भारतीय शेयर बाज़ारों में गिरावट के पीछे क्या ये अमेरिकी वजह है?, जानें बॉन्ड यील्ड का 'खेल'
अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड में बढ़ोतरी होते ही एफआईआई ने सिर्फ़ 30 सितंबर को ही 10 हज़ार करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए. कहा जा रहा है कि ये अमेरिकी बॉन्ड्स में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है.
CM रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 217 लाख MT कचरे का निस्तारण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कचरा निस्तारण की मौजूदा स्थिति, साइट पर उपलब्ध जमीन और नई कचरा प्रोसेसिंग सुविधाओं की क्षमता को लेकर जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने के लिए पुराने कचरे के निस्तारण के साथ-साथ रोजाना निकलने वाले नए कचरे की वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेसिंग जरूरी है.
दिल्ली सरकार के मुताबिक, पिछले करीब डेढ़ वर्षों में ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट से 217.17 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया गया है. इससे करीब 100 एकड़ जमीन को मुक्त कराया जा चुका है.
नए कचरे को कूड़े का पहाड़ बनने से रोकने पर फोकस
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ पुराने कचरे को हटाना ही पर्याप्त नहीं है. लैंडफिल साइट के नीचे वर्षों से जमा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के साथ-साथ रोजाना आने वाले फ्रेश वेस्ट की प्रोसेसिंग व्यवस्था को भी मजबूत करना होगा. मुख्यमंत्री ने नई कचरा प्रोसेसिंग यूनिट्स को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ शुरू करने के निर्देश दिए. सरकार का फोकस इस बात पर है कि लैंडफिल साइट पर नया कचरा जमा होकर दोबारा कूड़े का पहाड़ न बने.
वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और वेस्ट-टू-रिसोर्स पर जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए सरकार वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, नई प्रोसेसिंग क्षमता, वेस्ट-टू-रिसोर्स और नवीकरणीय ऊर्जा पर एक साथ काम कर रही है. सरकार का लक्ष्य वर्षों से दिल्ली में मौजूद कूड़े के पहाड़ों को धीरे-धीरे खत्म करना और लैंडफिल साइट की जमीन का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ बनाने के लिए पुराने कचरे के निस्तारण के साथ भविष्य में कचरे के पहाड़ बनने से रोकना भी जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News
News Nation











