Weather Update: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में शनिवार को भारी बदलाव होने के आसार बने हुए हैं. अल सुबह के वक्त वातावरण को कोहरे की परत देखी गई. वहीं तेज हवाएं भी चलीं. रविवार को मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के कई भागों में हल्की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली रही. दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 रहा. यह सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से .7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. यहां पर आर्द्रता का स्तर 50 से 100 फीसदी तक रहा. दिल्ली के पालम क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Epstein Files: एपस्टीन फाइल मामले में एक और खुलासा, अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी किए 30 लाख दस्तावेज
Epstein Files: अमेरिका में एपस्टीन फाइल के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से संबंधित 30 लाख नए डॉक्यूमेंट जारी किए है. इस संबंध में न्याय विभाग ने उस कानून के तहत खुलासे की प्रक्रिया फिर से शुरू की, जिसका उद्देश्य यह बताना था कि अमेरिकी सरकार को करोड़पति फाइनेंसर द्वारा युवा लड़कियों के यौन शोषण, अमीर और ताकतवर लोगों के साथ उसके संबंधों के बारे में क्या-क्या जानकारी थी.
न्याय विभाग की वेबसाइट पर जारी किए गए दस्तावेज
उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि विभाग एपस्टीन से जुड़े नए खुलासे के तहत 30 लाख से अधिक पेजों के दस्तावेज जारी कर रहा है. विभाग की वेबसाइट पर जारी की गई फाइलों में उन लाखों पेजों के रिकॉर्ड शामिल हैं जिन्हें अधिकारियों ने दिसंबर में जारी किए गए दस्तावेजों के साथ जारी नहीं किया था.
'एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' के तहत जारी किया गया डेटा
उप अटॉर्नी जनरल ब्लैच ने कहा कि दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल को छोड़कर महिलाओं की सभी तस्वीरें हटाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अभी जारी किए जा रहे दस्तावेजों की स्पष्ट प्रकृति के चलते न्याय विभाग की वेबसाइट पर अब आयु सत्यापन की शर्त लागू है. सभी फाइलों को एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत सार्वजनिक किया गया है, जो महीनों के सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बाद लागू किया गया कानून है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







