Responsive Scrollable Menu

आज की मजबूती भविष्य की सुरक्षा नहीं, नए खतरों पर बोले RBI Governor Sanjay Malhotra

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि आज वित्तीय प्रणाली की मजबूती भविष्य के खतरों से सुरक्षा की गारंटी नहीं मानी जा सकती। उन्होंने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने यहां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीति निर्माताओं के लिए पांच प्राथमिकताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिरता का लक्ष्य झटकों को रोकने पर नहीं, बल्कि वित्तीय प्रणाली को इस तरह मजबूत बनाने पर होना चाहिए कि वह इनके असर को झेल सके और उन्हें सीमित रख सके। 

मल्होत्रा ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के मजबूत बही-खातों के दम पर टिकी वित्तीय प्रणाली की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा, आज की मजबूती का मतलब कल की सुरक्षा नहीं हो सकता। हम आने वाली कमजोरियों को लेकर सतर्क रहने और अपनी वित्तीय प्रणाली को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आंतरिक या बाहरी वित्तीय झटकों को रोका नहीं जा सकता। ऐसे में हमारा मकसद एक ऐसी वित्तीय प्रणाली तैयार करना होना चाहिए जो भारी दबाव के बीच भी सेवाएं देने में सक्षम हो। मल्होत्रा ने नई तरह के व्यवस्थागत जोखिमों की ओर भी इशारा किया। 

उन्होंने कहा कि अगला वित्तीय संकट जरूरी नहीं कि किसी बैंक या वित्तीय क्षेत्र के भीतर से ही शुरू हो, बल्कि यह किसी वैश्विक घटना, साइबर हमले या तकनीकी विफलता से पैदा हो सकता है और कई रास्तों से वित्तीय प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने नेटवर्क पर निर्भरता और संकट के एक जगह से दूसरी जगह फैलने के रास्तों को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत पर जोर दिया। आरबीआई गवर्नर ने बेहतर और बारीक आंकड़ों के जरिए निगरानी तथा आकलन व्यवस्था में सुधार की वकालत भी की। 

मल्होत्रा ने कहा कि मजबूती पूरे तंत्र के स्तर पर होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि एक मजबूत बैंकिंग प्रणाली जरूरी तो है, लेकिन अकेले यही काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि मजबूती केवल बैंकों में ही नहीं, बल्कि गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों, वित्तीय बाजारों, भुगतान प्रणालियों, प्रौद्योगिकी ढांचा प्रदाताओं, महत्वपूर्ण तीसरे पक्षों और सीमा-पार वित्तीय नेटवर्कों में भी होनी चाहिए।

Continue reading on the app

Kal Ka Rashifal 4 October 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा गुड लक, बिजनेस में प्रॉफिट-नौकरी में प्रमोशन

Kal Ka Rashifal In Hindi: 4 अक्टूबर, रविवार को श्राद्ध पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस तिथि को मातृ नवमी भी कहते हैं। इस दिन परिघ, शिव, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ योग बनेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक ठोकने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज

भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही शाई होप भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे क्रिकेट में शाई होप का ये कुल 21 शतक आया है. Sat, 3 Oct 2026 21:41:45 +0530

  Videos
See all

Round Table With Anjana Om Kashyap: SIR को लेकर क्या बोले CPI नेता? | Gyanesh Kumar | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T16:33:19+00:00

Punjab: मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या #madsandhu #madsandhunews #makeupartist #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T16:32:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers