Responsive Scrollable Menu

AI एजेंट्स ने किया 'कांड', ChatGPT यूजर्स की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कीं; अब हटाने में जुटी कंपनी

OpenAI ने बताया है कि उसे ऐसे करीब 53 मामले मिले हैं जिनमें यूजर्स की दी गई तस्वीरें इमेज-होस्टिंग वेबसाइट्स पर पोस्ट की गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब तस्वीरों को भी हटाने की कोशिश कर रही है।

Continue reading on the app

AIBE 22 Notification 2026: एआईबीई के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE 22 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार BCI की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIBE 22 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

घर बैठे ऐसे करें AIBE 22 के लिए आवेदन
उम्मीदवार AIBE 22 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले BCI की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए Online Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

AIBE 22 Exam Pattern
AIBE 22 परीक्षा में उम्मीदवारों से विभिन्न कानून विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में संवैधानिक कानून, आईपीसी/भारतीय न्याय संहिता, सीपीसी, पारिवारिक कानून, प्रशासनिक कानून, कंपनी कानून, पर्यावरण कानून और साइबर कानून सहित अन्य विषय शामिल होंगे।

कब जारी होगा AIBE 22 Admit Card?
AIBE 22 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद BCI की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

AIBE 22 की महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 19 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड: 14 नवंबर 2026
परीक्षा: 29 नवंबर 2026
उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
 

Continue reading on the app

  Sports

बाबा रामदेव चलाएंगे बल्ला, धुरंधर वाले 'जमील मामू' डालेंगे बॉल, दिल्ली में क्या होने वाला है

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 22 से 25 अक्टूबर तक क्रिकेट और सामाजिक सरोकार का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, अभिनेता राकेश बेदी, बिंदु दारा सिंह और महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी समेत कई हस्तियां इस आयोजन का हिस्सा होंगी. Mon, 5 Oct 2026 16:15:16 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | PAKISTAN में IMRAN KHAN की रिहाई को लेकर तगड़ा आंदोलन, ISLAMABAD किले में तब्दील | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:40:25+00:00

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में शर्मनाक हरकत... छात्रा से बदसलूकी का Video Viral | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:39:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers