Responsive Scrollable Menu

बच्चों में बार-बार खाने की आदत को ऐसे पहचानें, आसानी से समझें वास्तविक भूख के संकेत

माता-पिता अक्सर बच्चे की भूख और खाने की आदत में अंतर को लेकर समझ ही नहीं पाते हैं. असली भूख में बच्चा पौष्टिक भोजन खाता है, जबकि आदत में जंक फूड पसंद करता है. प्यास या बोरियत भी खाने की इच्छा का कारण हो सकता है.

Continue reading on the app

Rise And Fall 2: 'मैंने तो उसकी...', शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चाहर के लिए बोली गंदी बात, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

Shahzad Poonawala Abuses Priyanka Chahar: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. बिग बॉग के साथ-साथ इस शो की ऑडियंस भी काफी बड़ी है. हर रोज शो में कंटेस्टेंट्स के बीच नए-नए पंगे देखने के लिए मिल रहे हैं. जब से यह शो शुरू हुआ है. तब से राजनेता और पूर्व बीजेपी प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला लगातार चर्चा में हैं. उनके कमेंट की वजह से उनकी सिवेट तोमर से हाथापाई हुई थी. हालांकि, मेकर्स ने सिवेट को बाहर कर दिया था. शो में उनके कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले प्रियंका के बारे में बहुत ही घटिया कमेंट किया था. जिसके बाद प्रियंका रोती हुई नजर आईं. वहीं, अब उन्होंने दोबारा प्रियंका के लिए गंदी बात बोली है. जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

'मैंने तो उसकी...'

दरअसल, शहजाद पूनावाला और प्रियंका के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही है. जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी बहस देखने के लिए मिली. हाल ही में उनका जो क्लिप सामने आया है. उसमें वह गौतम गुलाटी के सामने शहनाज एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. शहजाद प्रियंका के लिए कहते हैं, 'जितना मैंने प्रियंका की ***मारी है…'. हालांकि, शहजाद के इस गंदे कमेंट को मेकर्स ने बीप कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रियंका के बारे और भी कई भद्दी बातें कीं. 

प्रियंका को शहजाद ने कहा था गोल्ड डिगर

इससे पहले राइज एंड फॉल 2 के एक एपिसोड में शहजाद पूनावाला प्रियंका को गोल्ड डिगर कहते हुए नजर आए थे. प्रियंका ने राज ग्रोवर से बात करते हुए शहजाद पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, 'क्या तुमने मैन-चाइल्ड के बारे में सुना है? क्या तुमने कभी ऐसा कोई देखा है? क्या मैं तुन्हें दिखाऊं?' प्रियंका की इस टिप्पणी पर शहजाद ने जवाब देते हुए कहा, 'क्या तुमने गोल्ड डिगर के बारे में सुना है? गोल्ड डिगर बहुत आम है.' राज ग्रोवर भी शहजाद की बात सुनकर कंप्यूज नजर आए और उन्होंने कहा, 'यहां गोल्ड डिगर वाली बात का कोई मतलब ही नहीं बनता.' जिसके बाद घर का महौल और गरमा गया था. बाद में स्वरा भास्कर से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्हें समझ आया कि जब शहजाद ने स्वरा को निशाना बनाया था, तब उन्हें कैसा महसूस हुआ होगा. 

फैंस का फूटा गुस्सा

शहजाद पूनावाला के इस भद्दे कमेंट पर प्रियंका के फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उनका गुस्सा शहजाद के साथ-साथ मेकर्स पर भी फूट पड़ा. सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाया कि मेकर्स ने उनकी गालियों को बीप क्यों कर दिया. जबकि अब तक सभी गालियां खुले तौर पर दिखाई जा रही थीं. नेटिजन्स का कहना है कि शहजाद ने प्रियंका के बारे में और क्या-क्या गंदे कमेंट किए उसे बीप नहीं करना चाहिए था. इसके साथ दर्शकों का मानना है कि मेकर्स शहजाद पूनावाला को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. शहजाद पूनावाला बार-बार मर्यादा लांघ रहे हैं, जिससे प्रियंका के फैंस काफी नाराज हैं. 

राइज एंड फॉल 2 में कौन-कौन आ रहा नजर 

गौरतलब है कि 'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हुआ था. इस बार शो के होस्ट पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं. वहीं, सीजन 1 को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. जिनमें करण पटेल, स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, निहारिका तिवारी, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, शहजाद पूनावाला, कायरा अनू, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राजवर, इरियाना और अनीश भगत नजर आ रहे हैं. वहीं, सिवेट तोमर का शहजाद पूनावाला से हाथापाई के बाद पहला एविक्शन हो गया था. 

ये भी पढ़ें: गोविंदा संग रूमर्ड अफेयर पर कोमल रानी ने सुनीता को दिया करारा जवाब, दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह को भी सुनाई खरी-खोटी

Continue reading on the app

  Sports

पिछले Asian Games के मुकाबले जापान के आइची नगोया में भारत को कितने मेडल का हुआ नुकसान?

भारत ने 19वें एशियन गेम्स में कितने मेडल जीते थे? भारत ने जापान के आइची नगोया में हुए 20वें एशियन गेम्स में कितने मेडल जीते? दोनों एशियन गेम्स में कितने मेडल का फर्क रहा? आइए जानते हैं. Sun, 04 Oct 2026 13:32:04 +0530

  Videos
See all

Netanyahu's special conversation with Captain Smithपायलट ने Prayer के बाद किया Smit पर हमला! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T08:14:23+00:00

Netanyahu's special conversation with Captain Smith | 'You Are Hero of the Entire World' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T08:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers