Responsive Scrollable Menu

चुनाव आयोग के खिलाफ राज-उद्धव ठाकरे का मार्च, वोटर लिस्ट और कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आह्वान पर रविवार को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया. इस दौरान मतदाता सूची में बदलाव और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए. मार्च में दोनों दलों के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए.

राज ठाकरे ने रखीं दो प्रमुख मांगें

विरोध प्रदर्शन के दौरान राज ठाकरे ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अब तक की गई SIR प्रक्रिया को रद्द किया जाना चाहिए. उनकी दूसरी प्रमुख मांग है कि देश में मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया जाए. राज ठाकरे ने लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मतदाताओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाया. उन्होंने पूछा कि करीब छह महीने के भीतर मतदाताओं की संख्या में इतनी बड़ी वृद्धि कैसे हो सकती है. उन्होंने कहा कि देश में सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला जनता के वोट से होना चाहिए, न कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया से. राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तंज कसा.

2018-19 से उठा रहे हैं वोट चोरी का मुद्दा

राज ठाकरे ने दावा किया कि वह कई वर्षों से चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2018-19 के दौरान भी उन्होंने कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है और कथित वोट चोरी के खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए. ठाकरे के मुताबिक, उन्होंने उस समय भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक नेताओं के सामने अपनी चिंता रखी थी.

छह महीने में 40 लाख मतदाता बढ़ने पर सवाल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आंकड़ों का जिक्र करते हुए राज ठाकरे ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच मतदाताओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी पर सवाल उठाया. उन्होंने दावा किया कि करीब छह महीने के अंतराल में लगभग 40 लाख मतदाता बढ़ गए. राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद महाराष्ट्र में अपेक्षित उत्साह नहीं दिखने की बात भी कही. उन्होंने सवाल किया कि इतनी कम अवधि में मतदाताओं की संख्या में इतनी बड़ी वृद्धि कैसे हुई.

मुंबई में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

राज और उद्धव ठाकरे के आह्वान के बाद मुंबई में बड़ी संख्या में लोग विरोध मार्च में शामिल हुए. रविवार होने के कारण प्रदर्शन में भीड़ और बढ़ गई. दोनों दलों और विपक्ष की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई. राज और उद्धव ठाकरे के साथ नेता और कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर मार्च करने वाले हैं। प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

Continue reading on the app

आदित्य धर और गौतम यामी ने मुंबई छोड़ा? माया नगरी में नहीं रहेगा अब कपल, जानिए क्यों लिए इतना बड़ा फैसला

Aditya Dhar And Yami Gautam Leave Mumbai: आदित्य धर (Aditya Dhar) बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं. उन्होंने धुरंधर फ्रेंचाइजी और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी शानदार फिल्में बनाई. जिससे वह रातों-रात पॉपुलर हो गए है. आज उन्हें देश-दुनिया में हर कोई जनता है. उनसे जुड़ी हर छोडी-बड़ी जानकारी पर फैंस की नजर रहती है. इसी बीच एक खबर आई है कि आदित्य धर ने एक्ट्रेस और अपनी पत्नी यामी गौतम (Yami Gautam) के साथ मुंबई को छोड़ने का फैसला कर लिया है. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया और वे अब कहां रहेंगे.आपको बता दें कि इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऐसा दावा कई रिपोर्ट्स में किया जा रहा है. 

जानिए क्यों लिए इतना बड़ा फैसला

'फ्री प्रेस जर्नल'के मुताबिक, आदित्य धर और गामी गौतम ने माया नगरी यानी मुंबई को छोड़ने का फैसला कर लिया है. नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी यह जोड़ी शांत और लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ हिमाचल प्रदेश में गुजारना चाहती है. हालांकि, वे काम के सिलसिले में मुंबई आते जाते रहेंगे. बता दें कि यामी के लिए सिर्फ हिमाचल प्रदेश एक शांत जगह और घूमने की जगह नहीं है. उनका यहां मायका भी है. दरअसल, उनका हिमाचल के बिलासपुर में ही हुआ था. ऐसे में यह कपल अब शोर शराबे से दूर मंडी जिले के 25 एकड़ जमीन पर बने घर में रहेगा. 

पांच साल पहले खरीदा का मंडी में घर

जानकारी के मुताबिक आज से करीब पांच पहले 2021 में यामी और आदित्य धर ने इस प्रोपर्टी को खरीदा था जो करीब 100 साल पुराना बताया जाता है. मंदी का यह घर लड़की और पत्थर की मदद से बना हुआ है और इसमें चारों और खूबसूरत बगीचे भी हैं और इसमें कई तरीके फल उगाए जाते हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि दोनों अब हेल्दी लाइफ स्टाइल जीना चाहते हैं. उन्होंने इस घर को सेलेब्स की तरह आलिशान तरीके से डेकोरेट नहीं किया, वह दोनों बस यहां पर सिंपलीसिटी से साथ में टाइम गुजारना चाहते हैं. आदित्य जब भी फ्री होते हैं तो यहीं पर अपना टाइम सस्पेंड करते थे. अब दोनों ने स्थायी रूप से यहां पर फैमिली के तौर पर बसने का फैसला कर लिया है. 

मुंबई में आदित्य और यामी किराए पर रहे

यामी गौतम और आदित्य धर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद कते हैं. हिमाचल जाने से पहले वे मुंबई के खार वेस्ट के एक किराए अपार्टमेंट में रहते थे. यह उनकी लग्जरी और सादगी का एक खूबसूरत माना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कपल लंबे समय से इसी अपार्टमेंट में किराए पर रह रहा था. हालांकि, बाद में ऐसी भी खबरें आईं कि आदित्य धर ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद इसे खरीद लिया था. बताया जाता है कि करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की वैल्यू वाला यह घर 'क्वाइट लग्जरी' और मिनिमलिज्म की थीम पर बेस्ड है. 

मंडी के घर में ही की थी यामी और आदित्य ने शादी

नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी की थी. उन्होंने अपनी शादी हिमाचल प्रदेश के मंडी के उसी घर में सादगी से की. जिसमें उन्होंने अब साथ में रहने का फैसला किया है. दोनों की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई. बताया जाता है कि इस समारोह में सिर्फ उनके घर-परिवार के 18 से 20 लोग शामिल हुए थे और बॉलीवुड से कोई स्टार नहीं आया था. दरअसल, इसकी एक वजह यह भी थी कि इस दौरान कोविड-19 नाम की महामारी भी चल रही थी. जिसके वजह से उन्हें सरकार के नियमों को पालन करना पड़ा. उनकी शादी को पूरी तरह से पारंपरिक हिमाचली और कश्मीरी रीति-रिवाजों के मुताबिक किया गया था. जहां यामी ने अपनी मां की 33 साल पुरानी शादी का लाल जोड़ा पहना था. 

ये भी पढ़ें: दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 95 की उम्र में हुआ निधन, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

Continue reading on the app

  Sports

44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, कप्तान ने कहा- हम इसके हकदार थे

जापान में संपन्न हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 44 साल बाद गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस खास उपलब्धि के बाद मीडिया से बात करते हुए टीम की कप्तान ने कहा कि हम इस गोल्ड मेडल के हकदार थे। Sun, 04 Oct 2026 18:43:01 +0530

  Videos
See all

Vrindavan Keli Kunj Dispute: प्रेमानंद जी पर टारगेट क्यों? #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T13:15:42+00:00

Master Stroke : सनातन के खिलाफ साजिश? | Premanand Maharaj | Rahul vs Akhilesh | UP Election News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T13:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers