Responsive Scrollable Menu

सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया विष्णु का अवतार:'बॉर्डर' एक्टर बोले- मुझे प्रधानमंत्री के पैर धोकर उनका पानी पीना है

एक्टर सुदेश बेरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने उन्हें भगवान विष्णु का अवतार बताया और कहा कि अगर मौका मिला, तो वह उनके पैर धोकर उनका पानी पीना चाहेंगे। वहीं, उन्होंने CJP पार्टी पर भी निशाना साधा। सुदेश बेरी ने कहा कि जंतर-मंतर पर बैठी CJP देश को आगे नहीं, बल्कि पीछे खींच रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पार्टी का नाम तक ठीक से नहीं पता। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता एजीपी, सीजीपी... मैं तो इन लोगों को पहचानता भी नहीं हूं। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि ये देश को पीछे खींच रहे हैं।' CJP पर निशाना साधते हुए सुदेश बेरी ने कहा, 'ये सब बेकार लोग हैं। इनके पास देश के लिए कोई काम नहीं है। अगर सच में समाज की सेवा करनी है, तो बच्चों के लिए गार्डन बनाएं, बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम बनाएं और लोगों का इलाज कराएं। सिर्फ जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध करने से कुछ नहीं होगा।' उन्होंने पार्टी के नाम पर भी तंज कसा। सुदेश बेरी ने कहा, 'कुछ अजीब से जानवर का नाम लेकर पार्टी बना दी। लकड़बग्घा पार्टी क्यों नहीं बनाते?' सुदेश बेरी ने मोदी की जमकर तारीफ की इंटरव्यू में सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'नरेन्द्र मोदी ने बेचारे ने क्या बिगाड़ा है? उनको चाय बेचने दो। वो पूरी दुनिया में चाय बेचकर आए हैं।' बातचीत के दौरान इंटरव्यूअर ने सुदेश बेरी को याद दिलाया कि उन्होंने पहले अपनी मां के चरण धोकर उनका जल पिया था। इस पर उन्होंने कहा, 'अब मुझे मोदी जी के पैर धोकर पीना है। अगर आप मुझे मोदी जी से मिला दें। मैं तो उनसे मिला नहीं, मैं उनको जानता नहीं हूं। जैसे हमने ईश्वर को देखा नहीं है, फिर भी उनकी पूजा करते हैं, तो मैं भी उतनी ही इज्जत मोदी जी की करता हूं। तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है। कोई बुरी बात तो नहीं है? करता हूं तो करता हूं। पार्टियों से परे, राजनीति से परे, एक इंसान के तौर पर।' रामराज्य आने का भी दावा किया सुदेश बेरी ने यह भी कहा कि उनके मुताबिक देश में 'रामराज्य आ चुका है।' जब उनसे पूछा गया कि ऐसा कैसे, तो उन्होंने जवाब दिया, 'रामराज्य आ चुका है। जो मैं देख सकता हूं, वो आप नहीं देख पा रहे हैं। शब्दों में नहीं बता सकते, ये महसूस करने वाली बात है।' इंटरव्यू में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये लोग देश के लिए काम कर रहे हैं और इनके खिलाफ बिना वजह बोलना ठीक नहीं है।

Continue reading on the app

ग्रहों के सेनापति मंगल का बड़ा परिवर्तन, 12 अगस्त तक इन Zodiac Signs को मिलेगा तगड़ा Business Profit

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए नई उपलब्धियों और सफलता लेकर आने वाला है। ग्रहों के सेनापति मंगल ने 24 जुलाई को बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करके एक विशेष संयोग बनाया है। असल में मंगल ने चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी से निकलकर अपने खुद के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश किया है। 
ज्योतिष के मुताबिक, मंगल ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति और प्रभाव कई गुना तक बढ़ जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस गोचर से साहस, आत्मविश्वास व धन लाभ में सकारात्मक वृद्धि कर सकता है। आइए आपको बतात हैं कौन हैं ये लकी राशियां।

मेष राशि
मंगल अपने नक्षत्र में प्रवेश करने करने से मेष राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। बिजनेस में आगे तरक्की करने के लिए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो कि भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक सिद्द होगा। बिजनेस और करियर में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, परिवार में लंबे समय से खुशियां बनीं रहेगी। अगर काफी समय से कार्य रुके हैं, तो गति आने की संभावना है।

कन्या राशि
यह समय कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्कप्लेस पर नए लोगों से बेहतरीन संपर्क होगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। करियर संबंधित महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्रदान होंगे। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। काला क्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बन सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी प्रभावशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको मनचाहे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। अगर आप लंबे समय तक किसी भी कारोबार को आरंभ करने पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपकी छवि अच्छी बनेंगी। 

Continue reading on the app

  Sports

आखिरकार फट पड़े सरफराज खान! श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में जगह न मिलने की निकाली भड़ास?

Sarfaraz Khan: कहते हैं ना... मैदान से बाहर बैठा खिलाड़ी भी अंदर से मैच खेल रहा होता है. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ. मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने शायद सोशल मीडिया पर उसी को लेकर अपने मन की बात कही है. Fri, 7 Aug 2026 15:20:18 +0530

  Videos
See all

JPSC Protest Today: Ranchi में छात्र आंदोलन में पहुँची छात्र नेता Neha Bora पर स्याही फेंकी गई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:01:22+00:00

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: अतीक के बेटे की कार 100+ की रफ्तार से हादसे का शिकार, बड़ा खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers