Rise And Fall 2: 'मैंने तो उसकी...', शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चाहर के लिए बोली गंदी बात, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
Shahzad Poonawala Abuses Priyanka Chahar: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. बिग बॉग के साथ-साथ इस शो की ऑडियंस भी काफी बड़ी है. हर रोज शो में कंटेस्टेंट्स के बीच नए-नए पंगे देखने के लिए मिल रहे हैं. जब से यह शो शुरू हुआ है. तब से राजनेता और पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला लगातार चर्चा में हैं. उनके कमेंट की वजह से उनकी सिवेट तोमर से हाथापाई हुई थी. हालांकि, मेकर्स ने सिवेट को बाहर कर दिया था. शो में उनके कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले प्रियंका के बारे में बहुत ही घटिया कमेंट किया था. जिसके बाद प्रियंका रोती हुई नजर आईं. वहीं, अब उन्होंने दोबारा प्रियंका के लिए गंदी बात बोली है. जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
'मैंने तो उसकी...'
दरअसल, शहजाद पूनावाला और प्रियंका के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही है. जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी बहस देखने के लिए मिली. हाल ही में उनका जो क्लिप सामने आया है. उसमें वह गौतम गुलाटी के सामने शहनाज एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. शहजाद प्रियंका के लिए कहते हैं, 'जितना मैंने प्रियंका की ***मारी है…'. हालांकि, शहजाद के इस गंदे कमेंट को मेकर्स ने बीप कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रियंका के बारे और भी कई भद्दी बातें कीं.
प्रियंका को शहजाद ने कहा था गोल्ड डिगर
इससे पहले राइज एंड फॉल 2 के एक एपिसोड में शहजाद पूनावाला प्रियंका को गोल्ड डिगर कहते हुए नजर आए थे. प्रियंका ने राज ग्रोवर से बात करते हुए शहजाद पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, 'क्या तुमने मैन-चाइल्ड के बारे में सुना है? क्या तुमने कभी ऐसा कोई देखा है? क्या मैं तुन्हें दिखाऊं?' प्रियंका की इस टिप्पणी पर शहजाद ने जवाब देते हुए कहा, 'क्या तुमने गोल्ड डिगर के बारे में सुना है? गोल्ड डिगर बहुत आम है.' राज ग्रोवर भी शहजाद की बात सुनकर कंप्यूज नजर आए और उन्होंने कहा, 'यहां गोल्ड डिगर वाली बात का कोई मतलब ही नहीं बनता.' जिसके बाद घर का महौल और गरमा गया था. बाद में स्वरा भास्कर से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्हें समझ आया कि जब शहजाद ने स्वरा को निशाना बनाया था, तब उन्हें कैसा महसूस हुआ होगा.
#ShehzadPoonawalla: mujhe gali she bahut aapatti hai chahe kisi ko bhi do
— Rant with Typos (@RantwithoutR) October 2, 2026
Also Shehzad: Maine jitna #PriyankaChaharChoudhary ki g…. Maari hai
Poona ka pata nahi, ye Aadmi janta ko choona zaroor laga raha hai. And those who are supporting him in blind faith in hi, i pity you all.…
फैंस का फूटा गुस्सा
शहजाद पूनावाला के इस भद्दे कमेंट पर प्रियंका के फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उनका गुस्सा शहजाद के साथ-साथ मेकर्स पर भी फूट पड़ा. सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाया कि मेकर्स ने उनकी गालियों को बीप क्यों कर दिया. जबकि अब तक सभी गालियां खुले तौर पर दिखाई जा रही थीं. नेटिजन्स का कहना है कि शहजाद ने प्रियंका के बारे में और क्या-क्या गंदे कमेंट किए उसे बीप नहीं करना चाहिए था. इसके साथ दर्शकों का मानना है कि मेकर्स शहजाद पूनावाला को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. शहजाद पूनावाला बार-बार मर्यादा लांघ रहे हैं, जिससे प्रियंका के फैंस काफी नाराज हैं.
राइज एंड फॉल 2 में कौन-कौन आ रहा नजर
गौरतलब है कि 'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हुआ था. इस बार शो के होस्ट पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं. वहीं, सीजन 1 को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. जिनमें करण पटेल, स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, निहारिका तिवारी, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, शहजाद पूनावाला, कायरा अनू, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राजवर, इरियाना और अनीश भगत नजर आ रहे हैं. वहीं, सिवेट तोमर का शहजाद पूनावाला से हाथापाई के बाद पहला एविक्शन हो गया था.
ये भी पढ़ें: गोविंदा संग रूमर्ड अफेयर पर कोमल रानी ने सुनीता को दिया करारा जवाब, दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह को भी सुनाई खरी-खोटी
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने देशभर में फैले अपने नेटवर्क पर पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी शनिवार से लागू की है। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होना है। यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों की ओर से दी गई।
नई कीमतों के जरिए नायरा एनर्जी की कोशिश बढ़ी हुई लागत और बिक्री मूल्य में अंतर को कम करना है। मौजूदा दौर में कच्चे तेल की कीमतों के ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल की लागत तेजी से बढ़ी है।
देश में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाली नायरा एनर्जी की ओर से इस साल दूसरी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
इससे पहले मार्च में, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति में रुकावट आने पर कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं, लेकिन जुलाई में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर यह बढ़ोतरी वापस ले ली थी।
कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब सरकारी तेल वितरक कंपनियां, जो भारत के 1,04,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा का संचालन करते हैं, ने ग्लोबल क्रूड मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिटेल कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखा है।
इस हफ्ते की शुरुआत में, सरकार ने कहा था कि निजी ईंधन विक्रेताओं को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक नहीं लगानी चाहिए।
इसके अलावा, सरकारी कंपनियों ने एक अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपए का इजाफा किया था।
हालांकि, घरेलू एलपीजी की कीमतों को 942 रुपए पर स्थिर रखा था।
साथ ही, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 16 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें 121 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








