Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात
वाशिंगटन, चार अक्टूबर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सीनेटर एंजेला ऑल्सोब्रुक से मुलाकात की और इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने तथा भारतीय नागरिकों के लिए किफायती एवं निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। मैरीलैंड की सीनेटर ऑल्सोब्रुक के साथ यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में ‘रूस एवं ईरान प्रतिबंध अधिनियम’ पारित होने को लेकर नयी दिल्ली में चिंता जताई जा रही है। यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले कुछ देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का अधिकार देता है।
क्वात्रा ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैरीलैंड की सीनेटर एंजेला ऑल्सोब्रुक के साथ बेहद शानदार मुलाकात हुई। हमने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने, बढ़ते ऊर्जा सहयोग और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की।’’ क्वात्रा ने कहा कि उन्होंने मैरीलैंड के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में प्रवासी भारतीयों के योगदान को भी रेखांकित किया।
शिवपुरी में भैंस चराने से रोकने पर विवाद, लाठी-डंडों से हमला कर की गई फायरिंग, एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित
शिवपुरी में जमीन को लेकर हुआ विवाद हिसंक झड़प में बदलने की जानकारी सामने आई है। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बंदूक से कई राउंड फायरिंग किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
यह पूरा मामला जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के जागती गांव का है। यहां जब एक पक्ष ने दूसरे को खेत में भैंस चराने से रोकने की कोशिश की तब ये सारा विवाद खड़ा हो गया। मामले में पीड़ित पक्ष में एसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।
लाठी डंडे से हमला बंदूक से फायरिंग
पीड़ित पक्ष के प्राण सिंह गुर्जर के मुताबिक दिमान सिंह उनके खेत में भैंस चरा रहा था। जब प्राण सिंह ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। तभी दिमान सिंह गाली गलौज करने लगा और अपने परिवार के लोगों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 7 से 8 लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान इनपर हमला करने को कोशिश की गई और बंदूक से कई फायर किए गए। प्राण सिंह ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।
SP ऑफिस पहुंचे पीड़ित
इस मामले में पीड़ित पक्ष ने अपनी शिकायत सुरवाया थाने में दर्ज करवाई है। ये लोग एसपी ऑफिस भी पहुंचे जहां घटना की वीडियो पेश कर शिकायत की गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब वो थाने में पहुंचे तो अपेक्षा के अनुसार सुनवाई नहीं की गई। मामले में अभी पुलिस का पक्ष सामने नहींं आया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News








