Responsive Scrollable Menu

प्रेमानंद महाराज आश्रम पर उठे गंभीर सवाल, शिष्य की मौत और नाबालिग के लापता होने पर हाईकोर्ट में गुहार

प्रेमानंद महाराज के वृंदावन आश्रम से जुड़े दो गंभीर मामले सामने आए हैं. एक शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर SIT जांच की मांग की गई है.

Continue reading on the app

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की

ठाणे, तीन अक्टूबर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता प्रदीप पूर्णेकर के परिजनों ने स्थानीय राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका जताते हुए उनकी (प्रदीप पूर्णेकर) हत्या के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। पूर्णेकर के परिवार ने शुक्रवार को दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं, विधायक संजय केलकर और विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे से मुलाकात की। परिजनों ने उनसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल मुलाकात कराने का आग्रह किया, ताकि मामले की बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्णेकर की पत्नी और बेटे ने हत्यारों के लिए मृत्युदंड और राजनीतिक या सरकारी पदों पर बैठे किसी भी संदिग्ध को तत्काल पद से हटाने की मांग की। उन्होंने हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की। शिवसेना (उबाठा) के ठाणे मंडल प्रमुख पूर्णेकर को 29 सितंबर की रात कपूरबावडी थाना क्षेत्र में गोली मारी गई थी और चाकू से हमला किया गया था।

उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से एक निखिल यादव उनकी गतिविधियों पर नजर रखता था जो पूर्णेकर के घर के पास खाने-पीने की दुकान संचालित करता था।

वह शिवसेना (उबाठा) नेता के कार्यक्रम, आने-जाने आदि पर भी करीबी नजर रख रहा था। पुलिस ने इससे पहले पप्पू शिंदे को हमलावरों को जरूरी मदद मुहैया कराने के संदेह में गिरफ्तार किया था, जो पूर्णेकर का करीबी परिचित है और हमले के दौरान उनके कार्यालय में मौजूद था। अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा इस बात की जांच कर रही है कि यादव ने हथियार चलाने का प्रशिक्षण कहां से लिया, उसे हथियार किसने मुहैया कराए और क्या इस वारदात के लिए उसे सुपारी के तौर पर कोई रकम दी गई थी।

पूर्णेकर के परिवार ने इससे पहले ठाणे की पूर्व महापौर एवं शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता मीनाक्षी शिंदे तथा उनके पति राजेंद्र शिंदे पर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उन्होंने इस अपराध की साजिश रची थी। मीनाक्षी शिंदे ने शुक्रवार को हत्या से अपना नाम जोड़े जाने की कोशिशों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'तुम दुनिया भर की लड़कियों के लिए प्रेरणा हो', एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वाली चिकीथा से बोलीं नीता अंबानी, VIDEO

जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत की चिकीथा तनिपार्थी ने कमाल कर दिया है. उन्होंने कंपाउंड तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते हैं. चिकीथा रिलायंस फाउंडेशन की एथलीट हैं. उनकी शानदार जीत पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने उन्हें बधाई दी है. नीता अंबानी ने चिकीथा को पूरे देश और दुनिया भर की लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है. Sat, 3 Oct 2026 18:47:31 +0530

  Videos
See all

Dangal With Rajeev Dhoundiyal: PDA फॉर्मूले को लेकर छिड़ गई तीखी बहस | UP Elections 2027 | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T13:07:30+00:00

Dangal With Rajeev Dhoundiyal Full Show: PDA 'दांव', SP-Congress Alliance पर तनाव! | UP Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T13:06:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers