Responsive Scrollable Menu

सस्ते टिकट ढूंढेगा, होटल रूम भी बुक करेगा डॉट्स:ओपनएआई ने लॉन्च किया नया AI एजेंट; अभी पेड यूजर्स को मिलेगा

सस्ती फ्लाइट टिकट खोजना हो या मनपसंद होटल में रूम रिजर्व कराना हो। अब इसके लिए आपको घंटों स्क्रीन पर माथापच्ची करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने नया टूल 'डॉट्स' लॉन्च किया है। यह सब कुछ खुद-ब-खुद करके देगा। ओपनएआई ने इसे हाल ही में लॉन्च हुए मेटा के 'म्यूज' को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। यह टूल आम चैटबॉट की तरह केवल चैट करने या सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके कहे बिना भी कई डिजिटल काम खुद पूरा कर सकता है। इसके पास इंटरनेट पर चलने वाला क्लाउड कंप्यूटर और ब्राउजर है। अगर आपका फोन-लैपटॉप बंद भी हो, तब भी यह बैकग्राउंड में आपके दिए काम निपटाता रहता है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ प्रो और बिजनेस जैसे पेड प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट की गई है। 4 हजार से ज्यादा एप्स से कनेक्ट हो सकेगा डॉट्स ओपनएआई के मुताबिक यूजर्स इसे 4 हजार से ज्यादा एप्स के साथ जोड़ सकते हैं। इसे चैटजीपीटी के अलावा स्लैक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म से भी चलाया जा सकता है। उदाहरण: मान लीजिए आपको ग्राहकों के फीडबैक पर नजर रखना है तो आप इस काम के लिए डॉट्स के लिए लगा सकते हैं। इसके अलावा सॉफ्टवेयर की गलतियां यानी बग्स ढूंढने, उन्हें ठीक करने और नए कोड की टेस्टिंग जैसे काम में भी आप डॉट्स को लगा सकते हैं। बिजनेस और कंपनियों के लिए स्पेशलिस्ट डॉट्स बन रहे ओपनएआई कंपनियों के लिए स्पेशलिस्ट डॉट्स बना रही है। ये इनवॉइस प्रोसेसिंग, कस्टमर सपोर्ट और प्रोक्योरमेंट जैसे काम संभालेंगे। कंपनी का कहना है कि डॉट्स ऐसे कामों को भी संभाल सकता है जो समय के साथ बदलते रहते हैं। ये ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ट्रैक कर सकता है, प्रपोजल अपडेट कर सकता है और अगर कहीं इंसानी दखल की जरूरत हो तो यूजर को फ्लैग भी कर सकता है। मेटा का 'म्यूज' 8 सितंबर को लॉन्च हुआ था मेटा ने 8 सितंबर को अपना पर्सनल एआई एजेंट 'म्यूज' लॉन्च किया था। यह सिस्टम यूजर की जरूरत को समझकर खुद योजना तैयार करता है और काम पूरा करता है। अगर यूजर एप बंद भी कर दे, तब भी यह बैकग्राउंड में अपना काम करता रहता है। काम पूरा होने पर या यूजर की मंजूरी की जरूरत पड़ने पर यह स्क्रीन पर नोटिफिकेशन भेज देता है। इसे ऐसे समझें: अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी डिश को बनाने की रील या वीडियो सेव करते हैं, तो 'म्यूज' खुद समझ जाएगा कि उसमें क्या-क्या सामग्री लगेगी। इसके बाद यह आपके लिए बाजार से खरीदने वाले जरूरी सामान की पूरी लिस्ट तैयार कर देगा। इसी तरह, डिनर प्लान करते वक्त यह अपने आप ध्यान रखेगा कि आपको खाने में क्या पसंद है और क्या नहीं। एप बंद होने पर भी काम रहेगा जारी डॉट्स और म्यूज जैसे नए एआई एजेंट चैटबॉट्स से पूरी तरह अलग हैं। आम चैटबॉट में आपको हर सवाल टाइप करना पड़ता है और फिर उसके जवाब का इंतजार करना होता है। इसके उलट, AI एजेंट को आप बस अपना काम बता देते हैं। इसके बाद वह पूरा काम खुद ही निपटा लेता है। म्यूज ने यूजर का घर का पता खरीदार को भेजा खुद काम करने वाले AI एजेंट जितने मददगार हैं, उनसे जुड़ा खतरा भी उतना ही बड़ा है। अगर सिस्टम से कोई चूक हो जाए, तो यूजर को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हाल ही में टेक यूट्यूबर मैट रॉब ने बताया कि जब उन्होंने अपने फेसबुक मार्केटप्लेस का जिम्मा म्यूज को सौंपा, तो उसने बिना पूछे उनका घर का पता खरीदार को भेज दिया। म्यूज ने उनसे पूछे बिना ही कम कीमत में सौदा भी पक्का कर दिया। सुरक्षा से जुड़ी ऐसी ही चिंताओं के चलते अमेजन ने म्यूज को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है। गलती होने पर कानूनी जवाबदेही तय नहीं AI एजेंट्स के खुद फैसले लेने से यह विवाद खड़ा हो गया है कि किसी गड़बड़ी या नुकसान का जिम्मेदार किसे माना जाएगा। एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने भी इस पर चिंता जताई है। कंपनी के अनुसार, अभी यह साफ नहीं है कि मौजूदा कानून इन एजेंट्स पर कैसे लागू होंगे। मुख्य पेंच यह है कि एजेंट का लिया फैसला यूजर पर कानूनी तौर पर बाध्य माना जाएगा या नहीं, और इन एआई सिस्टम्स को एक प्रोडक्ट की कैटेगरी में रखा जाएगा या सर्विस में।

Continue reading on the app

Congo Military Plane Crash: कांगो में बड़ा विमान हादसा, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शनिवार सुबह एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हो गया। किकविट शहर से राजधानी किंशासा लौट रहे इस सैन्य विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद यह केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 14 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है।  

​हादसे में जान गंवाने वाले शीर्ष सैन्य अधिकारी 
​कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस विमान हादसे में देश के दो बेहद वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अपनी जान गंवा बैठे हैं:  

  • ​लेफ्टिनेंट जनरल मुतोंबो कातालायी तिएंदे: जो कि सैन्य अदालत के प्रमुख थे।  
  • ​लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया: जो सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल के पद पर कार्यरत थे।

इन दोनों के अलावा विमान में मौजूद प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य और केबिन क्रू के सभी लोग भी इस हादसे का शिकार हो गए।  

​तकनीकी खराबी और हादसे की जांच 
​कांगो सेना और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस दुर्घटना की जांच आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। कांगो के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बोर्ड चेयरमैन ट्राईफोन किन-किए मुलुंबा ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी किस वजह से पैदा हुई और हादसे के असली हालात क्या थे, इसका खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल राहत और बचाव दल मौके पर अपनी कार्रवाई पूरी कर चुका है।  

​विद्रोही संघर्ष के बीच सेना को बड़ा झटका 
​यह विमान हादसा ऐसे समय पर हुआ है जब कांगो की सेना देश के पूर्वी हिस्से में रवांडा समर्थित एम23 सहित कई विद्रोही समूहों से कड़ा मुकाबला कर रही है। हाल के महीनों में विद्रोही हमलों में तेजी आई है और कई अहम शहरों पर उनका कब्जा भी रहा है। ऐसे संवेदनशील दौर में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की अचानक मौत होना कांगो की सेना और देश के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने Shreyas Iyer, Abhishek Nayar से मिली थी मदद

अपने पहले T20I शतक के बाद, भारतीय T20I कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर से बातचीत की थी, जिससे उन्हें यह यादगार शतक लगाने में मदद मिली। लखनऊ में अय्यर का जलवा जारी रहा; उन्होंने मंगलवार को वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर भारत को 172 रन के लक्ष्य तक पहुँचाया। लखनऊ में अपने पिछले मैच में, अय्यर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ख़िलाफ़ एक अहम मैच में अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शतक लगाया था।

इसे भी पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी

लखनऊ में खेले गए पाँच T20 मैचों में, अय्यर ने 200 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं और वे सिर्फ़ एक बार आउट हुए हैं। BCCI के एक वीडियो में अय्यर ने कहा कि यह एक शानदार शुरुआत है, खासकर जापान (एशियाई खेलों) से लौटने के बाद। यह थोड़ा मुश्किल था, लेकिन मुझे कहना होगा कि इस लेवल पर खेलते समय हम यही चाहते हैं। हमें चुनौतियां पसंद हैं, और हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम अपने खेल में सबसे अच्छे हों और बहाने न बनाएं।

T20I कप्तान इस बात से भी खुश थे कि वह हर गेंद से पहले खुद को कैसे तैयार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उस दौरान (जापान में रहने के समय) अभिषेक नायर के साथ मेरी थोड़ी बातचीत हुई थी, जिसमें हमने क्रिकेट के बारे में बात की थी। मुझे लगता है कि उनके साथ हुई उस बातचीत ने आज के मेरे प्रदर्शन में बहुत मदद की। आज मेरी बैटिंग में जो मुख्य बात मैंने देखी, वह थी गेंद फेंके जाने से पहले खुद को तैयार करना, और यह तरीका बिल्कुल सही रहा। इसलिए, पारी की शुरुआत में वह मोमेंटम और रिदम बनाना ज़रूरी था, और यह बहुत अच्छा रहा।

इसे भी पढ़ें: India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

इस साल T20I में कप्तान के तौर पर वापसी करते हुए, अय्यर ने 17 मैचों और पारियों में 39.30 की औसत और 149 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 102* रहा है। इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ 80* रन बनाने के बाद, यह अय्यर का 10 पारियों में पहला 50 से ज़्यादा का स्कोर था; इस बीच उनका प्रदर्शन कुछ कम स्कोर और अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी में न बदल पाने की वजह से उतार-चढ़ाव वाला रहा। वह रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बाद T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान भी हैं। श्रेयस अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने रन-चेज़ (लक्ष्य का पीछा करते हुए) के दौरान ऐसा किया है। इससे पहले T20I में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए किसी भारतीय कप्तान का सबसे ज़्यादा स्कोर 94* था, जो विराट कोहली ने 2019 में हैदराबाद में इसी विरोधी टीम के खिलाफ बनाया था।

Wed, 07 Oct 2026 18:22:00 +0530

  Videos
See all

Halla Bol with Anjana Om Kashyap: Priyanka Gandhi सड़क पर लेटीं, बोलीं- 'पुलिस ने मुझे खरोंचा' #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T13:12:33+00:00

NDIA Bloc Protest : इकरा बोलीं- ‘एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा? | Iqra Hassan | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T13:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers