Responsive Scrollable Menu

Comparison: मारुति विक्टोरिस या फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट, कीमत और फीचर्स में कौन बेस्ट?

Comparison: भारतीय बाजार में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों के बीच कई विकल्प मौजूद हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की ओर से विक्टोरिस को पेश किया जाता है, जबकि फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट भी इसी श्रेणी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है। दोनों एसयूवी में इंजन, फीचर्स और कीमत के स्तर पर कई अंतर देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी एक एसयूवी को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि दोनों में क्या खास मिलता है।

इंजन और पावर
मारुति विक्टोरिस में 1.5 लीटर क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इस एसयूवी को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी तकनीक के विकल्प के साथ भी उपलब्ध कराती है।

वहीं, फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट में पेट्रोल इंजन के दो विकल्प मिलते हैं। इसका 1.5 लीटर टीएसआई इंजन 150 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 1.0 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 115 पीएस की पावर और 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन की बात करें तो ताइगुन फेसलिफ्ट में छह-स्पीड मैनुअल, छह-स्पीड ऑटोमैटिक, सात-स्पीड डीएसजी और आठ-स्पीड ऑटोमैटिक के विकल्प दिए गए हैं।

फीचर्स
मारुति विक्टोरिस को कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड रियर टेल लाइट, शार्क फिन एंटीना, 26.03 सेंटीमीटर का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडर-बॉडी सीएनजी किट, डॉल्बी एटमॉस सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल टेलगेट, एंबिएंट लाइटिंग, एलेक्सा ऑटो वॉयस असिस्टेंट और 35 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट में 17 इंच के अलॉय व्हील, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, इल्यूमिनेटेड लोगो, कनेक्टेड टेल लाइट और सीक्वेंशियल इंडिकेटर मिलते हैं। एसयूवी के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं और इसमें बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम तथा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट, छह एयरबैग, 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कीमत
मारुति विक्टोरिस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये तक जाती है।

वहीं, फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.30 लाख रुपये तक है।

दोनों एसयूवी अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग खूबियां पेश करती हैं। मारुति विक्टोरिस में पेट्रोल के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी का विकल्प मिलता है, जबकि फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट में अधिक पावरफुल 1.5 लीटर टीएसआई इंजन और कई ट्रांसमिशन विकल्प दिए गए हैं। फीचर्स और कीमत के मामले में भी दोनों में अलग-अलग अंतर हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपनी जरूरत और बजट के अनुसार दोनों एसयूवी की तुलना करना उपयोगी रहेगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Affordable Cars: भारत की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर एसयूवी, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

Affordable Cars: अगर आपका परिवार बड़ा है या आप अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो 7-सीटर गाड़ी आपके लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकती है। इन गाड़ियों में ज्यादा लोगों के बैठने की सुविधा के साथ सामान रखने के लिए भी पर्याप्त जगह मिलती है। भारतीय बाजार में किफायती 7-सीटर गाड़ियों की मांग बनी हुई है। ऐसे में हम आपको भारत में उपलब्ध कुछ सस्ती 7-सीटर गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें अच्छे फीचर्स के साथ उपयोगी प्रदर्शन भी मिलता है।

रेनो ट्राइबर
रेनो ट्राइबर भारतीय बाजार की किफायती 7-सीटर गाड़ियों में शामिल है। यह अपने व्यावहारिक और लचीले केबिन के लिए जानी जाती है। इसमें 1.0 लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी मॉड्यूलर और अलग की जा सकने वाली सीटों के कारण जरूरत के अनुसार केबिन में जगह को बदला जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये है।

महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो लंबे समय से भारतीय बाजार में मजबूत और टिकाऊ एसयूवी के तौर पर अपनी पहचान बनाए हुए है। इसे खराब और चुनौतीपूर्ण सड़कों पर इस्तेमाल के लिए भी पसंद किया जाता है। इसमें 1.5 लीटर एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर स्टीयरिंग, रियर पार्किंग सेंसर और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा बोलेरो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है।

महिंद्रा बोलेरो नियो
अगर आप बोलेरो की मजबूती के साथ आधुनिक डिजाइन और बेहतर सुविधाएं चाहते हैं, तो महिंद्रा बोलेरो नियो एक विकल्प हो सकती है। इसमें 1.5 लीटर एमहॉक100 डीजल इंजन दिया गया है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

बोलेरो नियो में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-टेरेन तकनीक, अलॉय व्हील्स और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह गाड़ी पारिवारिक इस्तेमाल के साथ खराब सड़कों पर ड्राइविंग के लिए भी उपयोगी हो सकती है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति सुजुकी अर्टिगा भारतीय बाजार की लोकप्रिय 7-सीटर गाड़ियों में से एक है। यह अपने आरामदायक केबिन, व्यावहारिक डिजाइन और बेहतर ईंधन दक्षता के लिए जानी जाती है। इसमें 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का विकल्प भी मिलता है।

अर्टिगा में स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये है।

सिट्रोएन एयरक्रॉस
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक स्टाइलिश 7-सीटर एसयूवी है, जिसे आरामदायक राइड के लिए जाना जाता है। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स और बेहतर सस्पेंशन सेटअप मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Chetan Sharma Cricketer: राजस्थान का एकमात्र खिलाड़ी बना रेस्ट ऑफ इंडिया का हिस्सा, भरतपुर के चेतन पर सबकी नजर

Chetan Sharma Cricketer: भरतपुर के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का BCCI की अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है. राजस्थान से चुने गए वे इकलौते खिलाड़ी हैं. चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में चेतन अपनी तेज गेंदबाजी का दम दिखाएंगे. Sun, 4 Oct 2026 16:49:43 +0530

  Videos
See all

Netanyahu Big Action On Flydubai Cockpit Attack LIVE: कैमरे पर रोया पायलट! | Israel | Oman | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:40:04+00:00

Firozabad Tyre Factory Fire : फिरोजाबाद में आग का तांडव | Firozabad Bhishankand #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers