समर सीजन जब शुरु होता है, तो लोगों के हमेशा आम का इंतजार रहता है। हर भारतीय का पहला प्यार आम ही होता है। प्रत्यके वर्ष 22 जुलाई को National Mango Day मनाया जाता है। गौरतलब है कि दशहरी, लंगड़ा, हापुस और तोतापुरी जैसे 1000 से ज्यादा वैरायटी वाला आम पोषक तत्वों का पॉवरहाउस माना जाता है। इस लेख में हम आपको आम से बनीं हुई दो अनोखी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
मैंगो ब्रुशेट्टा
-2 बड़े पके हुए आम
-3 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
-10-12 तुलसी के पत्ते
-1/8 काली मिर्च पाउडर
-1 लहसुन की कली (बारीक कटी)
-1/8 चम्मच नमक
-1 छोटा चम्मच नींबू का रस
-2-3 ब्रेड
विधि
- सबसे पहले आप एक कटोरे में आम के टुकड़े, तुलसी के पत्ते, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस और काली मिर्च को अच्छे से मिक्स कर दें।
- फिर तवे पर ऑलिव ऑयल डालकर हल्का चिकना करें और उस पर ब्रेड को दोनों तरफ तेल लगाकर सेकें। इसके बाद हल्के ब्राउन और क्रिस्पी हो जाने पर तवे से उतार लें।
- इसके बाद इस ब्रेड पर मैंगो साल्सा डालें और इसको फैला दें। अगर आप चाहें तो इस पर ऑलिव ऑयल भी डालें। क्रिस्पी हो जाने पर तवे से उतार लें।
- यह लीजिए तैयार है मैंगो ब्रुशेट्टा।
वॉटरमेलन मैंगो सेविचे
-2-3 कप बिना बीज वाले तरबूज के टुकड़े
-1 कप पका हुआ आम
-1 कप खीरा
-1/4 कप लंबाई में कटी प्याज
-1 तीखी हरी मिर्च (कटी हुई)
-1/3 कप नींबू का रस
-2 बड़े चम्मच संतरे का जूस
-स्वादानुसार काला नमक
विधि
- सबसे पहले आप एक बड़े से बाउल में प्याज और हरी मिर्च पर ऊपर से संतरे और नींबू का रस डालें। फिर इसे अच्छे मिक्स कर लें।
- अब उसी कटोरे में खीरा, आम और तरबूज के टुकड़े डालकर मिला लेने हैं।
- इसके बाद काला नमक छिडकें और हल्के हाथ से मिक्स कर लें।
- इसको अब थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें और ताकि सलाद में मसालों का टेस्ट आ सके।
- तैयार है आपकी टेस्टी लैटिन अमेरिकन मैंगो डिश तैयार है, वो भी इंडियन स्टाइल में।
Continue reading on the app
ज्यादातर लोग दिन भर फोन में लगे रहते हैं, लेकिन कुछ चीजों उनको जानकारी नहीं होती है। आज के समय में लोग सिर्फ स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है बल्कि अब ये डिवाइस आपकी सेहत से संबंधित जानकारी सेफ रखता है।
आपको बता दें कि, Google Health, Samsung Health और Apple Health जैसे हेल्थ एप्स की मदद से आप अपना मेडिकल रिपोर्ट कार्ड, दवाइयों की जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स एक ही जगह पर सेव कर सकते हैं।
इन एप्स का यह भी फायदा है कि इमरजेंसी की कंडीशन में तो फोन लॉक होने के बावजूद मेडिकल ID फोन में देखी जा सकती है, जिससे डॉक्टर्स और रेस्कूय टीम को इलाज शुरु करने में आसानी होगी। आइए आपको बताते हैं मेडिकल ID क्यों जरुरी है।
मेडिकल ID क्यों जरुरी है?
असल में इन हेल्थ एप्स में पाए जाने वाले Medical ID फीचर किसी भी तरह की इमरजेंसी सिचुएशन में काफी काम आता है। मेडिकल ID फीचर में यूजर अपना नाम, ब्लड ग्रुप, एलर्जी, पहले से किसी बीमारी, रेगुलर दवाइयों की जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स को एड कर सकते हैं।
यदि किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो जाए, तो उनके बेहोश हो जाने से मेडिकल ID फोन लॉक होने की कंडीशन में भी एक्सेस की जा सकती हैं। इससे डॉक्टर बिना समय गंवाए आपका जल्द ही इलाज शुरु कर देंगे।
दवा लेना नहीं भूलेंगे
यदि आपको भूलने की बीमारी कुछ ज्यादा ही है या फिर आपके घर में किसी बुजुर्ग को दवा टाइम पर देनी पड़ती है, तो इन हेल्थ एप्स में Medication Reminder सेट करने का ऑप्शन भी मिलता है। इससे आप एक टाइम सेट कर सकते हैं और नोटिफिकेशन मिलने से दवा मिस होने का चांस भी कम हो जाएगा। वैसे यह फीचर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और थायरॉयड जैसी बीमारियों से परेशान लोगों के काफी काम आ सकता है।
मेडिकल रिपोर्ट भी रहेंगी साथ
वैसे इन हेल्थ एप्स की मदद से ब्लड टेस्ट रिपोर्ट, एक्स-रे, प्रिस्क्रिप्शन, डिस्चार्ज समरी और वैक्सीनेशन रिकॉर्ड जैसे जरुरी डिटेल्स भी डिजिटल रूप से सेव कर सकते हैं। इससे हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास जाने पर अपने साथ बार-बार फाइल ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
कौन-से फोन में कौन-सा एप मिलेगा?
-Android स्मार्टफोन: Google Health
-Samsung स्मार्टफोन: Samsung Health
-iPhone: Apple Health
नींद और फिटनेस पर ध्यान रख सकते हैं
वैसे इन हेल्थ एप्स की मदद से आप मेडिकल रिकॉर्ड रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें आप नियमित रुप से रोजाना की एक्टविटीज जैसे नींद, पानी पीने की मात्रा, वजन में बदलाव, मेंटल स्टेट और अन्य हेल्थ डेटा भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Continue reading on the app