Responsive Scrollable Menu

सरकार के फैसले के विरोध में एमपी नर्सिंग होम एसोसिएशन, 8 अक्टूबर से आयु्ष्मान योजना के तहत इलाज नहीं करने का ऐलान

मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे करोड़ों कार्ड धारकों के लिए ये चिंताजनक खबर है, एमपी नर्सिंग होम एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज वे नहीं करेंगे,  एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जाने के भी संकेत दिए हैं।

मध्य प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन ने प्रदेश के 4 महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में आयुष्मान योजना के इम्पैनेल्ड अस्पतालों के लिए NABH  (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers, नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स)  सर्टिफिकेट की अनिवार्य करने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि 8 अक्टूबर से सभी निजी अस्पताल,  आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज नहीं करेंगे।

NABH सर्टिफिकेट के विरोध में निजी अस्पताल 

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह व्यवहार कर रही है, हमारे ऊपर जबरन  NABH सर्टिफिकेट थोपा जा रहा है,  एसोसिएशन ने एमपी के सिर्फ 4 शहरों में ही एनएबीएच सर्टिफिकेशन अनिवार्य करने और बाकी जिलों में इसकी छूट देने पर सवाल उठाए है,  एसोसिएशन का कहना है कि छोटे अस्पताल एनएबीएच सर्टिफिकेशन के लिए ज़रुरी लाखों रुपयों का ख़र्च नहीं उठा पाएंगे इसे वापस लेना होगा।

8 अक्टूबर से आयुष्मान का मुफ्त इलाज नहीं करने का फैसला 

डॉ पांडेय ने कहा  मुद्दा सिर्फ NABH ही नहीं है हमारा करोड़ों रुपये सरकार पर बकाया है वो हमें मिल नहीं रहे फिर भी हम मरीज हित में इलाज कर रहे हैं, उन्होंने कहा यदि सरकार पैसा नहीं दे सकती तो निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दें उन्होंने कहा यदि सरकार हमारी बात नहीं मानती अपने फैसले को वापस नहीं लेती तो 8 अक्टूबर से आयुष्मान का मुफ्त इलाज नहीं करेंगे।

सांकेतिक हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी 

डॉ पांडेय ने कहा एसोसिएशन सांकेतिक हड़ताल पर जाने का फैसला भी कर सकती है लेकिन इस दौरान मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, उन्होंने कहा करीब 70 प्रतिशत मरीज निजी अस्पतालों पर निर्भर है। हम उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे लेकिन सरकार के सामने भी घुटने नहीं टेकेंगे, उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर से  प्रदेश के चारों महानगरों में आयुष्मान योजना में इलाज के लिए अस्पतालों को एनएबीएच सर्टिफाई होने का नियम लागू कर दिया है जिसका  निजी अस्पताल विरोध कर रहे हैं।

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल: बागी TMC विधायक बायरोन बिस्वास के घर में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बंगाल में बागी टीएमसी विधायक बायरोन बिस्वास के घर में आग लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Shai Hope: फिर बरसा शे होप का बल्ला, लगातार दूसरी सेंचुरी ठोकी, भारत के खिलाफ अब इतने शतक

वेस्टइंडीज के कप्तान अपने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन और शतक भारत के खिलाफ ही बटोरे हैं और इस शतक के साथ उन्होंने अपने रिकॉर्ड्स को पहले से भी बेहतर बना दिया. Sat, 03 Oct 2026 21:40:05 +0530

  Videos
See all

Flydubai के पायलट कैप्टन Smit Machchhar से मिले हमदान बिन मोहम्मद, साहस की सराहना! | #Flydubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T17:11:33+00:00

UP Elections 2027: INDIA गठबंधन में शामिल होंगे Swami Prasad Maurya? SP-Congress में क्या चल रहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T17:12:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers