ChatGPT ने लॉन्च किया Try On फीचर: अब खरीदने से पहले AI से ट्राई करें कपड़े, सेल्फी से तैयार होगा वर्चुअल प्रीव्यू
ऑनलाइन कपड़ों की शॉपिंग को ज्यादा विजुअल बनाने के लिए OpenAI ने ChatGPT में नया Virtual Try-On फीचर पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी सेल्फी या फुल-बॉडी फोटो अपलोड करके देख सकते हैं कि चुने हुए कपड़े या एक्सेसरीज उन पर कैसी दिख सकती हैं। यह फीचर ChatGPT के शॉपिंग रिजल्ट में ‘Try On’ बटन के जरिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा यूजर्स कपड़ों के स्क्रीनशॉट या फोटो भी अपलोड करके उसका वर्चुअल प्रीव्यू तैयार करवा सकते हैं।
OpenAI के मुताबिक, Try On और Favourites दोनों फीचर्स ग्लोबली रोलआउट किए जा रहे हैं।
ChatGPT Try On फीचर कैसे काम करता है?
ChatGPT का नया Try On फीचर ऑनलाइन कपड़ों की खरीदारी को ज्यादा विजुअल बनाने में मदद करता है। यह फीचर ChatGPT Images 2.5 मॉडल का इस्तेमाल करता है, जिसे सितंबर में रिलीज किया गया था।
कंपनी के अनुसार, यह मॉडल ज्यादा नेचुरल लाइटिंग और बेहतर टेक्सचर वाली इमेज तैयार कर सकता है। साथ ही यह यूजर के दिए निर्देशों को पहले की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद तरीके से फॉलो करता है और इमेज को तेजी से जनरेट कर सकता है।
ChatGPT में कपड़े वर्चुअली कैसे ट्राई करें?
Try On फीचर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ChatGPT प्लेटफॉर्म पर जाएं और शॉपिंग रिजल्ट में दिखाई जा रही किसी कपड़े की प्रोडक्ट लिस्टिंग को खोलें। इसके बाद ‘Try On’ बटन पर टैप करें। अब आपको अपनी सेल्फी या फुल-बॉडी फोटो अपलोड करनी होगी। ChatGPT इस फोटो को रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करके आपके कपड़े पहने हुए वर्चुअल प्रीव्यू तैयार करेगा। इमेज बनने में लगने वाला समय यूजर की इंटरनेट स्पीड पर निर्भर करेगा।
Favourites से सेव कर सकेंगे पसंदीदा प्रोडक्ट
Try On फीचर के साथ OpenAI ने Favourites सेक्शन भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स पसंद आने वाले प्रोडक्ट्स को अपनी Library में सेव कर सकते हैं। इन सेव किए गए प्रोडक्ट्स को बाद में दोबारा देखा जा सकता है और ये जनरेट किए गए Try On इमेज के साथ भी दिखाई दे सकते हैं।
ChatGPT यूजर्स को किसी स्टाइल डिस्क्रिप्शन के आधार पर पूरा आउटफिट तैयार करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा सेलिब्रिटी के आउटफिट की फोटो अपलोड करके उसमें मौजूद कपड़ों को पहचानने में भी ChatGPT मदद कर सकता है।
पर्सनल फोटो को लेकर ध्यान रखें यह बात
OpenAI ने साफ किया है कि पर्सनल अकाउंट से अपलोड की गई इमेज का इस्तेमाल उसके मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है, जब तक यूजर इसके लिए ऑप्ट आउट नहीं करता। Try On फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो चुका है और इसे उपलब्ध होने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।
सावधान! जो दूध आप पी रहे हैं, कही वह नकली तो नहीं? UP में रोजाना आ रहा हैं 20 हजार लीटर नकली दूध, खुलासे से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश भेजे जा रहे नकली दूध का धौलपुर में भंडाफोड़ हुआ है. पाम ऑयल और मिल्क पाउडर से हर रोज 20 हजार लीटर नकली दूध बनाकर बड़े प्लांटों में भेजा जा रहा था.
The post सावधान! जो दूध आप पी रहे हैं, कही वह नकली तो नहीं? UP में रोजाना आ रहा हैं 20 हजार लीटर नकली दूध, खुलासे से मचा हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










