Fuel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा,देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी ने बढ़ाये दाम
महंगाई का सामना कर रहे आम नागरिकों को एक और बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा बिक्री बाजार में सक्रिय प्रमुख निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने फ्यूल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी हैं।
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा
निजी क्षेत्र की प्रमुख ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू कर दिए हैं। इसके तहत ग्राहकों को अब पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 5 रुपये अधिक चुकाने होंगे, वहीं डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस अचानक हुए बदलाव से वाहन चालकों और आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
कच्चे तेल की बढ़ती लागत और वैश्विक कारण
कंपनी सूत्रों और बाजार के जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और लागत बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है। इससे पहले जुलाई के महीने में जब वैश्विक स्तर पर कीमतें कम हुई थीं, तब नायरा एनर्जी ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दाम घटाए थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदलने के बाद दामों में यह संशोधन किया गया है।
आम आदमी और परिवहन पर असर
निजी कंपनी द्वारा ईंधन के दाम बढ़ाए जाने से ट्रांसपोर्ट सेक्टर और लॉजिस्टिक्स पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है। डीजल के दाम 3 रुपये बढ़ने से माल ढुलाई और कमर्शियल वाहनों का खर्च बढ़ सकता है, जिससे अन्य जरूरी वस्तुओं के महंगे होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सरकारी तेल विपणन कंपनियों की तरफ से फिलहाल खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन निजी पंपों के इस कदम से बाजार में हलचल तेज हो गई है।
Govinda GF: 'खुद बुढ़ापे में अफेयर चलाने वाले...मुझे सिंदूर पर ज्ञान न दें' गोविंद संग रिश्ते की चर्चा पर भड़कीं कोमल रानी
Govinda GF: अभिनेता गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। दोनों के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने के बाद उनके फेयर की चर्चाएं सुर्खियों में आ गईं। अब कोमल रानी ने उन कलाकारों पर निशाना साधा है, जो उनके और गोविंदा के निजी रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
कोमल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उन सेलिब्रिटीज को घेरा जो उनके निजी जीवन और चरित्र पर टिप्पणी कर रहे हैं।
‘हमारी निजी जिंदगी तमाशा क्यों बन गई?’
कोमल ने लिखा, "हाल ही में मैंने कुछ मशहूर हस्तियों को गोविंदा जी और मेरी निजी ज़िंदगी और हमारे चरित्र पर खुलकर टिप्पणी करते देखा है। फिर भी, मैंने उन्हें कभी भी किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए इतनी मज़बूती से आगे आते नहीं देखा—चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, अभिनेताओं की मौत हो या किसी दूसरे अभिनेता की कई शादियां ही क्यों न हों। तो फिर, हमारी निजी ज़िंदगी अचानक सबके लिए चर्चा का विषय क्यों बन गई है कि हर कोई उस पर टिप्पणी करने का हकदार महसूस करता है?"
गणपति दर्शन को लेकर भी दिया जवाब
उन्होंने कहा, "अपने हीरो के साथ गणपति बप्पा के सामने जाकर अपनी आने वाली फ़िल्म 'रूपा' की सफलता के लिए प्रार्थना करना कब से शर्म की बात, राष्ट्रीय मुद्दा या दूसरों के लिए 'दिखावा' बन गया? और जब यही तथाकथित सेलिब्रिटी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए अपने मेल को-स्टार्स के साथ अलग-अलग सार्वजनिक जगहों पर जाते हैं, तो क्या उन्हें शर्म नहीं आती जब वे खुद ठीक यही काम करते हैं? हमने अपनी फिल्म 'रूपा' की घोषणा की थी, किसी रोमांटिक रिश्ते की नहीं।"
‘हम साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ दिखेंगे’
कोमल ने आगे कहा कि वह और गोविंदा साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ नजर आते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, "हम साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ ही दिखेंगे। अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो उन्हें जलने दें। फ़िल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां, जिनका करियर अब ठंडा पड़ चुका है और जिनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहीं, उनके पास अब अपने पुराने पड़ चुके 'ब्रांड टैग' के अलावा कुछ नहीं बचा है। वे दूसरों के विवादों में टांग अड़ाकर और हर हाल में लाइमलाइट में बने रहने की कोशिश करके खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।"
सिंदूर और शादी पर सलाह देने वालों को भी घेरा
कोमल रानी ने अपने नोट में सिंदूर और शादी को लेकर मिल रही टिप्पणियों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें उन महिलाओं से सिंदूर, शादी या भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर कोई सीख नहीं चाहिए, जो खुद इन चीजों का मजाक उड़ाती हैं।
उन्होंने आगे कुछ महिलाओं के निजी वैवाहिक जीवन और उनके पुराने बयानों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। कोमल ने दावा किया कि कुछ लोग अपनी कथित असफल शादियों की निराशा का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं और उन्हें निशाना बना रहे हैं।
‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं’
कोमल ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने खुद को ‘बलि का बकरा’ बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी निजी परेशानियों और असफल रिश्तों की नाराजगी उनके ऊपर निकाल रहे हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि कुछ महिलाएं अपने पतियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं और फिर दूसरों को निशाना बनाती हैं। कोमल ने ऐसी महिलाओं से उन्हें उकसाना और लगातार उनका नाम अपने बयानों में जोड़ना बंद करने को कहा।
कश्मीरा शाह और दिव्या खोसला ने भी दी थी प्रतिक्रिया
कोमल रानी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गोविंदा और उनसे जुड़े विवाद पर कई फिल्मी हस्तियां प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।
हाल ही में कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के समर्थन में पोस्ट किया था। वहीं, दिव्या खोसला कुमार ने भी गोविंदा और कोमल की लालबागचा राजा की सार्वजनिक उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए एक लंबा पोस्ट साझा किया था।
इसके बाद दिव्या ने कोमल के सिंदूर को लेकर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या उन्हें सिंदूर के महत्व की जानकारी है और धार्मिक भावनाओं को किसी निजी एजेंडे के लिए इस्तेमाल न करने की अपील की थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










