शादी का मजा और प्यार की शरारत, 80-90 के नहीं, हर दौर का फेवरेट रोमांटिक एंथम, मोहब्बत का वो अनोखा एहसास
प्यार की मासूमियत, शरारत भरी नजदीकियां और दिल को सुकून देने वाली धुन. यही एहसास जगाता है यह सदाबहार रोमांटिक गीत, जो दशकों बाद भी अपनी चमक बरकरार रखे हुए है. प्यार में होना एक अद्भुत एहसास है. दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और हर पल जादुई लगता है. इसी जादू को फिर से महसूस करने के लिए याद कीजिए यश चोपड़ा की क्लासिक फिल्म ‘सिलसिला’ (1981) का वो रोमांटिक और मजेदार गाना ‘सर से सरके सर की चुनरिया’. किशोर कुमार और लता मंगेशकर की मधुर आवाजों में बुना यह गीत शिव-हरि की संगीत रचना और हसन कमाल के बोलों से सजा है. शशि कपूर और जया बच्चन पर फिल्माया यह गाना शादी के माहौल में प्यार की शरारत, नज़रों का मिलना-जुलना और हल्की-फुल्की मस्ती को बखूबी दर्शाता है. चुनरिया सरकने की वो मासूमियत, लाज भरी अखियों में छुपी मोहब्बत और सखियों के साथ नाच-गाना सब मिलकर इसे एक परफेक्ट रोमांटिक-फन ट्रैक बनाते हैं. आज भी यह गाना सुनकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और दिल कहता है. प्यार तो बस ऐसे ही होता है! इस अनमोल गीत को सुनिए और उस जादुई एहसास को दोबारा जीएं.
ऋषि कपूर की एक्ट्रेस ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री पर भी कर रहीं राज, फैंस का जताया आभार
तमिलनाडु सरकार ने राज्य फिल्म और टेलीविजन पुरस्कार घोषित किए, जिसमें राधिका सरथ कुमार को 2014 का बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला. उनकी नई फिल्म 'थाई किझावी' में उनका किरदार चर्चा में है. एक्ट्रेस ने सरकार के साथ ही फैंस का आभार जताया. वो बॉलीवुड में ऋषि कपूर और फराह नाज के साथ काम कर चुकी हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















