Responsive Scrollable Menu

दिमाग खाने वाला अमीबा: पानी से नाक के रास्ते सूक्ष्म जीव ऐसे बनता है मौत का कारण, जाने बचने का तरीका

बीते साल केरल में 19 लोगों की जान लेने वाले सूक्ष्म जीव नेगलरिया फाउलेरी (Naegleria fowleri) ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है. पानी से ये नाक के रास्ते लोगों के दिमाग तक पहुंच रहे हैं. जिसमें शख्स की कुछ ही दिनों में मौत हो जाती है. अगर ये जीव एक बार दिमाग तक पहुंच गया तो इससे बचाना बहुत की कठिन है. 

इस माइक्रोऑर्गेनिज्म को आम बोलचाल में 'ब्रेन-ईटिंग' यानी दिमाग खाने वाला वाला अमीबा कहा जाता है. यह सूक्ष्म जीव किस तरह से काम करता है और यह पूरी दुनिया के लिए क्यों नई चिंता का विषय बन गया है, इसे जानने की कोशिश करते हैं. 

दूषित पानी में पनपता है ये सूक्ष्म जीव

यह खतरनाक अमीबा मुख्य रूप से गर्म पानी की झीलों, झरनों और उन स्विमिंग पूल्स में पाया जाता है, जिनकी साफ-सफाई नहीं होती है. जब कोई ऐसे पानी में नहाता है तो यह अमीबा पानी के साथ नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश करता है. नाक से घुसने के बाद यह जीव बेहद तेजी से दिमाग की ओर बढ़ता है. यें यहां की  टिश्यूज की ओर बढ़ता है.  उन्हें नष्ट करने की कोशिश करता है. 

इस संक्रमण की रफ्तार काफी तेज होती है. पानी के संपर्क में आने के कुछ ही दिनों अंदर इंसान की मौत हो सकती है. बताया जा रहा है कि दुनिया भर में इससे पीड़ित लोगों में 97 प्रतिशत की मौत हो चुकी है.   

इंसान अपनी पहचना तक भुला देता है

नेगलेरिया फाउलेरी से होने वाले इस जानलेवा दिमागी संक्रमण को मेडिकल भाषा में प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस का नाम दिया जाता है. इसका सबसे खतरनाक पहलू यह है कि यह इंसान के  के विचारों और उसकी पहचान तक को खत्म कर सकता है. 

क्या हैं इसके लक्ष्ण

शुरुआत में मरीज को तेज सिरदर्द और उल्टियां होने लगती है. डॉक्टर अक्सर इसे  'मेनिनजाइटिस' समझते हैं. इस वजह है दोनों के शुरुआती लक्षण बिल्कुल एक होना है. जैसे-जैसे संक्रमण तेजी से बढ़ते हैं, दिमाग में गंभीर सूजन देखने को मिलती है. मरीज को अजीबोगरीब चीजें दिखने लगती हैं, जैसे छत पर रेंगना, याददाश्त कमजोर होना आदि. इसके बाद मैरीज हालत बिगड़ती चली जाती है. वह अपने परिवार वालों को  पहचानना बंद कर देता है. यहां तक कि अपनी खुद की पहचान भी भूला देता है. इसके बाद मरीज को दौरे पड़ने लगते हैं और आखिरकार उसकी मौत हो जाती है.दुनियाभर में मौत का सिलसिला जारी

यह अमीबा इतना खतरनाक है कि इसका अंदाजा इस बात से लगाताया जा सकता है कि  साल 1962 से 2023 के बीच दुनिया भर में इसके 488 मामले सामने आए हैं. इसमें करीब 97 फीसदी मरीजों की मौत हो गई. 

अब यह संक्रमण भारत के लिए एक बड़े अलर्ट की तरह है. आपको बता दें कि बीते साल भारत में इस अमीबा संक्रमण के 200 से ज्यादा मामले सामने आए. यह पूरी दुनिया में बड़े आउटब्रेक की तरह देखा जा रहा है. इससे पहले पूरी दुनिया का कुल आंकड़ा 500 से कम था. मगर भारत में अब भी नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 

गर्म इलाकों से ठंडे देशों तक पहुंचा खतरा

पारंपरिक रूप से यह सूक्ष्म जीव अमेरिका के दक्षिणी राज्यों, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर होता था. मगर अब यह अपना दायरे को बढ़ा रहा है. बीते दो दशकों में यह इटली, बेल्जियम, अमेरिका के मिनेसोटा जैसे ठंडे राज्यों और स्लोवाकिया तक पहुंच चुका है. साल 2023 में ताइवान की एक इनडोर सर्फिंग फैसेलिटी और अमेरिका में एक  दूषित 'स्प्लैश पैड' के कॉन्टैक्ट में आने से भी मौते के मामले सामने आए हैं. 

बचाव के लिए जरूरी बातें 

यह ब्रेन इंटिंग अमीबा काफी खतकनाक है. मगर इससे घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए अगर ऐहतियात बरती जाए तो इससे बचा जा सकता है. गंदे पानी में नहाने से बचें. 

इन बातों का ध्यान रखें

बेशक ब्रेन-ईटिंग' अमीबा का संक्रमण बेहद जानलेवा है, लेकिन आपको इससे घबराने या पैनिक करने की जरूरत नहीं है. इसके बजाय, बढ़ते जोखिम के प्रति सतर्क रहकर इससे बचा जा सकता है. चूंकि यह अमीबा पानी के जरिए नाक से शरीर में घुसता है, इसलिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं.उन स्विमिंग पूल्स में जाने से बचें जो बेकार पड़े हैं. इनकी नियमित साफ-सफाई नहीं होती है, जिसमें यह सूक्ष्म जीव पनपते हैं. दूषित 'स्प्लैश पैड' और इनडोर सर्फिंग फैसेलिटीज का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें. प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों, झीलों और तालाबों में नहाते वक्त सतर्क रहें. वैज्ञानिक बताते हैं कि जब पानी गर्म होता है तो  तो यह अमीबा बहुत सक्रिय होता जाता है. हमेशा यह ध्यान रखें कि पानी में जाते समय पानी तेजी से आपकी नाक में न जाए. इससे अमीबा के शरीर में प्रवेश करने  और दिमाग तक पहुंचने का रास्ता मिल जाता है.

Continue reading on the app

Petrol Diesel Price Tax: ईंधन निर्यात पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल और डीजल पर फिर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

Petrol Diesel Price Tax: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में हो रहे उतार चढ़ाव और देश की तेल रिफाइनिंग कंपनियों की कमाई को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल के विदेश में होने वाले निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स यानी विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. यह नई व्यवस्था 3 अगस्त यानी आज से ही देशभर में लागू कर दी गई है. सरकार समय समय पर वैश्विक बाजार की परिस्थितियों, निर्यात से मिलने वाले मार्जिन और रिफाइनरियों के कुल लाभ का आकलन करके इस टैक्स की समीक्षा करती है ताकि घरेलू जरूरतों और सरकारी राजस्व के बीच संतुलन बना रहे.

पेट्रोल और डीजल पर बढ़ा कितना टैक्स

सरकार की ओर से जारी किए गए नए आदेश के अनुसार पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स को 2.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर अब 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. इसका मतलब है कि अब कंपनियों को पेट्रोल बाहर बेचने पर प्रति लीटर 1 रुपये का अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा. वहीं दूसरी तरफ डीजल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में काफी बड़ी बढ़ोतरी की गई है. डीजल पर निर्यात कर को 15.5 रुपये प्रति लीटर से सीधे बढ़ाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. इस फैसले से डीजल का निर्यात करने वाली बड़ी तेल रिफाइनिंग कंपनियों पर प्रति लीटर 8.5 रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा.

क्या होता है विंडफॉल टैक्स?

जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल या उससे बने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अचानक बहुत तेजी से बढ़ जाती हैं, तो तेल का उत्पादन करने वाली और उन्हें साफ करने वाली रिफाइनिंग कंपनियों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के बहुत बड़ा मुनाफा होने लगता है. इस तरह के अचानक और अप्रत्याशित रूप से मिले फायदे को आर्थिक भाषा में विंडफॉल कहा जाता है. सरकार इस अप्रत्याशित मुनाफे में से एक हिस्सा कर के रूप में वसूलती है, जिसे विंडफॉल टैक्स कहा जाता है. इस व्यवस्था को लागू करने का मुख्य मकसद कंपनियों के असाधारण लाभ का एक हिस्सा सरकारी खजाने में लाना होता है ताकि उस धन का उपयोग जनकल्याण के कार्यों में किया जा सके.

