तिरुपति की फैक्ट्री में भीषण धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत, 10 से ज्यादा गंभीर
तिरुपति जिले के श्री सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. वरदय्यापालेम के पास एक निजी फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की छत की चादरें और मशीनों के हिस्से दूर जा गिरे. हादसे के बाद परिसर में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया. इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. राहत दल ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला. घायलों को तिरुपति के आरयूए और SVIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
S-400, THAAD, प्रोजेक्ट कुश से आगे की सोच, हाइब्रिड एयर डिफेंस सिस्टम से बचना नामुमकिन, इसमें है बादशाहत
K30 Biho Hybrid Air Defence System: भारत अपने एयर डिफेंस सिस्टम को लगातार मजबूत बनाने में जुटा हुआ है. S-400 के साथ ही स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली प्रोजेक्ट कुश पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. अब भारत हाइब्रिड एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने की कोशिश में जुटा है, ताकि ड्रोन वॉरफेयर में बाजी मारी जा सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











