Responsive Scrollable Menu

Bihar Flood: मानेर में बाढ़ का पानी बढ़ा, बच्चे नाव से स्कूल पहुंचने को मजबूर

Bihar Flood: गंगा नदी के उफान ने एक बार फिर बिहार के कई इलाकों में लोगों की जिंदगी की रफ्तार थाम दी है. पटना जिले के मनेर प्रखंड अंतर्गत आने वाले दियारा क्षेत्र में गंगा और सोन नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है. पानी के तेज बहाव और लगातार चढ़ाव के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है. बस्तियों में पानी भर जाने से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. सड़क संपर्क टूट जाने के कारण पूरा इलाका एक तरह से टापू में तब्दील हो चुका है. आलम यह है कि घर के चूल्हे चौके से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक सब कुछ इस उफनती नदी की दया पर टिक गया है. लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए केवल नाव के भरोसे जीने को मजबूर हैं.

बाढ़ के पानी से घिरे कई गांव और टूटा संपर्क

मनेर के दियारा इलाके में स्थित हल्दी छपरा और इस्लामगंज समेत आधा दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं. मुख्य सड़क पर कई फीट तक पानी बह रहा है. इस वजह से इन गांवों का प्रखंड मुख्यालय और मनेर बाजार से सीधा संपर्क कट चुका है. इस्लामगंज गांव के हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं. गांव के चारों तरफ केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है. बाजार जाकर जरूरी सामान लाना हो या किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना हो, ग्रामीणों के पास देसी नावों के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है. अगर नाव न मिले तो लोग अपने ही घरों में कैद रहने को विवश हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar News: बाढ़ अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टरों पर गिरी गाज

Continue reading on the app

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए कौन से प्लेयर्स रहे फीके

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने आज पाकिस्तान को गोल्ड मेडल मैच में 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इस मुकाबले में भारत ने 211 रन बननाए और पाकिस्तान 192 रन बना पाई और सिर्फ सिल्वर मेडल अपने नाम कर पाई. वहीं भारत को 2023 के बाद 2026 में भी गोल्ड मेडल मिला है. ये टीम इंडिया का एशियन गेम्स लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है. इस एशियन गेम्स 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए किन 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं. 

एशियन गेम्स 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी 

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से लेकर, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे तमाम खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने इस टूर्नामेंट में बॉल या बल्ले के साथ धमाल मचाया है. आइए इन पांचों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

1 - ईशान किशन 

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे. ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 46 बॉल में 4 चौके और 5 छक्कों के साथ 80 रनों की पारी खेली. ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में 18 बॉल में 3 चौकों के साथ 21 रनों की पारी खेली. उन्होंने कुल मिलकर 101 रन बनाए.

2 - अभिषेक शर्मा

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एशियन गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 3 बॉल में 1 छक्के के साथ 7 रन बनाए और बॉल के साथ सिर्फ 5 बॉल के अंदर 2 विकेट भी हासिल किए. अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में बल्ले से धमाल मचाया और 28 बॉल में 4 चौके और 7 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली. 

Asian Games 2026 Photograph: (x/bcci)

3 - वैभव सूर्यवंशी

टीम इंडिया के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी बल्ले के साथ भारत को अच्छी शुरुआत दिला. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 21 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में वैभव ने 9 बॉल में 2 छक्कों के साथ 15 रनों की तूफानी पारी खेली. 

4 - अक्षर पटेल

एशियन गेम्स 2026 में बॉल के साथ अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया. अक्षर ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं अक्षर ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उन्होंने कुल  4 विकेट चटकाए.

5- जसप्रीत बुमराह

इंडियन क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 2 ओवर में 7 विकेट लेकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बुमराह एक भी विकेट नहीं मिला. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन खर्च किए. अगर वो और रन लुटाते तो भारत के हाथों से गोल्ड मेडल फिसल सकता था.

इन 5 के अलावा तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 51 रनों की पारी खेली. उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के भी दर्ज थे. उनके अलावा रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर समेत कई खिलाड़ी फीके नजर आए. 

ये भी पढ़ें : IND VS WI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, रवींद्र जडेजा हुए प्लेइंग-11 से बाहर, तो 25 साल के खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप

Continue reading on the app

  Sports

पहले झटके 5 विकेट, फिर 10वें नंबर पर आकर टीम को बचाया, शतकवीर के साथ की हैरतअंगेज साझेदारी

ईरानी कप के तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी में स्थिति बिगड़ गई थी और उसके छोटे स्कोर पर ही आउट होने का खतरा मंडरा रहा था. मगर स्मरण रविचंद्रन के शतक ने टीम को बचा दिया. Sat, 03 Oct 2026 20:25:36 +0530

  Videos
See all

Punjab Congress में कोई गुटबाजी नहीं, एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव: Sachin Pilot | Pargat Singh | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:39+00:00

Rashtra Sarvopari : रुकेगी 'नाबालिग दीक्षा'? | Premanand Maharaj Aashram | Akhielsh vs Owaisi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers