Natural Skin Care: Glowing Skin के लिए घर पर बनाएं 5 DIY Face Pack, बिना पार्लर पाएंगी नेचुरल निखार
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन तो सभी पाना चाहते हैं। वहीं महिलाएं और लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेती हैं। लेकिन इनका असर बस कुछ दिनों में ही गायब हो जाता है। वहीं यह प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में अगर आप भी बिना पार्लर जाए दमकती स्किन पाना चाहती हैं, तो किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप खुद को पार्लर जैसी चमक और इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन पा सकता है। वहीं इन चीजों के केमिकल फ्री होने से इसके किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का भी डर नहीं रहेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसे DIY फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको लगाने से आप त्योहार वाले दिन इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं।
बेसन और हल्दी का फेस पैक
अगर आपकी स्किन धूप से टैन हो गई है और आर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं। तो हल्दी और बेसन का फेस पैक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं, साथ ही इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं। अब इस पैक को फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद सूखने पर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए फेस वॉश करें। यह आपकी स्किन को साफ करने के साथ इंस्टेंट ग्लो लाता है।
गुलाबजल और चंदन का फेस पैक
चंदन में ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं और जब इसको गुलाबजल में मिलाकर फेस पर लगाया जाता है, तो यह स्किन की गहराई से सफाई करता है। एक चम्मच चंदन पाउडर में 1-2 चम्मच गुलाबजल मिलाकर फेस पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद फेस वॉश कर दें। इससे न सिर्फ पिंपल्स बल्कि दानों से भी राहत मिलेगी। इस फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन तरोताजा और ग्लोइंग नजर आएगी।
शहद और केले का फेस पैक
शहद और केले का फेस पैक ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आधा पका हुआ केला लेकर उसको मैश कर लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने फेस पर 20 मिनट के लिए अप्लाई करके रखें। इसके बाद ताजे पानी से फेस वॉश कर लें। यह फेस पैक स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और फेस पर नेचुरल ग्लो आता है।
खीरे और एलोवेरा का फेस पैक
गर्मियों में और तीज-त्योहार के मौके पर फेस पर ठंडक और ताजगी होना जरूरी होता है। इसके लिए एक चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर फेस पर लगाएं। यह फेस पैक स्किन को कूल करने के साथ-साथ ओपन पोर्स को भी टाइट करता है। इस फेस पैक से चेहरा हाइड्रेटेड होता है और आपको भी तरोताजा लुक मिलता है।
ओट्स और दूध का स्क्रब-पैक
स्किन से डेड सेल्स को हटाने के लिए दूध और ओट्स से बना यह स्क्रब काफी कारगर है। एक चम्मच ओट्स में दो चम्मच दूध को कुछ समय के लिए भिगोकर रख दें, जिससे कि यह मुलायम हो जाए। फिर सर्कुलर मोशन में फेस पर इसको हल्के हाथों से रगड़ें। फिर 10 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। यह स्क्रब न सिर्फ डेड सेल्स को हटाता है, बल्कि आपकी स्किन को सॉफ्ट और स्मूद भी बनाता है।
Summer Fashion: गर्मियों में दिखना है कंफर्टेबल और स्टाइलिश, तो इन आरामदायक फैब्रिक के कपड़ों को चुनें
Summer Fashion: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। ऐसे सीजन में सबसे मुश्किल आती है, अपने लिए परफेक्ट ड्रेस सेलेक्ट करने में। इस सीजन में आपको ऐसे फैब्रिक की ड्रेस पहननी चाहिए, जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ गर्मी से भी राहत दिलवाए। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही ड्रेस फैब्रिक के ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं।
कॉटन
गर्मी के मौसम के लिए कॉटन के आउटफिट्स, बेस्ट माने जाते हैं। इनमें पसीना काफी जल्दी सूख जाता है, इसलिए ये गर्मी के मौसम में काफी आराम पहुंचाते हैं। इस फैब्रिक में त्वचा को हवा मिलती रहती है, जिससे पसीना जल्दी सूख जाता है और शरीर ठंडा रहता है। इसीलिए कॉटन कुर्तियां या टॉप्स, इस सीजन के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। इसके अलावा आप कॉटन की साड़ियां भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती हैं।
शिफॉन
शिफॉन फैब्रिक पहनने में काफी थिन, सॉफ्ट और लाइट फीलिंग देता है। हालांकि यह फैब्रिक स्वेट-फ्री नहीं होता, यानी इसमें पसीना तो आता है लेकिन इसका फ्लोई नेचर आपको गर्मी से राहत देता है। यह फैब्रिक साड़ी, सूट, पार्टी वियर ड्रेस और कुर्तियों के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसमें आपको स्टाइलिश लुक मिलता है।
लिनेन
लिनेन भी ऐसा फैब्रिक है, जिससे बनी ड्रेसेस को इस सीजन में बहुत पसंद किया जाता है। आजकल यह फैब्रिक काफी ट्रेंड में भी है। यह कॉटन फैब्रिक से भी लाइटर होता है, और पहनने के बाद एलिगेंट लुक देता है। इस फैब्रिक के आउटफिट पहनने से ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती और साथ ही यह पसीना सोखने में भी असरदार साबित होता है। इस फैब्रिक के ट्राउजर, शर्ट, कुर्ता, साड़ियां और अन्य ड्रेसेस इस सीजन के लिए एक अच्छा ऑप्शन माने जाते हैं।
खादी
गर्मी से राहत पाने के लिए खादी को सुपर कंफर्टेबल फैब्रिक माना जाता है। गर्मी में यह आसानी से पसीने को सोख लेता है और शरीर को ठंडक का अहसास कराता है। ऐसे में खादी के कुर्ते, सूट, साड़ी, शर्ट, स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। खादी का फैब्रिक, कॉटन फैब्रिक से थोड़ा मोटा होता है। साथ ही यह ईकोफ्रेंडली भी होता है। खादी भारतीय परंपरा का हिस्सा होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी होता है। यह नेचुरल फाइबर्स से बना होता है, जिससे सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं भी खादी से बनी ड्रेसेस बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं।
रेयॉन
हालांकि रेयॉन एक सिंथेटिक फाइबर है, लेकिन इसकी बनावट नेचुरल फाइबर्स जैसी होती है, जिससे यह बेहद सॉफ्ट और कंफर्टेबल लगता है। गर्मी के मौसम के लिए रेयॉन के टॉप्स या अन्य ड्रेसेस का चयन, पार्टी वियर या रोजमर्रा के उपयोग के लिए किया जा सकता है। क्योंकि यह पसीना जल्दी सोख लेता है। इस फैब्रिक की ड्रेसेस, न केवल स्टाइलिश लुक देती हैं। बल्कि लाइटर भी होती हैं। देखने में यह बिल्कुल सिल्क जैसा लगता है। इस फैब्रिक से अनारकली, मैक्सी और वेस्टर्न आउटफिट तैयार कराए जा सकते हैं।
जॉर्जेट
जॉर्जेट एक लाइट और फ्लोई फैब्रिक होता है। यह फैब्रिक शिफॉन जैसा दिखता है, इसे साड़ियों के अलावा टॉप्स सूट ड्रेस, शर्ट और कुर्ते के रूप में पहना जा सकता है। यह समर सीजन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लाइट फैब्रिक गर्मियों में खूबसूरत लगने के साथ-साथ काफी सुकून भी देता है।
शॉम्ब्रे
शॉम्ब्रे काफी हद तक लिनेन और कॉटन जैसा ही होता है। यह दिखने में डेनिम की तरह होता है। लेकिन यह उससे अधिक लाइटर होता है। इस फैब्रिक की बॉटम्स, शर्ट्स और ड्रेस बनवाई जा सकती हैं या फिर बाजार से रेडिमेड ड्रेस खरीदी जा सकती हैं। गर्मियों में इसे पहनने से कूल लुक मिलता है।
(यह जानकारी फैशन स्टाइलिस्ट पल्लवी अग्रवाल से ललिता गोयल की बातचीत पर आधारित है)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi








