NEET पेपर लीक मामले पर CBI की फाइनल चार्जशीट जल्द:दावा- NTA या किसी सरकारी अधिकारी का नाम नहीं; एजेंसी ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI एक हफ्ते के भीतर दूसरी और अंतिम चार्जशीट दाखिल करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि CBI इस मामले में केंद्र सरकार या NTA अधिकारियों को आरोपी नहीं बनाएगी। इसमें सिर्फ NTA द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञ, कोचिंग सेंटर संचालक, बिचौलिए और परीक्षार्थी शामिल होंगे। CBI ने इस मामले में अब तक राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, इन्हीं लोगों को इस मामले में मुख्य आरोपी भी बनाया गया है। पहली चार्जशीट में जुलाई में दाखिल की गई थी CBI ने 28 जुलाई को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। ऐजेंसी ने तब कहा था कि “अन्य साजिशकर्ताओं” की भूमिका की जांच खुली रखी गई है। CBI को केंद्रीय फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL), गवर्नमेंट एग्जामिनर ऑफ क्वेश्चन्ड डॉक्यूमेंट्स (GEQD) और दिल्ली यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की राय रिपोर्ट का इंतजार था। CBI की पहली चार्जशीट के मुताबिक, NTA ने NEET-UG 2026 का पेपर तैयार करने के कई चरणों में उन्हीं तीन विषय विशेषज्ञों को दोबारा लगाया। CBI ने 13 आरोपियों के बैंक खाते-लॉकर फ्रीज किए CBI ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, सबूत मिटाने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने आरोपियों के बैंक खाते, बैंक लॉकर और एक डीमैट अकाउंट भी फ्रीज किए हैं। पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा हुई... जानें पूरा विवाद NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार और NTA ने परीक्षा रद्द कर दी। 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई थी। इस दौरान देश भर में 20 से ज्यादा छात्रों ने सुसाइड किया था। ---------- ये खबर भी पढ़ें… लोकसभा में आज पेपर लीक संशोधन बिल पर बोलेंगे राहुल:शाह जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल पेश करेंगे, सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल भी आएगा लोकसभा में आज पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर लगातार दूसरे दिन चर्चा होगी। पूरी खबर पढ़ें…
रांची में कई होटल और बार में पुलिस ने मारा छापा, आठ युवक और छह युवतियों को हिरासत में लिया
रांची में कई होटल और बार में पुलिस ने मारा छापा, आठ युवक और छह युवतियों को हिरासत में लिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama







.jpg)
