Jharkhand News: निकाय चुनाव से पहले BJP ने बुलाई प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक
Jharkhand News: झारखंड राज्य में निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है, जहां निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी.
‘एक पद-एक प्रत्याशी’ फार्मूले पर होगा मंथन
हालांकि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे, फिर भी बीजेपी सहित सभी प्रमुख दल अपने समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं. बैठक में “एक पद-एक प्रत्याशी” फार्मूले पर सहमति बनाने की कोशिश होगी, ताकि मेयर पद समेत अन्य प्रमुख पदों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के बीच आपसी टकराव से बचा जा सके.
सूत्रों के मुताबिक, कई नगर निगमों में एक ही पद के लिए पार्टी से जुड़े कई दावेदार सामने आए हैं. ऐसे में नामों पर मंथन कर एक सर्वमान्य उम्मीदवार तय करना बैठक का मुख्य एजेंडा है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता भी इस रणनीतिक बैठक में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी की नजर ज्यादा से ज्यादा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने पर है.
11 रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में निकल गए शुभमन गिल से आगे
Vaibhav Suryavanshi Record: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है. जहां, ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी को शुरुआत तो मिली, लेकिन वह इस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 30 रन बनाकर ही आउट हो गए. मगर, अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान वैभव ने बड़ा कारनामा किया और यूथ ODI में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल - उन्मुक्त चंद को पीछे छोड़ दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 30 रन
पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है. वैभव 22 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अपनी इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला. स्ट्राइक रेट 136.36 का रहा.
Vaibhav Suryavanshi निकले शुभमन गिल से आगे
पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद से आगे निकल गए हैं. इस मैच के शुरू होने से पहले वैभव ने 6वें नंबर थे, लेकिन अब वह इस मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.
शुभमन ने यूथ ODI में 16 मैच खेले, जिसमें 103.23 की स्ट्राइक रेट और 104.45 के औसत से 1149 रन बनाए थे. वहीं उन्मुक्त चंद ने 21 मैचों में 1149 रन ही बनाए थे. ऐसे में पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में 11 रन बनाते ही वैभव ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया. 14 वर्षीय इस बल्लेबाज ने अब तक 23 यूथ ODI में 53.13 के औसत और 158.61 की स्ट्राइक रेट से 1169* रन बना लिए हैं.
नंबर-1 पर हैं विजय जोल
यूथ ODI में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम पर दर्ज है. जोल ने 2012-14 में खेले गए 36 अंडर-19 मैचों की 36 पारियों में 42.54 के औसत और 73.12 की स्ट्राइक रेट से 1404 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 7 अर्धशतक निकले. वह 3 बार डक पर भी आउट हुए.
ये भी पढ़ें: ईशान और अर्शदीप ने T20 World Cup 2026 से पहले फैंस से की खास रिक्वेस्ट, जानिए शानदार प्रदर्शन पर क्या बोला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















