रांची में खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 368 से ज्यादा छात्र लेंगे हिस्सा
रांची में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड अंडर-17 प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है. शनिवार को खेलगांव स्थित खेल परिसर, होटवार में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. राज्य के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों से आए 368 से अधिक छात्र इसमें हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है.
प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से किया जा रहा है. इसमें हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल समेत कई खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
खेल बच्चों में अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं- रंजन
उद्घाटन के दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है. ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे उन्हें जिला स्तर से आगे राज्य स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलता है.
झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने भी स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर पर खेलों को और मजबूत करने की जरूरत बताई. उन्होंने अच्छे प्रशिक्षकों की उपलब्धता को महत्वपूर्ण बताया. उनका कहना था कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए.
खेलो झारखंड जैसे आयोजनों से स्कूल स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को पहचानने में मदद मिल सकती है. प्रतियोगिता से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का रास्ता भी खुलता है.
पलामू के शिव कुमार बनाते हैं आयुर्वेदिक घी, बताया खांसी, पाचन से लेकर स्किन तक के फायदे
अलग-अलग जगहों पर लोग स्थानीय और प्राचीन तौर-तरीकों से आज भी काफी चीजें तैयार करते हैं. इनके अपने फायदे होते हैं. इनका सही इस्तेमाल और सही चीज मिल पाना दोनों बहुत जरूरी है. ये खान-पान के पुराने तरीके और फॉर्मूले से बनने वाली चीज सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. ये किसी औषधि से कम नही होती हैं. आज हम आपको....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








