Responsive Scrollable Menu

Green Potato Safe to Eat: आलू हरा हो जाए तो क्या करें? कब खाएं और कब फेंक दें

Can You Eat Green Potatoes: हरा पड़ गए आलू को खाना सेफ है या नहीं? क्या हरे आलू को फेंक देना चाहिए? जानिए हरा आलू कब खा सकते हैं, कब नहीं और इसे खाने से क्या नुकसान हो सकता है।

Continue reading on the app

3 October History: 45 साल बाद हुआ था Germany का एकीकरण, जानें आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर सीमाओं और दीवारों में बंटी इस दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख अपना एक अलग मुकाम रखती है। तीन अक्टूबर, 1990 को ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था, जब किसी विभाजित देश को जन आंदोलन के कारण फिर से एक होने का मौका मिला।

तीन अक्टूबर की सुबह दोनों जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई। पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की संख्या में लोग जमा थे और वह 45 वर्षों के बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे। देश-दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1831 : मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।

1866 : इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया। 1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया। 1952 : ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया।

बारह वर्षों के बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक ‘जितनी चाहें उतनी चाय पीने’ का हक मिला। 1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था, जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।

1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया। 1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए। 1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

1995 : अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया। 2018 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया। 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग’’ का उद्घाटन किया।

2021 : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। 2024: ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह मॉरीशस को दिया, सैन्य अड्डा अपने पास रखा।

2025: रूस ने यूक्रेन की प्राकृतिक गैस सुविधाओं को निशाना बनाया।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, 13 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

10 batsman Most Test runs: क्रिकेट के सबसे चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट में रन बनाना किसी भी बल्लेबाज की असली परीक्षा होती है. इस ऐतिहासिक लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि इंग्लैंड के स्टार जो रूट दूसरे स्थान पर हैं. रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों ने भी अपने शानदार करियर के दौरान लंबे समय तक मैदान पर टिककर रनों के बड़े पहाड़ खड़े किए हैं और टेस्ट इतिहास में दर्ज हो गए हैं. Sun, 4 Oct 2026 08:29:15 +0530

  Videos
See all

Huge crowd gathers to meet Himanta; supporters appear enthusiastic |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:35+00:00

Iran America War Update:अमेरिका की समुद्री ताकत को क्या हुआ? US Navy | America Navy | Military News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers