Responsive Scrollable Menu

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने गुरुवार को नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), कलाकारों की परफॉर्मेंस और संगीत की तारीफ करते हुए रणबीर कपूर को सलाह दी। नीतीश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर 'रामायण' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए यह 100% ऑस्कर की हकदार है। बधाई हो नमित। नितेश तिवारी, सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद भारतीय सिनेमा की दुनिया को भारत का अगला बड़ा तोहफा हैं। प्रोडक्शन डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी (DOP) के लिए यह फिल्म कई पुरस्कार जीत सकती है। VFX और AI की मदद से बनाया गया इसका पीरियड वर्ल्ड शानदार है। भारतीय सिनेमा के साथ कोलेबोरेट करने के लिए महान संगीतकार हैंस जिमर का भी धन्यवाद। रणबीर कपूर को सलाह देते हुए उन्होंने लिखा, रणबीर अब रणवीर के साथ अगली पीढ़ी के दो बेजोड़ धुरंधरों की बराबरी पर हैं। यश, ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है। आरके, मैं आपको हमेशा एक एक्टर के रूप में पसंद करता रहा हूं, लेकिन अब आपकी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है कि आप भारत की विरासत, संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाएं। इसलिए अब 'एनिमल' जैसी फिल्में नहीं, चाहे उसके लिए कितना भी बड़ा ऑफर क्यों न मिले। कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें। भारत के पास आपकी अभिनय क्षमता को दिखाने के लिए कहानियों की कोई कमी नहीं है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, मुझे सिर्फ यही उम्मीद है कि भारतीय दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे। साथ ही, मैं चाहता हूं कि फिल्म में कहीं न कहीं मृदंगम और मंजीरे की धुनों के बीच गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुनाई दें। यही इस महाकाव्य की वह ध्वनि है, जो हर भारतीय की आत्मा में बसती है। मैं नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म को बनाने की मेहनत के सम्मान में 'रामायण' कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। 'रामायण' के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया। देखें ट्रेलर की झलक- ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म 'रामायण' से जुड़ी अहम बातें-

Continue reading on the app

Sawan 2026 में सूर्य-चंद्र ग्रहण का Double Impact, Climate Change और वैश्विक सुरक्षा की बढ़ेगी चुनौती

हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण की घटना को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार सावन के महीने में दो बड़े ग्रहण लगने जा रहे हैं। विज्ञान में ग्रहण को खगोलीय घटना मानी जाती है। दरअसल, 12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण और 27-28 अगस्त 2026 को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रह को ज्योतिष में बेहद खास माना जाता है। 
माना जाता है कि यह समय सामूहिक घटनाओं, शासन, अर्थव्यवस्था, मौसम और लोगों भावनाओं को प्रभावित करता है। वैसे आपको बता दें कि, इनमे से कोई भी ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। आइए आपको बताते क्या इसका असर होगा या नहीं।

भारत पर क्या होगा प्रभाव?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के चलते शासन, प्रशासन और नीतियों पर ज्यादा ध्यान रहने वाला है। इस दौरान सरकारें अपनी बड़ी योजनाओं की फिर से समीक्षा कर सकती हैं। राजनीतिक चर्चाएं और जन बहस काफी तेज हो सकती हैं। बड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने से पहले उन पर दोबारा विचार किया जाएगा।
दूसरी तरफ, चंद्र ग्रहण के कारण लोगों की भावनाएं संवेदनशील हो सकती हैं। जिसके चलते सामाजिक कल्याण, सेहत, खेती और पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी बातों पर चर्चा बढ़ सकती है। पानी और पर्यावरण से संबंधित मामलों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
जब ग्रहण लगता है, तो इस अवधि में शेयर बाजार और पैसों के मामलों में थोड़ा संभलकर चलने का होता है। निवेशक और व्यापारी काफी सोच-समझकर कदम बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं, सरकारें भी बड़े बदलाव करने के स्थान पर अपनी पुरानी आर्थिक नीतियों को मजबूत करने पर ध्यान देती हैं। टेक्नोलॉजी, सेहत, ऊर्जा, खेती और जरुरी सेवाओं से जुड़े क्षेत्र इस अवधि में अधिक चर्चा हो सकती है। 

राजनैतिक और कूटनितिक हलचल
सूर्य और चंद्र ग्रहण के प्रभाव से दुनिया भर की सरकारें अपनी कूटनीतिक रणनीतियों का फिर से आकलन कर सकती हैं। इन लोगों का पूरा ध्यान लंबे समय तक चलने वाली पार्टनरशिप पर रहेगा। मुख्य बातचीत, नीतियों की समीक्षा और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर काम तेज होगा।

मौसम और प्राकृतिक घटनाएं
ग्रहण के कारण दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, सूखे से निपटना और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि, यह सभी पारंपरिक ज्योतिषीय आकलन हैं।

आध्यात्मिक महत्व
गौरतलब है कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है,जो इसे सभी भक्तों के लिए काफी पवित्र माना जाता है। ग्रहण का यह समय पूजा-पाठ, ध्यान, मंत्र जाप और खुद के अंदर झांकने के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। भूलकर भी इस समय कोई भी नए और बड़े काम की शुरुआत न करें।  

Continue reading on the app

  Sports

Praggnanandhaa Wins GCT Title: आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास! सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब जीता, मिला इतना पैसा

Grand Chess Tour 2026: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज़ 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. Fri, 07 Aug 2026 08:26:04 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Died News LIVE: ऐसे पलटी Abaan Ahmed की गाड़ी! | Breaking | UP | Jhansi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:16:50+00:00

Mohan Bhagwat/: 'Gen Z की शिकायत जायज़ है' मोहन भागवत | #viral #viralvideo #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers