ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए नई उपलब्धियों और सफलता लेकर आने वाला है। ग्रहों के सेनापति मंगल ने 24 जुलाई को बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करके एक विशेष संयोग बनाया है। असल में मंगल ने चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी से निकलकर अपने खुद के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश किया है।
ज्योतिष के मुताबिक, मंगल ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति और प्रभाव कई गुना तक बढ़ जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस गोचर से साहस, आत्मविश्वास व धन लाभ में सकारात्मक वृद्धि कर सकता है। आइए आपको बतात हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
मेष राशि
मंगल अपने नक्षत्र में प्रवेश करने करने से मेष राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। बिजनेस में आगे तरक्की करने के लिए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो कि भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक सिद्द होगा। बिजनेस और करियर में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, परिवार में लंबे समय से खुशियां बनीं रहेगी। अगर काफी समय से कार्य रुके हैं, तो गति आने की संभावना है।
कन्या राशि
यह समय कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्कप्लेस पर नए लोगों से बेहतरीन संपर्क होगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। करियर संबंधित महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्रदान होंगे। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। काला क्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी प्रभावशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको मनचाहे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। अगर आप लंबे समय तक किसी भी कारोबार को आरंभ करने पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपकी छवि अच्छी बनेंगी।
Continue reading on the app
ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों का गोचर और संयोग बनने का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषी के अनुसार, समय-समय पर ग्रहों के संयोग के कारण कई तरह के योगों का निर्माण होता है, जिससे सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। सूर्य देव ग्रहों के राजा हैं, हर महीने वे राशि परिवर्तन करते हैं।
इस समय सूर्य कर्क राशि में है और गुरु के साथ युति करते हुए गुरु-आदित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वर्तमान में सूर्य किसी न किसी ग्रह पर दृष्टि या फिर कोणीय संयोग का निर्माण कर रहे हैं।
दूसरी तरफ अगस्त के माह में शनि जो मीन राशि में विराजमान हैं सूर्य उनके साथ संयोग करते हुए नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 अगस्त को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर सूर्य और शनि एक-दूसरे से 120 अंश पर होंगे जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे।
कैसे बनता है नवपंचम राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब दो ग्रह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में होते हैं तो नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। वहीं, जब दो ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर होते हैं तो भी नवपंचम राजयोग बनता है। ऐसे में सूर्य का कर्क राशि में विराजमान होना और शनि का गुरु की राशि मीन में विराजमान होना संयोग है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को पिता, नेतृत्व, आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी सेवा का कारक माना जाता है। दूसरी तरफ शनि देव को धैर्य, मेहनत, न्याय, अनुशासन और कर्म का कारक माना जाता है। इसलिए नवपंचम राजयोग बनने से कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत मिल सकते हैं। काफी समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। करियर-कारोबार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आइए आपको बताते हैं किन-किन राशियों की चमकेगी किस्मत।
वृषभ राशि
नवपंचम राजयोग बनने से वृषभ राशि के लोगों के काफी फायदा मिलेगा। सूर्य-शनि के संयोग से बना नवपंचम राजयोग बेहद फायदेमंद रहने वाला है। आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे जिससे धन-धान्य में बढ़ोतरी के योग भी हैं। इस अवधि नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने के मिल सकती हैं। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी फायदेमंद रहने वाला है। इस अवधि में जब तक नवपंचम का संयोग बनेगा तब तक आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन और सैलरी वृद्धि के चांस अधिक है। काफी समय से रुका हुए धन वापस मिल सकता है और जीवन में एक साथ कई सारी गुड़ न्यूज सुनने को मिल सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह नवपंचम राजयोग काफी लाभदायक सिद्द होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए एक साथ कई तरह के अवसर मिल सकते हैं। वर्कप्लेस पर आपके काम को लेकर सराहना हो सकती है। जो लोग बिजनेस में है उनको कोई अच्छी और बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ रहने वाला है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Continue reading on the app