Responsive Scrollable Menu

रूम फ्रेशनर छोड़िए, कमरे में लगाइए ये 3 फूल वाले पौधे, इन्हें गमले में उगाना भी है आसान

कमरे में बंद हवा, खाना बनाने की गंध या लंबे समय तक खिड़की-दरवाजे बंद रहने से कई बार कमरे में अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में लोग अक्सर कमरे को खुशबूदार बनाने के लिए अलग-अलग तरह के सुगंध वाले सामान इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि कमरे में कुदरती खुशबू रहे, तो कुछ फूलों वाले पौधे भी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। भारत में कई ऐसे खुशबूदार फूल हैं जिन्हें गमले में उगाया जा सकता है। इनमें कुछ पौधों को अच्छी रोशनी मिलने पर घर के अंदर भी रखा जा सकता है।

मोगरा

मोगरे का नाम आते ही उसकी मीठी और तेज खुशबू याद आती है। इसके छोटे सफेद फूलों की खुशबू खासकर शाम और रात के समय काफी अच्छी लगती है। मोगरे को गमले में आसानी से लगाया जा सकता है और सही देखभाल के साथ यह लंबे समय तक फूल भी दे सकता है।

अगर आप इसे कमरे में रखना चाहते हैं तो खिड़की के पास ऐसी जगह चुनें, जहां इसे अच्छी धूप मिले। कमरे के किसी अंधेरे कोने में रखने से पौधे की बढ़त और फूल आने पर असर पड़ सकता है।

कैसे रखें: खिड़की के पास, जहां अच्छी प्राकृतिक रोशनी आती हो।
खुशबू: मीठी और तेज
खास बात: फूल आने पर कमरे में कुदरती खुशबू फैलाने के लिए अच्छा विकल्प।

इसे भी पढ़ें: मोगरे का Gajra सिर्फ फैशन नहीं, CSIR के अनुसार Stress और थकान दूर करने में मददगार

गंधराज

अगर आपको सफेद फूल और तेज खुशबू पसंद है तो गंधराज का पौधा आपके घर के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके सफेद फूलों से निकलने वाली खुशबू काफी तेज होती है और आसपास का माहौल महका देती है।

गंधराज को गमले में उगाया जा सकता है। इसे घर के अंदर रखते समय ऐसी जगह चुनें जहां अच्छी रोशनी मिले। मिट्टी में पानी जमा न रहने दें और पौधे को जरूरत के हिसाब से पानी दें।

कैसे रखें: रोशन खिड़की के पास या ऐसी जगह जहां पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी हो।
खुशबू: तेज और मीठी
खास बात: सफेद फूल कमरे को खूबसूरत भी बनाते हैं और अच्छी खुशबू भी देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Routine में शामिल करें Aprajita Flower Toner, बेदाग चेहरे के लिए असरदार उपाय

रजनीगंधा

रजनीगंधा अपने नाम की तरह रात के समय अपनी खुशबू के लिए खास तौर पर जाना जाता है। इसके सफेद फूलों की खुशबू काफी तेज होती है और थोड़े से फूल भी आसपास की जगह को महका सकते हैं।

इसे गमले में लगाया जा सकता है और घर के अंदर भी रखा जा सकता है। लेकिन इसे भी अच्छी रोशनी की जरूरत होती है। इसलिए कमरे में रखने के लिए खिड़की के पास की जगह ज्यादा सही रहेगी।

कैसे रखें: ऐसी खिड़की के पास जहां पर्याप्त रोशनी आती हो।
खुशबू: तेज और लंबे समय तक रहने वाली
खास बात: शाम और रात के समय इसकी खुशबू ज्यादा महसूस हो सकती है।

पौधों को कमरे में रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

खुशबूदार फूलों के पौधे कमरे को अच्छा माहौल दे सकते हैं, लेकिन इन्हें लंबे समय तक बंद और अंधेरे कमरे में रखना सही नहीं है। पौधों को प्राकृतिक रोशनी और हवा की जरूरत होती है। अगर आपका कमरा बहुत कम रोशन है तो पौधों को कुछ समय के लिए बालकनी, खिड़की या ऐसी जगह रख सकते हैं जहां उन्हें पर्याप्त रोशनी मिले। साथ ही जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि गमले की मिट्टी में लगातार पानी जमा रहने से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं।

Continue reading on the app

Morning Diet: हेल्दी और फिट रहने के लिए मॉर्निंग डाइट में शामिल करें ये चीज, मिलेगा जबरदस्त लाभ

Morning Diet: आपके फिट दिखने और स्वस्थ होने में इस बात की बड़ी भूमिका है कि आप किस समय क्या खाते हैं? सुबह खाली पेट क्या खाएं और क्या न खाएं, अगर आपको इस बात की समझ है तो आप हेल्दी-फिट रहेंगे। लब्बोलुआब यह कि आपको इस बात की समझ होनी बहुत जरूरी है कि किस समय क्या खाएं? 

सबसे पहले गुनगुना पानी
यह इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेट रहता है, मेटाबॉलिज्म मजबूत और सक्रिय रहता है और यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक-दो गिलास, जितना सहजता से पी सकें गुनगुना पानी पीएं। इसमें नीबू और शहद मिलाकर पीएं तो और अच्छा है। फ्रेश नारियल पानी पीना भी बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को प्राकृतिक तरीके से रिहाइड्रेट करता है। घी या शुद्ध मक्खन के साथ सुबह गर्म पानी पीना भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि एक चम्मच घी या मक्खन के साथ गर्म पानी पीना शरीर को साफ करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है।  

डेटॉक्स वॉटर
सुबह-सुबह डेटॉक्स वॉटर (इसे आसानी से घर में बना सकते हैं) पीने के कई फायदे हैं, जैसे- यह हाइड्रेशन बढ़ाता है क्योंकि स्वादिष्ट होने के कारण इसे आप साधारण पानी की तुलना में ज्यादा पीते हैं। यह वजन घटाने में मददगार है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसे पीने से स्किन चमकदार बनती है, क्योंकि यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे पीने से पाचन सुधरता है-यह पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: इस गर्मी कोल्ड ड्रिंक की बजाय ट्राई करें ये तीन स्पेशल ड्रिंक्स, जान लें रेसिपी

भीगे बादाम और अखरोट
सुबह फ्रेश होने के बाद सबसे पहले भीगे बादाम और अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। ये विटामिन ई, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के अच्छे स्रोत हैं। बादाम और अखरोट दिमाग को तेज और पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम और अखरोट खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। बादाम और अखरोट में प्रोटीन, जिंक, आयरन, विटामिन ए और फोलिक एसिड होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये खाने से याददाश्त में सुधार होता है, क्योंकि बादाम में ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। इन्हें खाने से वजन कम होता है। बादाम और अखरोट में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इन्हें खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होता है। बादाम और अखरोट में पोटैशियम होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है। बादाम और अखरोट में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।

ताजे फल
सुबह-सुबह ताजे फल खाने से फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक शुगर मिलती है, जो ऊर्जा से लबालब कर देती है। ऐसे फलों में पपीता, सेब, केला, नाशपाती, अमरूद, कीवी, अनार और तरबूज सबसे शानदार फल हैं। सुबह खाली पेट फल खाने से पाचन तंत्र मज़बूत होता है। शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। वजन कंट्रोल में रहता है। शरीर हाइड्रेट रहता है। दिल की सेहत अच्छी रहती है क्योंकि केले में पोटैशियम होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

इनसे करें परहेज
हालांकि ज्यादातर लोगों की आदत होती है लेकिन सुबह चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल में बदलाव आ सकता है। सुबह खाली पेट फ्रूट जूस पीने से भी बचना चाहिए क्योंकि जूस की प्रोसेस में फलों के रेशे और कई विटामिन, न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं। फल के पूरे भाग में पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी जूस में कम मात्रा में होते हैं। इसलिए पोषण के लिहाज से पूरे फल को ही डाइट में शामिल करना चाहिए।

हालांकि दही एक हेल्दी डेयरी प्रोडक्ट है, लेकिन खाली पेट दही खाने से पेट के एसिड में इजाफा हो सकता है, जिससे अच्छे बैक्टीरिया डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में, सुबह की शुरुआत दही खाने से न करें। इससे एसिडिटी और कब्ज हो सकती हैं। नाश्ते में स्पाइसी फूड्स सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे पेट में जलन पैदा हो सकती है, जिससे अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। साथ ही इससे दस्त, गैस और सूजन जैसी डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम भी हो सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: वो 6 गेंदें जिसने छीनी भारत से जीत, वेस्टइंडीज के लिए बना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

IND vs WI 3rd ODI Turning Point: तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड रनचेज करते हुए 10 रन रहते 352 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. आइए जानते हैं क्या रहा मैच का टर्निंग पॉइंट. Sun, 4 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Brij Bhushan Sharan Singh on Akhilesh Yadav: बृजभूषण ने अखिलेश को लेकर क्या कहा? Brij Bhushan Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T00:30:29+00:00

Viral Video: बीच सफर फटी नाव, फिर मचा हड़कंप! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T00:40:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers