Responsive Scrollable Menu

Health Tips: सीने में जलन दिल का रोग नहीं बल्कि Digestion की गड़बड़ी, ऐसे पहचानें Heartburn

खानपान में गड़बड़ी होना पाचन स्वास्थ्य की समस्याओं की सबसे बड़ी वजह माना जाता है। क्योंकि आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर सेहत पर देखने को मिलता है। अधिक तलाभुना, मसालेदार खाना और जंक फूड्स आदि को खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं। क्या आपको भी खाना खाने के बाद अचानक से छाती में भारीपन, सीने में जलन या फिर अंदर से जलन होने जैसा अनुभव होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो यह हार्ट बर्न की समस्या की ओर संकेत हो सकता है।

सीने में जलन की समस्या होने पर अधिकतर लोगों के मन में सबसे पहले दिल की बीमारी का ख्याल आता है। कई लोग मान लेते हैं कि हार्ट बर्न की समस्या का सीधा संबंध हृदय से है। लेकिन ऐसा होना जरूरी नहीं है। दरअसल, सीने में होने वाली जलन दिल की नहीं बल्कि पाचन से जुड़ी समस्या का संकेत होती है।

इसे भी पढ़ें: DJ का शोर बिगाड़ सकता है दिल की धड़कन, स्ट्रोक और Heart Attack का बढ़ा रिस्क

हार्ट बर्न का हो सकते हैं शिकार

सीने में जलन में शरीर में क्या होता है

सीने में जलन की समस्या होने पर पेट का अम्ल ऊपर की तरफ भोजन की नली में पहुंच जाता है। भोजन की नली में यह अम्ल जल पैदा करता है। जिसकी वजह से सीने या फिर छाती की हड्डी के पीछे जलन जैसा एहसास होता है। वहीं कई बार यह जलन गले तक पहुंच जाती है।

वहीं कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि खट्टा तरल पदार्थ या भोजन वापस गले की ओर आ रहा है। मुंह में कड़वा या खट्टा स्वाद महसूस होता है। इसलिए सीने में जलन की समस्या को सिर्फ दिल से जोड़ना सही नहीं है।

सीने में जलन की समस्या और इसके खतरे

खाना खाने के बाद पेट में खाने को पचाने के लिए अम्ल बनता है। यह अम्ल सामान्य स्थिति में पेट के भीतर रहता है।

जब पेट और भोजन की नली के बीच मौजूद मांसपेशी ठीक से बंद नहीं हो पाती हैं या फिर गलत समय पर ढीली पड़ जाती हैं। तो भोजन की नली में पेट का अम्ल वापस ऊपर आ सकता है।

वहीं भोजन की नली की अंदरूनी परत तेज अम्ल को सहन करने के लिए तैयार नहीं होती है, जिस कारण जलन और दर्द महसूस होने लगता है।

इस स्थिति में खट्टी डकार, सीने में जलन, मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद और कई बार गले में जलन की समस्या हो सकती है।

हालांकि कभी-कभी सीने में जलन होना सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसको गैस या अपच की समस्या समझकर टालना नहीं चाहिए।

क्यों होती है सीने में जलन

खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या सीने में जलन को बढ़ा सकती हैं। अधिक तला-भुना, ज्यादा खाने खाने, मसालेदार खाना खाने और खाने के फौरन बाद लेट जाने से इसका खतरा अधिक बढ़ जाता है।

खट्टे खाद्य पदार्थ, चाय-कॉफी जैसे कैफीन वाले पेय और शराब भी सीने में जलन की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

धूम्रपान, वेट ज्यादा होने और प्रेग्नेंसी के दौरान पेट का अम्ल ऊपर आने से यह समस्या बढ़ सकती है।

वहीं अगर आप खाना खाने के फौरन बाद लेट जाते हैं, तो पेट का अम्ल और सामग्री ऊपर आने की संभावना हो सकती है।

सीने की जलन से राहत पाने के तरीके

ज्यादा भोजन करने से बचें।

खाना खाने के फौरन बाद लेटने से बचें।

रात में सोने से कुछ घंटे पहले खाना खाएं।

ज्यादा वेट होने पर वजन कंट्रोल करें।

धूम्रपान न करें।

हल्की जलन से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह पर दवा ले सकते हैं।

Continue reading on the app

Weight Loss Diet में शामिल करें ये 7 तरह के High-Protein Salad, तेजी से घटेगा वजन

एक बार वजन बढ़ जाए तो इसे कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। आज के समय में लोग सबसे ज्याद बढ़ते हुए वजन से परेशान है। खासतौर पर वजन घटाने के लिए सबसे जरुरी है कि आपकी डाइट और डाइट में ऐसी फूड्स को शामिल करें, जिनकी कैलोरी में कम हो, हालांकि शरीर को पूरा पोषण मिले।

ऐसे में सलाद सबसे जरुरी ऑप्शन में से एक है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर सलाद पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। यदि आप अपने वेट लॉस के सफर को आसान और मजेदार बनाना चाहती हैं, तो आप इन स्वादिष्ट और लो-कैलोरी सलाद को अपनी रोज की डाइट में जरुर शामिल करें।

खीरा और टमाटर सलाद

इसे बनाना काफी आसान और इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करता है। इसके अलावा टमाटर शरीर को जरुरी एंटीऑक्सीडेंट्स देता है। बस आप इस सलाद में थोड़ा नींबू और काला नमक मिलाकर खाएं, इससे पाचन भी दुरुस्त होता है।

स्प्राउट्स सलाद

अंकुरित मूंग और चने से तैयार यह सलाद काफी टेस्टी होती है और इसमें प्रोटीन व फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। असल में यह वजन को कम करने में काफी मदद करता है। इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और नींबू का रस मिलाकर इसका स्वाद और पोषण दोनों ही बढ़ाया जा सकता है।

ग्रीन सलाद

इसमें आप पालक, लेट्यूस, खीरा, शिमला मिर्च और टमाटर को मिलाकर ग्रीन सलाद खा सकते हैं। वैसे यह शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और विटामिन्स प्रदान करता है। इसमें मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के साथ ही शरीर को अंदर से साफ रखता है।

फ्रूट सलाद

अगर आपने डाइट में सेब, पपीता, अमरूद और अनार जैस फलों को अपने सलाद में एड ऑन करें, इनमें फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना है कि इसमें चीनी या क्रीम बिल्कुल न मिलाएं। वरना आपकी कैलोरी बढ़ सकती हैं। वजन घटाने के बजाय बढ़ जाएगा।

पनीर सलाद

यदि आप प्रोटीन का सबसे बढ़िया सोर्स ढूंढ रहे हैं, तो लो-फैट पनीर सलाद एक बढ़िया ऑप्शन है। दरअसल, लो-फैट पनीर में मौजूद प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा महसूस करता है। इसमें खीरा, टमाटर, गाजर और काली मिर्च मिलाकर खाएं, जिससे आपको हेल्दी होने के साथ ही काफी टेस्टी भी बन जाता है।

उबला चना सलाद

प्रोटीन के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन काले चने का सलाद। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके लिए आपको चाहिए उबले हुए काले चने में प्याज, टमाटर, नींबू का रस और भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। असल में यह कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट और पेट भरने वाला वेट लॉस सलाब बनाता है।

गाजर और चुकंदर सलाद

अगर आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स चाहिए, तो आप गाजर और चुकंदर का सलाद खा सकते हैं। यह वजन घटाने के साथ ही शरीर में खून का लेवल बढ़ाने और स्किन को हेल्दी व ग्लोइंग बनाए रखता है।

सलाद खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

- ध्यान रहे कि सलाद में ज्यादा नमक या मेयोनीज डालने से उसकी पौष्टिकता कम हो सकती है।

- स्वाद के लिए हमेशा नींबू और काली मिर्च का ही इस्तेमाल करें।

- दोपहर के समय खाने से ठीक पहले एक बाउल सलाद खाने से आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं।

- रात के खाने में भी आप एक कटोरी सलाद ले सकते हैं।

- ध्यान रहे है कि सलाद को काटकर लंबे समय तक न रखें, इसको हमेशा ताजा बनाकर ही खाएं।

Continue reading on the app

  Sports

आंखों में आंसू लिए लियोनेल मेसी ने खेला विदाई मैच, गोल दागा और अर्जेंटीना को भी जिताया

लियोनेल मेसी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल फुटबॉल गेम 6 अक्टूबर को खेला। बेनिन के खिलाफ अर्जंटीना की टीम मैदान पर उतरी, जो मेसी का विदाई मैच था।  Wed, 07 Oct 2026 07:40:33 +0530

  Videos
See all

Bengal Bypoll Election | बंगाल उपचुनाव में वोट लूट या सब ठीक? नंदग्राम से रेजीनगर का पूरा हाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:30:18+00:00

Omani Co-Pilot Punishment Live : ओमानी पायलट को UAE देगा मौत की सजा ? |Hamam al-Hammami | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:25:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers