बादलों के घर में पानी की भारी किल्लत: भारत में मानसून ने दिखाया 125 साल का सबसे सूखा रूप
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में केवल 1,017.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. साल 1901 में वैज्ञानिक तरीके से बारिश का रिकॉर्ड रखना शुरू किए जाने के बाद से यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीनों के मानसून सीजन में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश की भारी कमी बनी रही.
तिरुपति की फैक्ट्री में भीषण धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत, 10 से ज्यादा गंभीर
तिरुपति जिले के श्री सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. वरदय्यापालेम के पास एक निजी फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की छत की चादरें और मशीनों के हिस्से दूर जा गिरे. हादसे के बाद परिसर में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया. इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. राहत दल ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला. घायलों को तिरुपति के आरयूए और SVIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










