Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शुक्र चलेगा उल्टी चाल, 3 राशियों को नुकसान-सेहत और लव लाइफ बिगड़ेगी
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 3 अक्टूबर, शनिवार को शुक्र ग्रह वक्री होगा। शुक्र को धन-दौलत, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का स्वामी माना जाता है। ये ग्रह जब भी राशि बदलता है तो सभी राशियां प्रभावित होती हैं।
असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा
गुवाहाटी, दो अक्टूबर असम में शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई ने राज्य के चार पूर्वी जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। गोगोई ने शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट के प्रभावित परिवारों को 15,000 रुपये की एकमुश्त अंतरिम सहायता तथा शिवसागर और चराइदेव में अतिरिक्त 10,000 रुपये देने की मांग की। उन्होंने चारों जिलों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।
गोगोई ने आरोप लगाया कि सरकार ने घोषित राहत राशि का पूरा वितरण नहीं किया है। वहीं, नगांव में एक चुनावी रैली में पत्रकारों के समक्ष मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया कि गोगोई सरकार द्वारा दी जाने वाली मदद का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, अखिल गोगोई जानते हैं कि सरकार बाढ़ राहत देगी।
वह इसका श्रेय लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। असम में इस साल बाढ़ से कम से कम 108 लोगों की मौत हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








