Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली-रोहित शर्मा अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे? 5 मैचों की होगी वो वनडे सीरीज, नोट कर लीजिए शेड्यूल

Virat Kohli Rohit Sharma Next Match: वेस्टइंडीज के साथ खेली गई वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. 3 मैचों की सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी लगाकर फैंस का दिल जीत लिया. लेकिन, अब भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी एक्शन में नहीं दिखेगी. तो अब सवाल उठता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि दोनों खिलाड़ी एक्शन में कब नजर आएंगे...

विराट कोहली और रोहित शर्मा का कैसा रहा प्रदर्शन?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित ने पहले वनडे मैच में 35 गेंद पर 32 रन बनाए. विराट कोहली ने पहले वनडे मैच में 88 गेंदों पर 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 139 रनों की नाबाद पारी खेली. दूसरे वनडे मैच में रोहित ने 75 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली.

वहीं, विराट कोहली ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए. तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर चला, जिसमें उन्होंने 85 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, विराट तीसरे वनडे में शून्य पर ही आउट हो गए.

अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा?

वेस्टइंडीज के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलेगी. जी हां, नवंबर में भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहां भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी और इसका आखिरी यानि तीसरा वनडे 15 नवंबर को खेला जाएगा. कुल मिलाकर भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने वाली है. एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, जो अब सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी और मेजबानों के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा. तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन, 13 नवंबर तौरंगा, 15 नवंबर को तौरंगा में खेला जाएगा.

मैच दिनांक (Date) समय (IST / Local) स्थान (Venue)
1st ODI बुधवार, नवम्बर 4, 2026 7:30 AM / 3:00 PM ईडन पार्क, ऑकलैंड (Eden Park, Auckland)
2nd ODI शनिवार, नवम्बर 7, 2026 7:30 AM / 3:00 PM वेलिंगटन (Wellington)
3rd ODI मंगलवार, नवम्बर 10, 2026 7:30 AM / 3:00 PM सेडन पार्क, हैमिल्टन (Seddon Park, Hamilton)
4th ODI शुक्रवार, नवम्बर 13, 2026 7:30 AM / 3:00 PM बे ओवल, तौरंगा (Bay Oval, Tauranga)
5th ODI रविवार, नवम्बर 15, 2026 7:30 AM / 3:00 PM बे ओवल, तौरंगा (Bay Oval, Tauranga)

ये भी पढ़ें: कौन है सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाला भारतीय खिलाड़ी? लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचे शुभमन गिल

Continue reading on the app

बरमूडा से बोस्टन जा रहा मेडिकल विमान लापता, नैनटकेट के पास मिला मलबा; 6 लोग थे सवार

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बताया क‍ि बरमूडा से बोस्टन जा रहे एक मेडिकल विमान का मलबा मिल गया है. शन‍िवार को उड़ान के दौरान व‍िमान से संपर्क टूट गया था. विमान में छह लोग सवार थे. स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार तड़के करीब 2 बजे फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कोस्ट गार्ड को बताया कि गल्फस्ट्रीम जी100 विमान से संपर्क टूट गया है. विमान का टेल नंबर सी-जीआरजेपी था. इसके बाद कोस्ट गार्ड की हवाई और समुद्री टीमें नैनटकेट के तट के पास विमान की तलाश में जुट गईं. इस विमान को कनाडा की मेडिकल इवैक्यूएशन कंपनी लैटिट्यूड एयर एम्बुलेंस ऑपरेट कर रही थी.

जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा, "अमेरिकी कोस्ट गार्ड शनिवार को लापता मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान में सवार छह लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं. सर्च टीमों को नैनटकेट के तट के पास मलबा मिला है, जिसकी पुष्टि लापता विमान के मलबे के रूप में हुई है." कोस्ट गार्ड ने बताया कि विमान में कुल छह लोग सवार थे. इनमें चार कनाडा और दो बरमूडा के नागरिक थे। अधिकारियों के मुताबिक, उनके परिवारों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है. कोस्ट गार्ड ने कहा, "सर्च टीमों को मिला मलबा लापता विमान का होने की पुष्टि हुई है. विमान में सवार छह लोगों की तलाश जारी है. कोस्ट गार्ड का जहाज विलियम स्पार्लिंग पूरी रात खोज अभियान जारी रखेगा."

ये भी पढ़ें: यूपी के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी और बोनस की तैयारी

फ्लाइटअवेयर के ट्रैकर के मुताबिक, संपर्क टूटने से पहले विमान की ऊंचाई में काफी तेजी से गिरावट आई थी. विमान करीब 24,000 फीट यानी लगभग 7,300 मीटर की ऊंचाई से गिरकर करीब 11,000 फीट यानी लगभग 3,300 मीटर पर आ गया था। इसके बाद उससे संपर्क टूट गया. लाइवएटीसीडॉटनेट पर जारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, तट के पास पहुंचते समय पायलट ने विमान में इलेक्ट्रिकल समस्या होने की जानकारी दी थी और इमरजेंसी घोषित की थी. ऑडियो में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को पायलट से पूछते हुए सुना गया, "ठीक है, आपने कहा कि आप बिना देखे आगे बढ़ रहे हैं. क्या आपने यही कहा?"

इसके बाद कंट्रोलर ने पूछा, "क्या आप इमरजेंसी घोषित कर रहे हैं या नहीं?" इस पर पायलट का जवाब साफ सुनाई नहीं दिया. हालांकि, बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पुष्टि की कि पायलट ने इमरजेंसी घोषित कर दी थी. कनाडा के परिवहन मंत्री स्टीवन मैककिनन ने कहा कि अधिकारी हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं. मैककिनन ने 'एक्स' पर लिखा, "इस बेहद मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं विमान में सवार सभी लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों, करीबियों और साथ काम करने वालों के साथ हैं. हम हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहने के बीच संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. मैं इस अभियान में शामिल सभी बचावकर्मियों का उनकी लगातार कोशिशों के लिए धन्यवाद करता हूं."

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के प्रताप नगर गली स्थित गली के एक कारखाने में लगी भीषण आग
 

 

Continue reading on the app

  Sports

'सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं'... मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

Sonipat News: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. इस टीम में सोनीपत के लाल अभिषेक नैन ने भी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया. गोल्ड जीतते ही अभिषेक के घर सोनीपत में लोग खुशियों से झूम उठे. आइए जानते हैं कि इस जीत को लेकर उनके परिजनों का क्या कहना है. Sun, 4 Oct 2026 14:27:03 +0530

  Videos
See all

कॉकपिट में घायल पायलट की मदद को आगे आए यात्री |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T09:16:56+00:00

स्मित को सुलाने नहीं दिया गया, वजह जानकर चौंक जाएंगे |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T09:16:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers