Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: आज परिध योग के प्रभाव से होगा इन राशियों को लाभ, सिंह-मेष राशि के करियर में ग्रोथ, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों के लिए शुभ रहने वाला है. आज पंचांग के अनुसार, आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि प्रभावी रहेगी. आज पूरे दिन पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा आज शाम 6 बजकर 32 मिनट तक मिथुन राशि में रहेंगे और फिर अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश करेंगे. रविवार का दिन भगवान सूर्य नारायण का होता है. इसलिए, आज के दिन उनकी प्रार्थना करनी चाहिए, उन्हें जल अर्पित करना चाहिए. आज मातृ नवमी भी है. यह तिथि पितृपक्ष की वह तिथि होती है, जिसमें घर की महिला दिवंगतों का श्राद्ध किया जाता है. आज ग्रहों के गोचर से परिध योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, बुधादित्य योग, वाशि योग, सुनफा योग का निर्माण हो रहा है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 4 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों का समय सर्वोत्तम चल रहा है और पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी. माता पिता का सुख मिलेगा और रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा. दूर देश की यात्रा होगी और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- लाल चंदन का तिलक करें
लाल वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा और आज के दिन आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज आप लोगों को यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के साथ आज शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. आज इन्हें प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. आज के दिन चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और समस्याओं का समाधान होगा. आज
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन
लक मीटर- 7
4.कर्क राशि
कर्क राशि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- पांच अन्न दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
5.सिंह राशि
इस राशि के लोगों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहा है. आज इन्हें विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं. साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी. परिजनों का साथ मिलेगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आय के साधन में वृद्धि होगी. विद्या से धन लाभ होगा और आपको मान-सम्मान मिलेगा. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होंगे और जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज आप लोगों को संतान सुख मिल सकता है और
छात्रों के लिए अच्छा समय है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 9
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज लाभ के अवसर मिलेंगे और इनके सुखों में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज माली हालत में सुधार होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज आयात निर्यात का योग बन रहा है और
परिवार में शुभ कार्य होने का योग है.
सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 9
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज के दिन भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज के दिन दूर देश की यात्रा होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है.रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज कई साधनों से धन लाभ होगा. आज इन लोगों को रोग चोट चपेट से बचे रहने की जरूरत है. आज विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं और रुका हुआ धन मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें
उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज इन्हें बेवजह के विवादों से बचना चाहिए और मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए. आज के दिन भूमि भवन खरीद सकते हैं और संतान लाभ हो सकता है.यात्रा, तीर्थाटन से लाभ होगा और रुका हुआ धन मिलेगा. आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- अनाज दान करें
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
लक मीटर-9
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज आप लोगों को नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज जमीन तथा मकान का सुख मिलेगा.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- असहाय की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज संतान सुख का योग बन रहा है और नौकरी में प्रमोशन होगा. आज आप लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.
सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
उपाय- मंदिर में फल दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
आज है मातृ नवमी श्राद्ध 2026
आज 4 अक्टूबर 2026 रविवार को मातृ नवमी श्राद्ध किया जा रहा है. इस दिन परिवार के उन दिवंगत स्त्रियों का श्राद्ध व तर्पण किया जाता है, जिनकी मृत्यु पति के होते हुए होती है. इन स्त्रियों को सधवा कहा जाता है. इसलिए, आज माता, दादी और नानी का श्राद्ध होता है.
ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat 2026 Paran Time: जितिया व्रत का पारण कब किया जाएगा? नोट करें व्रत खोलने का समय और विधि
Aaj Ka Panchang 4 October 2026: आज रविवार को मातृ नवमी श्राद्ध, जानें पंचांग में कुतुप मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 4 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. रविवार के दिन नवमी तिथि देर रात 3 बजकर 54 मिनट तक रहने वाली है. इसलिए, मातृ नवमी का श्राद्ध 4 अक्टूबर को ही किया जाने वाला है. आज दोपहर 12:33 तक परिघ योग रहेगा. इस योग में शत्रुओं के विरुद्ध कार्य किए जाते हैं, जिनमें सफलता मिलती है. आज रविवार को रात 12 बजकर 14 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र काा प्रभाव रहने वाला है. आज मातृ नवमी का पूरा पंचांग विस्तार से पढ़ें.
पढ़ें आज का पंचांग 4 अक्टूबर 2026
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
- तारीख- 4 अक्टूबर 2026
- दिन- रविवार
- तिथि- नवमी
- नक्षत्र- पुनर्वसु
- सूर्योदय- सुबह 6:15 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:04 बजे
- करण- तैतिल, गर
- चंद्रमा- वृषभ राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:46 से दोपहर 12:33 तक
- राहुकाल- 4:35 से शाम 6:04 तक
- दिशा शूल- पश्चिम
- दिशा शूल उपाय- घी या पान खाकर घर से निकलें
आज का महामंत्र
ऊं भास्कराय नम:
ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों खाई जाती है मछली? पढ़ें चील-सियार और जीमूतवाहन की यह व्रत कथा
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में शाम 06 बजकर 31 मिनट तक उसके बाद कर्क राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:15 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 04 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 05 अक्टूबर सुबह 12:53 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 04 अक्टूबर को दोपहर 01:55 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:47 मिनट से सुबह 05:35 मिनट तक
अमृत काल- रात 09:56 बजे से रात 11:27 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
मातृ नवमी श्राद्ध 2026 मुहूर्त
कुतुप मूहूर्त- दोपहर 12:03 से लेकर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक
रौहिण मूहूर्त- दोपहर 12:51 से लेकर दोपहर 01:39
अपराह्न काल- दोपहर 01:39 से शाम 04:01
आज का अशुभ समय
राहुकाल- शाम 04 बजकर 35 मिनट से शाम 06 बजे तक
यम गण्डक- दोपहर 12:15 मिनट से दोपहर 01:43 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 03:11 मिनट से शाम 04:39 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04:33 बजे से शाम 05:20 मिनट तक
रविवार के नुस्खे
- कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो यह जातक को समाज में प्रतिष्ठा और करियर में सफलता दिलाता है. वहीं, इसकी प्रतिकूलता होने पर सफलता में बाधाएं आने लगती हैं और मनुष्य के स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव आते हैं. सूर्य ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का राजा माना गया है. ऐसे में जीवन में सफलता पाने के लिए सूर्य का मजबूत होना आवश्यक माना जाता है. अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, को कुछ सरल उपाय करने से जीवन में सूर्य की अनुकूलता बनी रहती है और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.
- सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए. वहीं, रविवार के दिन विशेष रूप से सूर्य को जल अर्पित चाहिए. रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद तांबे के लोटे में साफ जल, लाल फूल अक्षत, लाल चंदन और दूर्वा डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सूर्य ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है और रोगों का भी नाश होता है.
- रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित माना जाता है. ऐसे में इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है. साथ ही, एक बात का ध्यान रखना चाहिए, आज के दिन नमक का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है. इसकी बजाए जातक को दूध, दही, दलिया, गेहूं की रोटी आदि का सेवन करना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं.
- सूर्य देव को अर्घ्य देते वक्त ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए. इसके अलावा, सूर्य के सामने ही खड़े होकर गायत्री मंत्र का जप करना भी बेहत उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से जातक के यश और समृद्धि में वृद्धि होती है.
- अगर आप सूर्य ग्रह की प्रतिकूल प्रभावों का सामना कर रहे हैं, तो इससे राहत पाने के लिए रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान कर सकते हैं. इसके लिए रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद साफ वस्त्र पहनकर सूर्यदेव की पूजा करें. फिर, गुड़, जौ, लाल वस्त्र, तांबा आदि वस्तुएं अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें. इस उपाय को करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग बनने लगते हैं. इस उपाय को सुबह-सुबह के समय ही करना शुभ फलदायी होता है.
- सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए नियमित रूप से आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. सूर्य का संबंध माता-पिता से भी माना जाता है...इसलिए किसी भी कार्य के लिए घर से बाहर जाने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें. ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में सफलता की राह आसानी होने लगती है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









