Responsive Scrollable Menu

Budget 2026: AI चिपसेट और ग्लोबल सप्लाई चेन बढ़ाएंगे स्मार्टफोन के दाम? इंडस्ट्री ने सरकार से की यह मांग

केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणा से पहले देश के टेक जगत में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आम आदमी के लिए स्मार्टफोन और महंगे हो जाएंगे? भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है, और डिजिटल होती दुनिया में यह गैजेट अब एक जरूरत बन चुका है। ऐसे में बजट में होने वाले ऐलान न सिर्फ ग्राहकों की जेब पर, बल्कि पूरे सेक्टर के भविष्य पर सीधा असर डालेंगे।

ग्राहक से लेकर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। इस बार कीमतों को लेकर चिंता पहले से कहीं ज्यादा है, जिसकी वजह अंतरराष्ट्रीय और तकनीकी दोनों है।

कीमतें बढ़ने का खतरा क्यों?

पिछले कुछ सालों में भारतीय कंपनियों के बाजार में आने से चीनी ब्रांड्स पर कीमतें कम करने का दबाव बना था, लेकिन इस साल समीकरण बदलते दिख रहे हैं। सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग है, जिसके कारण प्रोसेसर यानी चिपसेट लगातार महंगे हो रहे हैं। इसके अलावा, वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव और टैरिफ भी लागत को बढ़ा रहे हैं। इन्हीं कारणों से आशंका जताई जा रही है कि स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ सकती है, जिसका बोझ अंततः ग्राहकों पर पड़ सकता है।

इंडस्ट्री को बजट से क्या हैं उम्मीदें?

स्मार्टफोन इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को अब सिर्फ ‘असेंबलिंग हब’ बनकर नहीं रहना चाहिए। उनका कहना है कि बजट में ऐसा पॉलिसी सपोर्ट मिलना चाहिए, जिससे देश में ही कैमरा मॉड्यूल, बैटरी, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) और दूसरे जरूरी कंपोनेंट्स का निर्माण शुरू हो सके।

विशेषज्ञों के अनुसार, इससे भारत ग्लोबल सप्लाई चेन में एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, बजट में रिसर्च, सिस्टम डिजाइन और सॉफ्टवेयर इनोवेशन पर भी खास ध्यान देने की जरूरत बताई जा रही है।

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग से बन सकती है बात

मौजूदा समय में भारत में ज्यादातर स्मार्टफोन असेंबल तो होते हैं, लेकिन उनके अहम हिस्से और पुर्जे विदेशों से आयात किए जाते हैं। इंडस्ट्री का मानना है कि अगर आगामी बजट में सरकार टैक्स छूट (Tax Incentives) और सही नीतियां लेकर आती है, तो इन कंपोनेंट्स का घरेलू उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो न सिर्फ लागत को काबू में रखने में मदद मिलेगी, बल्कि कुछ मामलों में स्मार्टफोन की कीमतें घटने की संभावना भी बन सकती है। यह ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी नई मजबूती देगा।

आगे क्या होगा?

फिलहाल, ग्लोबल सप्लाई चेन के दबाव को देखते हुए स्मार्टफोन की कीमतों में तत्काल किसी बड़ी कटौती की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। लेकिन बजट 2026 में सरकार जो भी नीतियां अपनाएगी, वही यह तय करेगा कि आने वाले समय में स्मार्टफोन आम लोगों के लिए और किफायती होंगे या उनकी पहुंच से दूर होते जाएंगे।

Continue reading on the app

लक्षण का इंतजार ना करें... 25 की उम्र से पहले हार्ट से जुड़े ये चेकअप जरूरी, जानें डॉ. नरेश त्रेहान ने क्या बताया

कम उम्र में भी दिल की बीमारी का खतरा हो सकता है, खासकर अगर परिवार में पहले से किसी को हार्ट की बीमारी रही हो. डॉ. नरेश त्रेहान ने ऐसे लोगों को लक्षणों का इंतजार न करने और 25 साल की उम्र से पहले दिल की सेहत की शुरुआती जांच कराने की सलाह दी है.

Continue reading on the app

  Sports

रोनाल्डो को देखकर सीखा फुटबॉल, राज्य-स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छतरपुर की बेटी ने पाई तीसरी रैंक

Chhatarpur News: अंत्रा जैन ने लोकल 18 से कहा कि वह टीवी पर रोनाल्डो और मेसी को फुटबॉल खेलते देखती थीं, तो उनका भी फुटबॉल खेलने में इंट्रेस्ट बढ़ने लगा. उन्होंने ठान लिया कि खेल की दुनिया में कुछ करके दिखाना है. अभी तो राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है, वह आगे राष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हैं. Mon, 5 Oct 2026 07:39:23 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki 100 Badi Khabar LIVE : आज की ताजा 100 खबरें | PM Modi | Gyanesh Kumar | ECI | Flydubai Flight #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T02:08:44+00:00

Breaking News: राजधानी में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग | Delhi Police | Delhi Crime News | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T02:11:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers