Responsive Scrollable Menu

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले की खौफनाक कहानी, भारतीय पायलट ने नेतन्याहू को बताया कैसे बची 174 यात्रियों की जान

Flydubai Cockpit Attack: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को हुई गंभीर घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वीडियो कॉल पर बात की. संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में इलाज करा रहे कैप्टन मच्छार ने उन्हें उस घटना के बारे में जानकारी दी. इस एक घटना ने पूरी दुनिया का झकझोर कर दिया.

बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कॉकपिट में हमले के समय उनके साहस की सराहना की. उन्होंने कैप्टन मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित भी किया.

नमाज के लिए उठा था को-पायलट, कुछ मिनट बाद कर दिया हमला
कैप्टन स्मित मच्छार के मुताबिक, उड़ान की शुरुआत सामान्य थी और कॉकपिट में किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आ रही थी. इसी दौरान को-पायलट नमाज अदा करने के लिए अपनी सीट से उठा. कैप्टन ने इसे उस समय सामान्य गतिविधि माना. लेकिन करीब चार-पांच मिनट बाद अचानक उनके सिर के पीछे जोरदार वार हुआ. पहले उन्हें लगा कि शायद विमान में कोई तकनीकी समस्या हुई है. इसके तुरंत बाद एक और हमला हुआ और उन्हें समझ आया कि पीछे मौजूद को-पायलट ही उन पर हमला कर रहा है.
कैप्टन ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन लगातार चोट लगने के कारण उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें दिखाई देना भी मुश्किल हो गया.

घायल हालत में खोला कॉकपिट का दरवाजा

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार को पता था कि विमान को बचाने के लिए कॉकपिट का दरवाजा खोलना जरूरी है. उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए कोड का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर को-पायलट ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद कैप्टन ने हिम्मत दिखाई और दरवाजे का नॉब घुमाकर उसे खोल दिया. दरवाजा खुलते ही उन्हें यात्रियों की आवाजें सुनाई दीं. यात्रियों ने स्थिति को समझते हुए कॉकपिट में हस्तक्षेप किया और कथित हमलावर को काबू करने में मदद की. इसी दौरान विमान में मौजूद दो रिजर्व पायलट कॉकपिट में पहुंचे और विमान की कमान संभाली.

हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा

घटना के दौरान फ्लाइट FZ1073 ने आपातकालीन संदेश भेजा. विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद इसकी ऊंचाई तेजी से कम हुई और यह 17 हजार फीट से भी नीचे पहुंच गया. कैप्टन मच्छार ने बताया कि घायल हालत में कॉकपिट के फर्श पर पड़े होने के दौरान उन्हें विमान के नीचे जाने का एहसास हुआ. इसी समय उन्हें यह भी पता चला कि को-पायलट उन्हें कॉकपिट का दरवाजा खोलने से रोकने की कोशिश कर रहा है. दरवाजा खुलने और यात्रियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाने में मदद मिली.

ओमानी नागरिक के तौर पर हुई आरोपी को-पायलट की पहचान

रिपोर्टों के मुताबिक, कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने का आरोप ओमान के नागरिक हमाम अल-हमामी पर है. सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि उसे कथित चरमपंथी विचारधारा से जुड़े कारणों के चलते पहले उसके विमान उड़ाने पर बैन लगाया गया था. घटना के बाद उसे सऊदी अरब में अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया.

तबुक में हुई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की का विमान दुबई से इजरायल के शहर तेल अवीव जा रहा था, विमान में कुल 174 लोग सवार थे. कॉकपिट में हमले के बाद पैदा हुई आपात स्थिति के बीच विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ा गया. आखिरकार फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया. लैंडिंग के बाद कथित हमलावर सह-पायलट को हिरासत में ले लिया गया. पूरी घटना में कैप्टन मच्छार का घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलना और यात्रियों व रिजर्व पायलटों का समय पर हस्तक्षेप बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Continue reading on the app

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और खीर को चांद की रोशनी में रखने की मान्यता

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व होता है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व को कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने की परंपरा होती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात्रि में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जागकर उनकी आराधना करने वाले भक्तों पर उनकी कृपा बरसती हैं. आइए जानते हैं साल 2026 में शरद पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और खीर से जुड़ी धार्मिक मान्यता के बारे में.

कब है शरद पूर्णिमा 2026? (Sharad Purnima 2026)

द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रांरभ 25 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर होगा. पूर्णिमा तिथि का समापन 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार और इस साल शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को रविवार के दिन मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- Matra Navami 2026: आज मातृ नवमी है, इस दिन करें माता पितरों का श्राद्ध, जानें कुतुप मुहूर्त

शरद पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त (Sharad Purnima 2026 Shubh Muhurat)

शरद पूर्णिमा पर रात में पूजा की जाती है. इस दौरान माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है. निशिता काल में देवी की पूजा करना मुहूर्त है रात 11 बजकर 39 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक. माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा करनी होती है और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए.

शरद पूर्णिमा पर खीर को चांद की रोशनी में क्यों रखा जाता है?

बता दें कि शरद पूर्णिमा की सबसे प्रसिद्ध परंपराओं में से एक है रात में खीर को चांदनी में रखना. ये खीर दूध और चावल की मदद से तैयार की जाती है. इसे रात में खुले आसमान के नीचे रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस रात्रि में चंद्रमा की किरणों में खास प्रकार की औषधीय शक्ति और अमृतमय प्रभाव होता है. इसलिए, चांदनी में रखी गई खीर को अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. इस खीर को शुद्धता, पोषण और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. इसी कारण शरद पूर्णिमा की पूजा में खीर की मान्यता सबसे अधिक होती है.

शरद पूर्णिमा का महत्व क्या है?

धार्मिक मान्यताओं में शरद पूर्णिमा को माता लक्ष्मी की आराधना के लिए खास माना जाता है. कहा जाता है कि इस रात जब देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और देखती है कि कौन उस रात्रि में जागकर उनकी पूजा कर रहा है. इसी मान्यता के कारण कई स्थानों पर रात में जागरण और लक्ष्मी पूजन किया जाता है. शरद पूर्णिमा के साथ चातुर्मास की अवधि के समापन के बारे में भी बताया जाता है. इसके बाद मंगल कार्यों का प्रारंभ हो जाने की बात भी कही गई है. भक्त  इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा कर माता लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

शरद पूर्णिमा पूजा विधि

शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है. पूजा से पहले मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर को गंगाजल में शुद्ध करें. इसके बाद उन्हें लाल वस्त्र पहनाएं. पूजा स्थल पर दीया और धूप जलाएं. माता लक्ष्मी को लाल या सफेद फूल अर्पित करें. शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी माता के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए. उन्हें पीले फूल अर्पित करें. पूजा के बाद भोग लगाएं और आरती करें. अगर आपने शरद पूर्णिमा का व्रत  रखा है तो रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने की भी खास मान्यता है. शरद पूर्णिमा के दिन दूध और चावल की खीर बनाएं. उस खीर को चांदनी में रात भर रखें. अगले दिन उसे प्रसाद की तरह खाएं.

क्यों खास है यह रात?

धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होते हैं. ब्रज परंपरा के अनुसार, इस रात में राधा-रानी और श्रीकृष्ण जी ने गोपियों के साथ महारास किया था. इसलिए, इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है. बंगाल और ओडिशा में इस दिन कोजागरी लक्ष्मी पूजा करने की परंपरा है.

शरद पूर्णिमा की रात क्यों किया जाता है जागरण?

माता लक्ष्मी की पूजा के लिए जिस प्रकार दिवाली की रात को खास माना जाता है. बिल्कुल उसी प्रकार दीपावली से पहले आश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा की रात्रि भी लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष मानी जाती है. इस दिन कोजागर पूजा होती है. ये पर्व मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में मनाया जाता है. इस रात घरों को सजाया जाता है और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस रात्रि में जागरण करने की भी मान्यता होती है.

कोजागर पूजा रात्रि की विशेष मान्यता

धार्मिक मान्यता है कि आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को रात्रि में जागरण के साथ भक्तिभाव के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन नारियल-पानी पीने तथा चौसर खेलने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं.

शरद पूर्णिमा की रात क्या करें और किन बातों का रखें ध्यान?

  • शरद पूर्णिमा के दिन घर की साफ-सफाई करके पूजा स्थल को भी स्वच्छ रखना शुभ माना जाता है. शाम के समय माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इसके बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है. पूजा के दौरान घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी को फूल, फल, मिठाई और खीर का भोग लगाया जा सकता है.
  • इस दिन विशेष रूप से दूध और चावल से खीर बनाकर रात में चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा है. मान्यता के अनुसार, अगले दिन इस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. हालांकि, खीर को खुले में रखने के बजाय साफ और ढकने योग्य जालीदार बर्तन का इस्तेमाल करना स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर है.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Chetan Sharma Cricketer: राजस्थान का एकमात्र खिलाड़ी बना रेस्ट ऑफ इंडिया का हिस्सा, भरतपुर के चेतन पर सबकी नजर

Chetan Sharma Cricketer: भरतपुर के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का BCCI की अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है. राजस्थान से चुने गए वे इकलौते खिलाड़ी हैं. चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में चेतन अपनी तेज गेंदबाजी का दम दिखाएंगे. Sun, 4 Oct 2026 16:49:43 +0530

  Videos
See all

Netanyahu Big Action On Flydubai Cockpit Attack LIVE: कैमरे पर रोया पायलट! | Israel | Oman | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:40:04+00:00

Firozabad Tyre Factory Fire : फिरोजाबाद में आग का तांडव | Firozabad Bhishankand #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers