Responsive Scrollable Menu

फ्लाईदुबई फ्लाइट में घायल पायलट कैप्टन स्मित की हालत में सुधार, भारत ने यूएई सरकार का जताया आभार

फ्लाईदुबई फ्लाइट में घायल पायलट कैप्टन स्मित की हालत में सुधार, भारत ने यूएई सरकार का जताया आभार

Continue reading on the app

SSC 2026 एग्जाम शेड्यूल जारी:IBPS PO मेन्स और BPSC समेत 3 एग्जाम से डेट होगी क्लैश, सेंटर दूर - दूर होने से पहुंचना मुश्किल

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। इस शेड्यूल में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा व कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) शामिल हैं। उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। IBPS PO/MT-XVI मेन्स के साथ क्लैश 4 अक्टूबर 2026 को IBPS PO/MT-XVI मेन्स एग्जाम तय की गई है। यह एग्जाम दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। SSC CGL टियर - 1 एग्जाम 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच कई शिफ्ट में हो रही है। इसकी शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे, 11:45 से 12:45, दोपहर 2:30 से 3:30 और शाम को 5:15–6:15 है। IBPS PO/MT-XVI 4 अक्टूबर, दोपहर 1 बजे से होगी। इसी दिन SSC CGL Tier-1 की दोपहर और शाम की शिफ्ट उम्मीदवारों के लिए एग्जाम क्लैश बन सकता है। खासतौर से उम्मीदवारों के लिए CGL की दोपहर 2:30 से 3:30 और शाम 5:15 से 6:15 पर दोनों एग्जाम में शामिल होना संभव नहीं होगा। RRB एग्जाम से भी डेट क्लैश RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जा रही है। इसके RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम सिटी डिटेल्स की जानकारी जारी हो चुकी है। इसी तरह 27 और 28 अक्टूबर 2026 को RRB ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए सीबीटी - 1 का नोटिस जारी किया है। इन्हीं दो दिनों में SSC CGL टियर - 1 एग्जाम भी है। BPSC के साथ क्लैश 4 अक्टूबर 2026 को अगर आपकी SSC CGL एग्जाम सुबह 11:45 से 12:45 बजे की शिफ्ट में है, तो BPSC परीक्षा ( दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे) के साथ टाइम ओवरलैप होगा। SSC CGL उसी दिन दोपहर 12:45 बजे खत्म होगी। CGL का पेपर खत्म होने से 45 मिनट पहले ही BPSC का पेपर शुरू हो चुका होगा, इसलिए दोनों परीक्षाओं में एक साथ बैठना असंभव है। उम्मीदवार किसी एक एग्जाम को चुनने पर मजबूर इसके अलावा, एग्जाम सेंटर के बीच की दूरी और दोनों एग्जाम की रिपोर्टिंग व एंट्री नियमों की वजह से एक ही दिन इन दोनों शिफ्ट में शामिल हो पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में उम्मीदवारों को किसी एक एग्जाम को चुनना होगा। DSSSB और MPESB एग्जाम भी क्लैश DSSSB ASO की परीक्षा 21 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच अलग - अलग शिफ्ट में होगी। इसके तहत 606 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं MPESB Group-2/Sub-Group-4 की परीक्षा 23 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच है। इसकी रिवाइज्ड वैकेंसी लगभग 2,299 है। इन दोनों परीक्षाओं की तारीख भी SSC एग्जाम से क्लैश हो रही हैं। ये सभी तारीखें अभी प्रपोज्ड डेट्स हैं.आयोग बाद में किसी नोटिस के जरिए इनमें बदलाव कर सकता है इसलिए उम्मीदवारों को एसएससी की ओर से जारी होने वाले आगे के नोटिस पर नजर बनाए रखनी होगी. SSC एग्जाम का महत्व : SSC यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (कर्मचारी चयन आयोग) भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कर्मचारियों की भर्ती करने वाली प्रमुख सरकारी संस्था है। SSC की परीक्षाएं देश के लाखों उम्मीदवारों को केंद्र सरकार की नौकरी पाने का अवसर देती हैं। इन एग्जाम में देशभर के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। SSC हर साल अलग-अलग परीक्षाओं के माध्यम से खाली पदों पर भर्ती करता है। इस भर्ती के लिए पद के अनुसार 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। SSC एग्जाम में सिलेक्शन के बाद सरकारी सेवा के नियमानुसार सैलरी और अलाउंस मिलते हैं। इसके साथ ही विभागीय परीक्षाओं और प्रमोशन होने पर आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। अलग-अलग मंत्रालयों में काम करने का अनुभव मिलता है। SSC एग्जाम शेड्यूल 2026: ऐसे करें चेक -------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. NCERT की 9वीं की किताब से रूसी, फ्रांसीसी क्रांति गायब:7वीं सदी का भारत, रानी अब्‍बक्‍का जुड़े; जानें नई किताब से क्‍या हटा, क्‍या जुड़ा NCERT ने क्लास 9 की सोशल साइंस की नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ मंगलवार को जारी की। पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

Sikar News: न मैदान, न PT शिक्षक, फिर भी छीलावाली स्कूल बना खो-खो की नर्सरी, 30 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल

Sikar Chhilawali School Achievement: सीकर के श्रीमाधोपुर ब्लॉक का पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल छीलावाली सीमित संसाधनों के बावजूद खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए पहचान बना रहा है. स्कूल में न शारीरिक शिक्षक है और न अपना खेल मैदान, फिर भी यहां की करीब 30 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं. शिक्षक बाबूलाल यादव स्कूल समय के बाद भी बच्चों को अभ्यास कराते हैं. पूर्व छात्राएं कंचन सामोता भारतीय महिला खो-खो टीम तक पहुंचीं, जबकि सरिता यादव राजस्थान टीम की कप्तानी कर चुकी हैं. पढ़ाई में भी स्कूल का प्रदर्शन बेहतर है और लगातार छह साल से एनएमएमएस में विद्यार्थियों का चयन हो रहा है. Sun, 4 Oct 2026 08:35:31 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update:अमेरिका की समुद्री ताकत को क्या हुआ? US Navy | America Navy | Military News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:13+00:00

Huge crowd gathers to meet Himanta; supporters appear enthusiastic |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers