पश्चिम बंगाल: बागी TMC विधायक बायरोन बिस्वास के घर में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसे
पश्चिम बंगाल में बागी टीएमसी विधायक बायरोन बिस्वास के घर में आग लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Jharkhand News: झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, एशियन गेम्स 2026 में दिखाया जलवा
Jharkhand News: एशियन गेम्स 2026 में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य और देश का नाम रोशन किया है. महिला हॉकी टीम ने 44 साल का इंतजार खत्म करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की बेटियों की अहम भूमिका रही. भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका जैसे खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. सलीमा टेटे ने टीम की कप्तानी करते हुए भारत को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी इस उपलब्धि से सिमडेगा समेत पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है. खिलाड़ियों के गांवों में जश्न मनाया जा रहा है और लोग अपनी बेटियों की सफलता पर गर्व कर रहे हैं.
तीरंदाजी में भी झारखंड की चमक
हॉकी के साथ तीरंदाजी में भी झारखंड की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. अंकिता भगत ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया. खेल के मैदान में झारखंड की बेटियों की लगातार सफलता से राज्य में खेल प्रतिभाओं को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है.
गांव से एशियन गेम्स तक सफर
झारखंड के खिलाड़ी सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद कड़ी मेहनत करके अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते हैं. ऐसे में एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर गोल्ड जीतना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. महिला हॉकी में 44 साल बाद आया गोल्ड झारखंड की बेटियों के लिए भी बड़ी उपलब्धि है. उनकी सफलता ने राज्य के करोड़ों लोगों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.
यह भी पढ़ें- झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, 540 हॉस्टल में मुफ्त भोजन की तैयारी; हर विद्यार्थी के लिए ₹3,000 का प्रावधान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation











