Responsive Scrollable Menu

Govinda GF: 'खुद बुढ़ापे में अफेयर चलाने वाले...मुझे सिंदूर पर ज्ञान न दें' गोविंद संग रिश्ते की चर्चा पर भड़कीं कोमल रानी

Govinda GF: अभिनेता गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। दोनों के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने के बाद उनके फेयर की चर्चाएं सुर्खियों में आ गईं। अब कोमल रानी ने उन कलाकारों पर निशाना साधा है, जो उनके और गोविंदा के निजी रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

कोमल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उन सेलिब्रिटीज को घेरा जो उनके निजी जीवन और चरित्र पर टिप्पणी कर रहे हैं।

‘हमारी निजी जिंदगी तमाशा क्यों बन गई?’
कोमल ने लिखा, "हाल ही में मैंने कुछ मशहूर हस्तियों को गोविंदा जी और मेरी निजी ज़िंदगी और हमारे चरित्र पर खुलकर टिप्पणी करते देखा है। फिर भी, मैंने उन्हें कभी भी किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए इतनी मज़बूती से आगे आते नहीं देखा—चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, अभिनेताओं की मौत हो या किसी दूसरे अभिनेता की कई शादियां ही क्यों न हों। तो फिर, हमारी निजी ज़िंदगी अचानक सबके लिए चर्चा का विषय क्यों बन गई है कि हर कोई उस पर टिप्पणी करने का हकदार महसूस करता है?"

Komal Rani Intagram story

गणपति दर्शन को लेकर भी दिया जवाब
उन्होंने कहा, "अपने हीरो के साथ गणपति बप्पा के सामने जाकर अपनी आने वाली फ़िल्म 'रूपा' की सफलता के लिए प्रार्थना करना कब से शर्म की बात, राष्ट्रीय मुद्दा या दूसरों के लिए 'दिखावा' बन गया? और जब यही तथाकथित सेलिब्रिटी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए अपने मेल को-स्टार्स के साथ अलग-अलग सार्वजनिक जगहों पर जाते हैं, तो क्या उन्हें शर्म नहीं आती जब वे खुद ठीक यही काम करते हैं? हमने अपनी फिल्म 'रूपा' की घोषणा की थी, किसी रोमांटिक रिश्ते की नहीं।"

 

Komal Rani Intagram story

‘हम साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ दिखेंगे’
कोमल ने आगे कहा कि वह और गोविंदा साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ नजर आते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, "हम साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ ही दिखेंगे। अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो उन्हें जलने दें। फ़िल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां, जिनका करियर अब ठंडा पड़ चुका है और जिनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहीं, उनके पास अब अपने पुराने पड़ चुके 'ब्रांड टैग' के अलावा कुछ नहीं बचा है। वे दूसरों के विवादों में टांग अड़ाकर और हर हाल में लाइमलाइट में बने रहने की कोशिश करके खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।"

 

Komal Rani Intagram story

सिंदूर और शादी पर सलाह देने वालों को भी घेरा
कोमल रानी ने अपने नोट में सिंदूर और शादी को लेकर मिल रही टिप्पणियों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें उन महिलाओं से सिंदूर, शादी या भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर कोई सीख नहीं चाहिए, जो खुद इन चीजों का मजाक उड़ाती हैं।

उन्होंने आगे कुछ महिलाओं के निजी वैवाहिक जीवन और उनके पुराने बयानों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। कोमल ने दावा किया कि कुछ लोग अपनी कथित असफल शादियों की निराशा का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं और उन्हें निशाना बना रहे हैं।

Komal Rani Intagram story

‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं’
कोमल ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने खुद को ‘बलि का बकरा’ बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी निजी परेशानियों और असफल रिश्तों की नाराजगी उनके ऊपर निकाल रहे हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि कुछ महिलाएं अपने पतियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं और फिर दूसरों को निशाना बनाती हैं। कोमल ने ऐसी महिलाओं से उन्हें उकसाना और लगातार उनका नाम अपने बयानों में जोड़ना बंद करने को कहा।

कश्मीरा शाह और दिव्या खोसला ने भी दी थी प्रतिक्रिया
कोमल रानी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गोविंदा और उनसे जुड़े विवाद पर कई फिल्मी हस्तियां प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।

हाल ही में कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के समर्थन में पोस्ट किया था। वहीं, दिव्या खोसला कुमार ने भी गोविंदा और कोमल की लालबागचा राजा की सार्वजनिक उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए एक लंबा पोस्ट साझा किया था।

इसके बाद दिव्या ने कोमल के सिंदूर को लेकर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या उन्हें सिंदूर के महत्व की जानकारी है और धार्मिक भावनाओं को किसी निजी एजेंडे के लिए इस्तेमाल न करने की अपील की थी।

Continue reading on the app

ओडिशा सरकार ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिये 11 . 11 लाख रूपये पुरस्कार का ऐलान किया

ओडिशा सरकार ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिये 11 . 11 लाख रूपये पुरस्कार का ऐलान किया

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया की नंबर-1 टीम को हराने का सपना देख रहे हैं डैरेन सैमी, शाई होप को भी जमकर सराहा

भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जीत के बाद वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी खुशी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वेस्टइंडीज की टीम अपने प्रदर्शन में इसी तरह की निरंतरता रखती है तो वह दुनिया की नंबर एक टीम को भी हरा सकती है. साथ ही उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान शाई होप को भी सराहा. Sun, 4 Oct 2026 20:49:40 +0530

  Videos
See all

Hill Station Traffic Jam News: अब पयर्टकों के लौटने का लगा 'महाजाम' ! | Hill Station | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:34:05+00:00

Delhi AAP Protest: Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP ने India Gate तक निकाला मार्च! #shorts #ytshorts #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:35:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers