असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा
गुवाहाटी, दो अक्टूबर असम में शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई ने राज्य के चार पूर्वी जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। गोगोई ने शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट के प्रभावित परिवारों को 15,000 रुपये की एकमुश्त अंतरिम सहायता तथा शिवसागर और चराइदेव में अतिरिक्त 10,000 रुपये देने की मांग की। उन्होंने चारों जिलों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।
गोगोई ने आरोप लगाया कि सरकार ने घोषित राहत राशि का पूरा वितरण नहीं किया है। वहीं, नगांव में एक चुनावी रैली में पत्रकारों के समक्ष मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया कि गोगोई सरकार द्वारा दी जाने वाली मदद का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, अखिल गोगोई जानते हैं कि सरकार बाढ़ राहत देगी।
वह इसका श्रेय लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। असम में इस साल बाढ़ से कम से कम 108 लोगों की मौत हुई है।
Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई
लखनऊ, दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘भारत की बेटियों ने एशियाई खेलों में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।’’** उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। हमारी बेटियों ने एक बार फिर दुनिया को खेलों में भारतीय महिलाओं की ताकत, दृढ़ संकल्प और शानदार प्रदर्शन का नमूना दिखाया है।’’ योगी ने कहा, ‘‘इस स्वर्ण पदक के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया है।
जय हिंद।’’ भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामागाहिरा में लालरेम्सियामी के दसवें मिनट में किए गए गोल और पेनल्टी स्ट्रोक पर गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार बचाव के दम पर शुक्रवार को फाइनल में गत चैंपियन चीन को 1-0 से हराया। मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के मुक्केबाजी अभियान का शानदार समापन। एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 80 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल को बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फाइनल में संयमित और नियंत्रित प्रदर्शन करते हुए अंकुश ने भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता और भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।’’ आदित्यनाथ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘कुश्ती में भारत के लिए स्वर्णिम जीत।
एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुजीत कलकल को बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुजीत ने फाइनल में जबरदस्त जज्बे और संघर्ष का परिचय देते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। यह भारतीय कुश्ती के लिए गर्व का क्षण है।’’ मुख्यमंत्री ने महिलाओं की 65 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर परवीन हुड्डा को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक मुश्किल दौर के बाद परवीन ने शानदार अंदाज में एशियाई मंच पर वापसी करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और भारतीय मुक्केबाजी के लिए यादगार प्रदर्शन किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







