'संसद को डार्क चैम्बर बना दिया गया', 2 समितियों की अध्यक्षता छिनी तो भड़क गई TMC, सभापति से जताई नाराजगी
TMC News: संसदीय समितियों के 2026-27 के लिए पुनर्गठन को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. TMC के राज्यसभा सांसद और संसदीय दल के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र लिखकर दावा किया कि राज्यसभा के अधिकार क्षेत्र वाली आठ स्थायी समितियों में पार्टी को इस बार एक भी अध्यक्षता नहीं मिली. ओ'ब्रायन ने इस पत्र संसद के कामकाज पर कई सवाल उठाए.
OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट ने इस्तीफा दिया:कहा- AI के लिए न्यूक्लियर प्लांट जैसी सुरक्षा जरूरी; कंपनियों की जल्दबाजी इंसानों के लिए खतरा
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट डेविड रॉबिन्सन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां नया AI बनाने की होड़ में बहुत जल्दबाजी कर रही हैं और इससे जुड़े बड़े खतरों को नजरअंदाज कर रही हैं। रॉबिन्सन ने अमेरिका की 'द अटलांटिक' मैगजीन में एक लेख में लिखा कि AI कंपनियां आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। AI को आम सॉफ्टवेयर की तरह नहीं, बल्कि न्यूक्लियर पावर प्लांट की तरह संभालना चाहिए। जैसे न्यूक्लियर पावर प्लांट में सुरक्षा के ढेरों इंतजाम होते हैं और हर काम बहुत सोच-समझकर और धीरे-धीरे किया जाता है, ताकि इंसान की एक भी गलती से कोई बड़ी तबाही न हो, ठीक वैसे ही नियम AI के लिए भी बनने चाहिए। AI के मामले में हमें पहली बार में ही 100% सुरक्षा रखनी होगी, क्योंकि यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








