Responsive Scrollable Menu

पंजाब की भगवंत मान सरकार की अहम पहल, नशा मुक्ति केंद्रों में होगी HIV और हेपेटाइटिस की जांच

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य को नशा मुक्ति करने की दिशा में अभियान चला रही है. ऐसे में राज्य सरकार ने एचआईवी और हेपेटाइटिस को लेकर अहम पहल शुरू करने की तैयारी कर ली है. दरअसल, मान सरकार जल्द राज्य में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की जांच के लिए ट्रिपल एच स्क्रीनिंग शुरू करने जा रही है. जिसे सरकारी नशा मुक्ति एवं रिहैबिलिटेशन केंद्रों में कराया जा सकेगा.  इस पहले से राज्य में नशे के दुरुपयोग और संक्रामक बीमारियों के खिलाफ जारी लड़ाई को और मजबूत किया जा सकेगा.

'युद्ध नशेआं विरुद्ध' पहल का हिस्सा

बता दें कि एचआईवी और हेपेटाइटिस की जांच भगवंत मान सरकारी की 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' पहल का हिस्सा है. इस पहल का उद्देश्य नशे की लत से जूझ रहे लोगों को व्यापक उपचार उपलब्ध कराने के साथ राज्य में खून के माध्यम से फैलने वाले संक्रमणों की रोकथाम करना है. बता दें कि एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी जैसे वायरल संक्रमण संक्रमित सुइयों और सिरिंजों के एक से दूसरे में इस्तेमाल करने से भी फैसलते हैं. ऐले में इन बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार नशे की लत से उबर रहे लोगों को फिर से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है.

Continue reading on the app

गोविंदा संग रूमर्ड अफेयर पर कोमल रानी ने सुनीता को दिया करारा जवाब, दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह को भी सुनाई खरी-खोटी

Komal Rani Reacts Affair with Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ कई दिनों से सुर्खियों में है. उनका नाम एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) संग जोड़ा जा रहा है. कई बार सुनीता आहूजा ने भी बिना नाम ने कोमल पर कथित तौर पर आरोप लगाए थे. उन्होंने कोमल को अपनी लाइफ की राक्षस बताया था और लोगों से इस मामले में मदद भी मांगी थी. गोविंदा और कोमल कुछ दिन पहले गणपति उत्सव के मौके पर लालबागचा राजा पंडाल में गणपति का दर्शन करने पहुंचे थे. इस पर भी सुनीता ने रिएक्शन दिया था. उस दौरान कोमल ने भी सुनीता पर हमला बोला था कि वह गोविंदा को मारना चाहती हैं और उनका करियर भी उन्होंने ही खराब किया है. इसी बीच कोमल ने अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए. जिसमें उन्होंने सुनीता पर खुलकर निशाना साधा और दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह को भी खरी-खोटी सुनाई.

कोमल ने सुनीता आहूजा को दिया करारा जवाब

कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा चौड़ा नोट लिखा. इस नोट में कोमल रानी ने गोविंदा संग फिल्म, अफेयर, लालबागचा राजा के दर्शन समेत तमाम आरोपों का जवाब दिया. पहली स्टोरी में कोमल रानी स्वर्णकार ने लिखा, 'हाल ही में, मैंने कुछ सेलिब्रिटीज़ को गोविंदा जी, मेरी पर्सनल लाइफ़ और हमारे कैरेक्टर पर खुलकर कमेंट करते देखा है. फिर भी, मैंने उन्हें कभी किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए इतनी मज़बूती से आगे आते नहीं देखा . चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, एक्टर्स की मौत हो या किसी दूसरे एक्टर की कई शादियां ही क्यों न हों.'

उन्होंने आगे लिखा, 'हमारी पर्सनल लाइफ़ अचानक सबके लिए कमेंट करने का विषय कैसे बन गई? मेरे हीरो के साथ गणपति बप्पा और मेरी आने वाली फ़िल्म 'रूपा' की सक्सेस के लिए प्रार्थना करना, शर्म की बात, राष्ट्रीय मुद्दा या दूसरों के लिए दिखावा कैसे बन गया? और जब यही तथाकथित सेलिब्रिटीज़ अपनी फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए अपने मेल को-स्टार्स के साथ अलग-अलग पब्लिक जगहों पर जाती हैं, तो क्या उन्हें खुद ऐसा करते हुए शर्म नहीं आती?'

गोविंदा संग अफेयर पर दिया जवाब

इसके आगे उन्होंने गोविंदा संग कथित अफेयर को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि हमने अपनी फ़िल्म 'रूपा' की घोषणा की है, जो कोई रोमांटिक मामला नहीं है. तो आप कौन होते हैं यह तय करने वाले कि हमारा साथ दिखना हमारी फ़िल्म के प्रमोशन के बजाय किसी निजी रिश्ते को दिखाने के लिए है? उन्होंने लिखा, 'हमने अपनी फ़िल्म 'रूपा' की घोषणा की है, जो कोई रोमांटिक मामला नहीं है. तो आप कौन होते हैं यह तय करने वाले कि हमारा साथ दिखना हमारी फ़िल्म के प्रमोशन के बजाय किसी निजी रिश्ते को दिखाने के लिए है?'

उन्होंने कहा, 'हम साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ दिखते रहेंगे. अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो उन्हें जलने दें.फ़िल्म इंडस्ट्री की कुछ एक्सेस, जिनका करियर ठंडा पड़ चुका है और जिनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चल रही हैं, उनके पास अब अपने पुराने पड़ चुके ब्रांड टैग के अलावा कुछ नहीं बचा है. वे दूसरों के चल रहे विवादों में टांग अड़ाकर और लाइमलाइट में बने रहने की पुरज़ोर कोशिश करके ट्रेंड बने रहने की कोशिश कर रही हैं.'

मांग में सिंदूर मामले पर क्या बोलीं कोमल

इसके साथ ही कोमल ने मांग में सिंदूर को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि उन्हें उन महिलाओं से सिंदूर, शादी या हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में सीख लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो खुद सिंदूर का मज़ाक उड़ाती हैं, जिनकी अपनी शादियां टूट रही हैं, और जो अपने वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता भी बनाए नहीं रख सकतीं. उन्होंने लिखा, 'मुझे उन महिलाओं से सिंदूर, शादी या हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में सीख लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो खुद सिंदूर का मज़ाक उड़ाती हैं, जिनकी अपनी शादियाँ टूट रही हैं, और जो अपने वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता भी बनाए नहीं रख सकतीं.'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं ऐसी महिलाओं को खुद को परखने या जज करने के लायक नहीं समझती. खासकर उन महिलाओं को जो ऐसे लोगों को आदर्श मानती हैं और उनका समर्थन करती हैं जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी रात-भर शराब पीने, दूसरे पुरुषों के साथ कई अफेयर रखने और यहां तक कि बुढ़ापे में भी तीन-तीन पुरुषों के साथ 'वन-नाइट स्टैंड' के सपने देखने में बिता दी हो, और साथ ही अपनी शोहरत के लिए दूसरों को सबके सामने नीचा दिखाया हो. सच कहूं तो, मुझे इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि ये लोग मुझे अच्छा इंसान समझते हैं या बुरा.'

'मेरे नाम से लाइमलाइट लेने बंद करो'

इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए सुनीता पर निशाना साधा कि उन्हें लगता है कि वे सभी एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं, जो अपनी नाकाम शादियों की निराशा किसी और पर निकाल रही हैं. वे आदमखोर औरतों जैसा बर्ताव करती हैं. ऐसी औरतें जो अपने पतियों की इज़्ज़त और साख को बर्बाद कर देती हैं. उन्होंने आखिर में लिखा, 'मुझे लगता है कि वे सभी एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं, जो अपनी नाकाम शादियों की निराशा किसी और पर निकाल रही हैं. वे आदमखोर औरतों जैसा बर्ताव करती हैं. ऐसी औरतें जो अपने पतियों की इज़्ज़त और साख को बर्बाद कर देती हैं. लगातार मेरा नाम इस्तेमाल करके चर्चा में बने रहने की कोशिश बंद करो. शायद यह कहावत सच है,आपकी इज़्ज़त आपके अपने हाथों में है.ऐसे लोगों को अपनी हद पता होनी चाहिए और दूसरों को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि वे खुद ही सबके सामने एक्सपोज्ड हो जाएं.'

ये भी पढ़ें: स्मित मच्छार की बहादुरी का फैन हुआ बॉलीवुड, सलमान से रणवीर तक ने की तारीफ, एक ने उठाई महावीर च्रक देने की मांग

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में 2 साल से नहीं मिला मौका, अब एक ही मैच में झटके 8 विकेट, न्यूलीजैंड सीरीज के लिए ठोका दावा

Mukesh Kumar vs Jammu & Kashmir: इरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत के हीरो बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रहे. उन्होंने रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कुल 8 विकेट चटकाए. Sun, 04 Oct 2026 16:06:46 +0530

  Videos
See all

Viral News: पंजाब से इसतांबुल तक, ड्रग्स किंगपिन का कच्चा चिट्ठा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:16:22+00:00

Breaking News: Punjab से Istanbul तक, ड्रग्स किंगपिन की पूरी कहानी #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:15:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers