Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 4 October 2026: आज रविवार को मातृ नवमी श्राद्ध, जानें पंचांग में कुतुप मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 4 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. रविवार के दिन नवमी तिथि देर रात 3 बजकर 54 मिनट तक रहने वाली है. इसलिए, मातृ नवमी का श्राद्ध 4 अक्टूबर को ही किया जाने वाला है. आज दोपहर 12:33 तक परिघ योग रहेगा. इस योग में शत्रुओं के विरुद्ध कार्य किए जाते हैं, जिनमें सफलता मिलती है. आज रविवार को रात 12 बजकर 14 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र काा प्रभाव रहने वाला है. आज मातृ नवमी का पूरा पंचांग विस्तार से पढ़ें.

पढ़ें आज का पंचांग 4 अक्टूबर 2026

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 4 अक्टूबर 2026 
  • दिन- रविवार
  • तिथि- नवमी 
  • नक्षत्र- पुनर्वसु
  • सूर्योदय- सुबह 6:15 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:04 बजे 
  • करण- तैतिल, गर
  • चंद्रमा- वृषभ राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:46 से दोपहर 12:33 तक
  • राहुकाल- 4:35 से शाम 6:04 तक
  • दिशा शूल- पश्चिम 
  • दिशा शूल उपाय- घी या पान खाकर घर से निकलें

आज का महामंत्र

ऊं भास्कराय नम:

ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों खाई जाती है मछली? पढ़ें चील-सियार और जीमूतवाहन की यह व्रत कथा

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में शाम 06 बजकर 31 मिनट तक उसके बाद कर्क राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:15 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 04 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 05 अक्टूबर सुबह 12:53 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 04 अक्टूबर को दोपहर 01:55 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:47 मिनट से सुबह 05:35 मिनट तक

अमृत काल- रात 09:56 बजे से रात 11:27 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक

मातृ नवमी श्राद्ध 2026 मुहूर्त

कुतुप मूहूर्त- दोपहर 12:03 से लेकर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक

रौहिण मूहूर्त- दोपहर 12:51 से लेकर दोपहर 01:39

अपराह्न काल- दोपहर  01:39 से शाम 04:01

आज का अशुभ समय

राहुकाल- शाम 04 बजकर 35 मिनट से शाम 06 बजे तक

यम गण्डक- दोपहर 12:15 मिनट से दोपहर 01:43 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 03:11 मिनट से शाम 04:39 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04:33 बजे से शाम 05:20 मिनट तक

रविवार के नुस्खे

  • कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो यह जातक को समाज में प्रतिष्ठा और करियर में सफलता दिलाता है. वहीं, इसकी प्रतिकूलता होने पर सफलता में बाधाएं आने लगती हैं और मनुष्य के स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव आते हैं. सूर्य ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का राजा माना गया है. ऐसे में जीवन में सफलता पाने के लिए सूर्य का मजबूत होना आवश्यक माना जाता है. अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, को कुछ सरल उपाय करने से जीवन में सूर्य की अनुकूलता बनी रहती है और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.
  • सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए. वहीं, रविवार के दिन विशेष रूप से सूर्य को जल अर्पित चाहिए. रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद तांबे के लोटे में साफ जल, लाल फूल अक्षत, लाल चंदन और दूर्वा डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सूर्य ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है और रोगों का भी नाश होता है.
  • रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित माना जाता है. ऐसे में इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है. साथ ही, एक बात का ध्यान रखना चाहिए, आज के दिन नमक का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है. इसकी बजाए जातक को दूध, दही, दलिया, गेहूं की रोटी आदि का सेवन करना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं.
  • सूर्य देव को अर्घ्य देते वक्त ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए. इसके अलावा, सूर्य के सामने ही खड़े होकर गायत्री मंत्र का जप करना भी बेहत उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से जातक के यश और समृद्धि में वृद्धि होती है.
  • अगर आप सूर्य ग्रह की प्रतिकूल प्रभावों का सामना कर रहे हैं, तो इससे राहत पाने के लिए रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान कर सकते हैं. इसके लिए रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद साफ वस्त्र पहनकर सूर्यदेव की पूजा करें. फिर, गुड़, जौ, लाल वस्त्र, तांबा आदि वस्तुएं अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें. इस उपाय को करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग बनने लगते हैं. इस उपाय को सुबह-सुबह के समय ही करना शुभ फलदायी होता है.
  • सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए नियमित रूप से आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. सूर्य का संबंध माता-पिता से भी माना जाता है...इसलिए किसी भी कार्य के लिए घर से बाहर जाने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें. ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में सफलता की राह आसानी होने लगती है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

मातृ नवमी 2026: सिर्फ मां ही नहीं, इन 4 महिलाओं का भी होता है श्राद्ध? जानें क्या है नियम

Matru Navami 2026: पितृपक्ष में मातृ नवमी को सौभाग्यवती श्राद्ध भी कहते हैं। जानें मां के अलावा किन महिलाओं श्राद्ध कर सकते हैं और मृत्यु तिथि याद न होने पर क्या करें।

Continue reading on the app

  Sports

सावधान हो जाओ! 42 की उम्र में फिर लौटा मिस्टर 360 का कहर, बल्लेबाजी में एबी डिविलियर्स ने मचाया गदर

साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हो, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका खौफ आज भी बरकरार है. ऐसा ही कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में देखेने को मिला, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में महज 39 गेंद में 70 रन कूट दिए. Sun, 4 Oct 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T19:30:29+00:00

बीच धारा पलटी नाव, बच्चों समेत 12 डूबे | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T19:20:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers