Responsive Scrollable Menu

‘सिख कैदियों समेत कई मुद्दों को हल किया जाए’,पंजाब विधानसभा स्पीकर ने PM मोदी को लिखा पत्र

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 फरवरी को प्रस्तावित पंजाब के जालंधर दौरे से ठीक एक दिन पहले ये पत्र लिखा है.

Continue reading on the app

गोवा में आम आदमी पार्टी की सक्रियता तेज, बैठक में केजरीवाल ने संगठन मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों पर फोकस करने का दिया संदेश

गोवा की राजनीति में बदलाव के संकेत दिखने लगे हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (31 जनवरी) को गोवा राज्य समिति के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की. यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है. बैठक में गोवा के कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई. नेताओं ने कहा कि राज्य में जमीन का गलत इस्तेमाल हो रहा है. खेती की खाजान जमीन को नुकसान पहुंच रहा है और झीलों व नदियों पर भी बुरा असर पड़ रहा है. उनका आरोप है कि गलत नीतियों और बिना योजना के विकास कार्यों के कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा है और लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है.

केजरीवाल ने बैठक में क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए है. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी गोवा में लंबी और मजबूत राजनीतिक मौजूदगी बनाना चाहती है.

बैठक में यह भी कहा गया कि गोवा की जनता लंबे समय से एक ईमानदार विकल्प की तलाश में है. पर्यटन राज्य होने के बावजूद यहां बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे लोगों को परेशान कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी इन समस्याओं को अपने एजेंडे में प्रमुखता दे रही है.

पंजाब में पार्टी के कामों का किया जिक्र

पंजाब में पार्टी की सरकार के कामों का भी जिक्र हुआ. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे क्षेत्रों में किए गए बदलावों को उदाहरण के तौर पर पेश किया गया. नेताओं का कहना है कि इसी तरह का मॉडल गोवा में भी लागू किया जा सकता है.

2027 चुनावों की तैयारी शुरू

आम आदमी पार्टी अब गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है. स्थानीय नेताओं को आगे लाने और जनता के बीच लगातार पहुंच बनाने की योजना है. पार्टी का मानना है कि 2027 का चुनाव गोवा की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है.

यह भी पढ़ें- गोवा में 1 लाख परिवारों ने सेपुरा कैंपेन में किया हस्ताक्षर, बदहाल सड़कों को लेकर की शिकायतः केजरीवाल

Continue reading on the app

  Sports

बजट 2026 को लेकर उमंग सिंघार का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘किसानों-युवाओं से धोखा, उद्योगपतियों के कर्ज माफ’

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बजट को किसान, युवा और मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि इसमें आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। किसानों और मजदूरों की … Sun, 01 Feb 2026 18:07:25 GMT

  Videos
See all

Budget Session 2026: बजट में महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना का ऐलान #budget2026 #budget2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T12:38:22+00:00

Budget Session 2026: आत्म निर्भर भारत के लिए 2 हजार करोड़ की घोषणा! #budget2026 #budget2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T12:44:09+00:00

Owaisi on K. Chandrashekar Rao: "BRS ने मुसलमान को डिप्टी सीएम..." | #asaduddinowaisi #telengana #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T12:44:41+00:00

Guru Ravidas Jayant Live: रविदास जयंती के मौके पर पीएम मोदी का बड़ा बयान Viral | Jalandhar | Punjab #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T12:38:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers