Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह का 5 विकेट हॉल, ईशान किशन का शतक, 5वें T20 में न्यूजीलैंड को हराकर 4-1 से सीरीज जीता भारत

IND vs NZ: भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवे और आखिरी टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 4-1 से टी20 सीरीज अपने नाम कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 271 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 225 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला 5 विकेट हॉल लिया.

फिन एलन और रचिन रवींद्र के बीच हुई थी 100 रनों की साझेदारी

भारत के दिए 272 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद फिन एलन और रचिन रवींद्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की शानदार साझेदारी हुई.

फिन एलन ने खेली 80 रनों की तूफानी पारी

फिन एलन ने कमाल की पारी खेली, लेकिन फिर अक्षर पटेल ने उन्हें चलता किया. फिन एलन 38 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स 7 रन और फिर रचिन रवींद्र 17 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं कप्तान मिचेल सैंटनर खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद डेरिल मिशेल 12 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. देखते ही देखते न्यूजीलैंड की पूरी टीम 225 रनों पर सिमट गई. 

अर्शदीप सिंह ने लिए पहला टी20 इंटरनेशनल 5 विकेट हॉल

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट हॉल लिए. टी20 इंटरनेशनल में उनका यह पहला 5 विकेट हॉल है. वहीं अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाए. जबकि वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह को 1-1 सफलता मिली है.

ईशान किशन ने लगाया शतक, सूर्या का अर्धशतक

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 271 रनों का स्कोर खड़ा किया. ईशान किशन ने 43 गेंदों पर 103 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं हार्दिक पांड्या सिर्फ 17 गेंद पर 47 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: सूर्या ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, रोहित और विराट के क्लब में मारी एंट्री

Continue reading on the app

Budget 2026: बजट डे पर क्या रहेगा वित्त मंत्री का शेड्यूल, यहां जानें सबकुछ

Budget 2026: बजट डे पर वित्त मंत्री का दिन पूरी तरह तय कार्यक्रम के मुताबिक चलता है. सुबह राष्ट्रपति से मुलाकात से लेकर संसद में भाषण और शाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस तक, हर कदम देश की आर्थिक दिशा तय करने से जुड़ा होता है.

Continue reading on the app

  Sports

SA vs WI: शॉट जमाते ही टूटा बैट, फिर हो गया टीम को नुकसान, साउथ अफ्रीका से छिना जीत का मौका

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच नाटकीय अंदाज में खत्म हुआ. आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कॉर्बिन बॉश के एक शॉट में काफी ड्रामा हुआ, जिसे देखकर हंसी भी आ जाए और माथा भी पीट लें. Sun, 01 Feb 2026 08:22:08 +0530

  Videos
See all

Budget 2026 :बजट में सोना-चांदी होगा सस्ता? मेगा बजट, महाकवरेज LIVE | Nirmala Sitharaman Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T03:08:01+00:00

खुले मंच से Amit Shah की ललकार"शर्म करो ममता शर्म करो वोटबैंक के लिए वंदे मातरम् का विरोध कर रही हो" #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T03:07:21+00:00

Iran America War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 01 February #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T03:11:40+00:00

Budget 2026 | Nirmala Sitharaman: EV Sector-Defence System पर बड़ी ख़बर | Business | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T03:04:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers