IND vs SL: श्रीलंका में स्पिनर्स होंगे भारत के 'X-Factor', इन 3 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजरें
IND vs SL: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. टीम इंडिया ने श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनर्स की भूमिका सबसे अहम होने वाली है. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की सबसे अहम कड़ी साबित होने वाले हैं. पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. गाले की पिच ऐतिहासिक रूप से पारंपरिक स्पिनरों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां मैच के आगे बढ़ने के साथ ही गेंद अत्यधिक टर्न और असमान उछाल लेती है.
रवींद्र जडेजा भारत के लिए बनेंगे संकटमोचन
भारतीय टीम में सीनियर स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा वापसी कर रहे हैं. गॉल की पिच पर जहां तीसरे और चौथे दिन दरारें पड़ती हैं, वहां जडेजा की सटीक लाइन-लेंथ और तेज गति से स्पिन कराने की क्षमता श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनेगी. वह एक छोर से रन रोककर दबाव बनाएंगे और विकेट चटकाएंगे.
कुलदीप यादव पर भी रहेगी नजर
आधुनिक क्रिकेट में कुलदीप यादव एक प्रामाणिक मैच-विजेता बनकर उभरे हैं. गॉल जैसी सूखी और टर्न लेने वाली पिचों पर उनकी चाइनामैन गेंदबाजी, गुगली और हवा में गति का मिश्रण उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों को भी भ्रमित करने के लिए काफी है. वह मध्य ओवरों में साझेदारी तोड़ने में एक्स-फैक्टर (X-Factor) होंगे.
मानव सुथार और सारांश जैनक्यों होंगे अहम
टीम में नए ऑलराउंडर सारांश जैन और युवा मानव सुथार को शामिल किया गया है. चूंकि गॉल में भारत कम से कम 3 विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतर सकता है, इसलिए इनमें से किसी एक को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जो अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी से घरेलू टीम को चौंका सकते हैं.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
यह भी पढ़ें: ये हैं ICC रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग पाने वाले भारतीय प्लेयर्स, जानें कौन है नंबर-1
Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, एक IAS का तबादला, दो राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को मिला प्रमोशन
हिमाचल प्रदेश में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में एक आईएएस अधिकारी का तबादला (IAS Transfer 2026) किया है। वहीं 2 राज्य प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। तबादले और पदोन्नति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग द्वारा 3 अगस्त 2026 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
बैच 2011 के आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया अब यूथ अफेयर्स डिपार्मेंट दिल्ली में निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। राज्यपाल ने उनकी सेवाएं 5 साल की अवधि के लिए भारत सरकार को सौंपी है। वर्तमान में वह प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी-कम-स्पेशल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं। उद्योग निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
यहाँ देखें आदेश की कॉपीइन HPAS अफसरों को मिला प्रमोशन
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को राज्य सरकार ने लेवल-18 के पे मैट्रिक्स 56,000 से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह के रेगुलर बेसिस पर प्रमोट किया है। इस लिस्ट में राजेश्वर भाटिया और कुलवंत सिंह का नाम शामिल है। अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित आदेश अलग से जारी किया जाएगा। वहीं प्रमोशन संबंधित आदेश हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने 3 अगस्त को जारी किया है।
यहाँ देखें आदेश की कॉपीडॉ निपुण जिंदल भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति भेजे गए
31 जुलाई जारी आदेश के तहत राज्य सरकार ने बैच 2014 के आईएएस अधिकारी डॉ निपुण जिंदल, डायरेक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस की सेवाएं भारत सरकार को 4 साल के लिए आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव के तौर पर नियुक्ति के लिए सौंपी गई है । वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के तौर पर बैच 1987 के आईएएस अधिकारी राम सुभाग सिंह के नियुक्ति की अवधि 2 साल आगे बढ़ा दी गई है। यह अवधि 1 अगस्त 2026 से लागू है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News















.jpg)




