Responsive Scrollable Menu

Recycling Tips: यात्रा के दौरान बड़े काम आएंगे आपके पुराने Plastic Bags, इन आइडियाज से पैकिंग की टेंशन होगी दूर

घर में अक्सर सब्जियां, फल या किराने का सामान आते ही प्लास्टिक की छोटी-बड़ी थैलियां इकट्ठी होने लगती हैं। अक्सर लोग इनको बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह साधारण दिखने वाली प्लास्टिक की थैलियां आपके कई कामों को आसान बना सकती हैं। प्लास्टिक कचरा आज के समय में पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में अगर आप इन थैलियों को दोबारा इस्तेमाल में लेती हैं, तो न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकेंगी।

आप इन प्लास्टिक की थैलियों को सफाई, स्टोरेज, यात्रा और बागवानी जैसे कई कामों में यूज कर सकती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी प्लास्टिक थैलियों का ढेर जमा हो गया है, तो इनको फेंकने की जगह 15 तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।

छोटे कूड़ेदान के लिए उपयोग

स्टडी रूम, बाथरूम या बेडरूम के छोटे डस्टबिन में इन प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे कि डस्टबिन को खाली करना आसान हो।

जूते पैक करें

ट्रैवलिंग के दौरान जूतों को कपड़ों से अलग रखने के लिए प्लास्टिक बैग्स काम आ सकते हैं। आप इन्हीं प्लास्टिक्स बैग्स में इन फुटवियर को रख सकते हैं।

गीले कपड़े रखें

ट्रैवलिंग के समय कपड़ों या गीले तौलिए को रखने के लिए यह एक आसान तरीका है। यह अन्य साफ और सूखे कपड़ों से अलग हो जाएंगे।

कचरा बैग

कार के अंदर छोटे कचरे को एकत्र करने के लिए प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फ्रीजर स्टोरेज

कुछ गैर-खाद्य पदार्थों को नमी और धूल से बचाने के लिए भी इनको फ्रीजर या स्टोरेज में करके रखा जा सकता है।

पौधों का कवर

ठंडी हवा या बारिश के छोटे पौधों को सुरक्षित रखने के लिए अस्थायी कवर के तौर पर इन प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
 

टूटने वाली चीजें

कांच या नाजुक सामान को पैक करने के लिए भी आप इन प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

घर का सामान

घर की कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका रोजाना इस्तेमाल नहीं होता है। ऐसे में आप अलग-अलग प्लास्टिक बैग में इनको स्टोर कर सकते हैं। तार, पुराने चार्जर, खिलौनों के छोटे हिस्से और अन्य छोटी चीजों को रखने के लिए अलग-अलग थैलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

जूते पॉलिश किट रखें

पॉलिश और ब्रश को एक साथ रखने के लिए भी यह आसान ऑप्शन है।

पेंट ब्रश रखें

आप पेंटिंग के दौरान ब्रश को प्लास्टिक में लपेटकर कुछ समय तक सेफ रखा जा सकता है।

ट्रैवल टॉयलेटरी बैग

साबुन, शैंपू या अन्य तरल पदार्थों को अलग रखने के लिए भी इसका यूज किया जा सकता है।

पालतू जानवरों के लिए

अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर हैं, तो यह प्लास्टिक बैग आपके काफी काम आ सकते हैं। कई लोग डॉग वॉक के दौरान इसका इस्तेमाल करते हैं। जानवर की साफ-सफाई में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

अलमारी में धूल से बचाव

धूल से बचाने के लिए प्लास्टिक बैग में मौसमी कपड़ों या वस्तुओं को पैक करके रखा जा सकता है।

गार्डनिंग में इस्तेमाल

खाद, मिट्टी या बीजों को अस्थायी रूप से रखने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इमरजेंसी पैकिंग बैग

घर बदलते समय या फिर अचानक पैकिंग के समय यह बहुत काम आती हैं।

बरतें ये सावधानियां

खाद्य पदार्थों के लिए सिर्फ साफ और सुरक्षित थैलियों का इस्तेमाल करना चाहिए।

फटी या पुरानी थैलियों को रिसाइक्लिंग के लिए भेजें।

इनको बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

जहां पर संभव हो वहां रियूजेबल या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें।

Continue reading on the app

NEET Re-Exam Result 2026: जानिए कब आएगा री-नीट का रिजल्ट और कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड!

NEET Re-Exam Result 2026: 3 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के कैंसिल होने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ...

Continue reading on the app

  Sports

सरकारी बैंक में बाबू हैं ईशान किशन, क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही नौकरी पर पहुंचे, दफ्तर में मची अफरा-तफरी

Ishan Kishan Assistant Manager: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही अपनी सरकारी नौकरी पर पहुंच गए. सोशल मीडिया पर ईशान किशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में उन्होंने गले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का पहचान-पत्र पहना हुआ है. ईशान पटना स्थित RBI ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं. Wed, 5 Aug 2026 09:08:44 +0530

  Videos
See all

Superfast News: Monsoon Session | Ram Mandir | CM Yogi | Article 370 | Ranchi Protest | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:45:55+00:00

Bhagya Chakra: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Mesh Rashi | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:45:10+00:00

Bhagya Chakra: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?| Rashifal | Mithun Rashi |Bhagya Chakra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:46:03+00:00

Bhagya Chakra: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?| Rashifal | Kark Rashi | Bhagya Chakra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T03:46:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers