रेटेड
घर से बाहर निकलने पर दही और चीनी को इसलिए भी खाया जाता है ताकि हमारे शरीर में पानी की कमी न हो और शरीर हाइड्रेटेड रहे जिससे आप फ्रेश फील करते हैं. इसके साथ ही ये आपको एक्टिव भी रखता है.
IND U19 VS PAK U19: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में हुआ बदलाव
IND U19 VS PAK U19 Toss Update: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. इस मैच का नतीजा सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए काफी मायने रखता है. इस अहम मुकाबले में दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-11 में एक-एक बदलाव किए हैं.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडिया U19: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
पाकिस्तान U19: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह
पाकिस्तान U19 टीम: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, नकाब शफीक
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: LIVE मैच में संजू सैमसन के साथ गौतम गंभीर ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)