पिछली समीक्षाओं में भी हुए थे बदलाव

केंद्र सरकार हर दो सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार की समीक्षा करके विंडफॉल टैक्स की दरों में बदलाव करती रहती है. इससे पहले की गई समीक्षा के दौरान भी डीजल के निर्यात पर लगने वाले कर को 8.5 रुपये से बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर किया गया था. उसी समय हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ पर भी टैक्स को 7.5 रुपये से बढ़ाकर 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था. उस दौरान पेट्रोल पर लगने वाले निर्यात शुल्क को घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर किया गया था, जिसे अब ताजा परिस्थितियों को देखते हुए दोबारा बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.

आम जनता की जेब पर क्या पड़ेगा असर

इस बड़े नीतिगत फैसले का देश के आम नागरिकों और दैनिक वाहन चालकों के बजट पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यह टैक्स बढ़ोतरी केवल विदेश में निर्यात किए जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर ही लागू होगी. देश के भीतर पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले पेट्रोल और डीजल की खुदरा दरों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसलिए आम लोगों को ईंधन पुरानी दरों पर ही मिलता रहेगा. हालांकि जानकार मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अगर आगे भी ऐसे ही बदलाव होते रहे तो आने वाले समय में नीतियां बदल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल, डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स

Continue reading on the app

  Sports

ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban

अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी को भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में आठ साल के लिए सभी तरह के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण ने जांच के बाद उन्हें तीन गंभीर मामलों में दोषी पाया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2025 में खेले गए अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट से जुड़ा है। इस प्रतियोगिता के दौरान आईसीसी ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड की ओर से भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी की भूमिका निभाई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अखिलेश रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बता दें कि अखिलेश को मैच के परिणाम, खेल की प्रगति या मुकाबले के किसी भी पहलू को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करने के नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके अलावा उन पर एक अन्य खिलाड़ी को भी भ्रष्टाचार रोधी नियम तोड़ने के लिए प्रेरित करने, उकसाने या मदद करने का आरोप साबित हुआ है।

आईसीसी न्यायाधिकरण ने अखिलेश को जांच में बाधा डालने का भी दोषी माना है। आरोप है कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन से कुछ जरूरी संदेश और आंकड़े हटा दिए थे, जो जांच के लिए महत्वपूर्ण हो सकते थे। इसी कारण उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी नियमों की एक और धारा के तहत कार्रवाई की गई।

यह प्रतिबंध 21 नवंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा। इसी तारीख को अखिलेश को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। अब यह प्रतिबंध नवंबर 2033 तक जारी रहेगा। इस दौरान वह किसी भी स्तर के आधिकारिक क्रिकेट मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

गौरतलब है कि बोडुगुम अखिलेश रेड्डी ने अमेरिका की राष्ट्रीय टीम के लिए चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। ये सभी मुकाबले उन्होंने अप्रैल 2025 में खेले थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं हो पाया और अब भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में उन पर कड़ी कार्रवाई हुई है।

अमेरिकी क्रिकेट के लिए यह इस साल का दूसरा बड़ा मामला है, जब किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पर भ्रष्टाचार रोधी नियमों के तहत कार्रवाई हुई है। इससे पहले अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स को भी निलंबन और सजा का सामना करना पड़ा था। उन पर बारबाडोस के बिम10 टूर्नामेंट के दौरान आईसीसी आचार संहिता के पांच उल्लंघनों का आरोप लगा था।

आईसीसी लगातार क्रिकेट में भ्रष्ट गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है और खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Mon, 03 Aug 2026 21:58:25 +0530

  Videos
See all

डिंडीगुल में भीषण आग, लकड़ी का गोदाम खाक | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:30:09+00:00

Pakistan News: मरती अर्थव्यवस्था 'भीख' से होगी जिंदा? | Munir | Shehbaz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:30:06+00:00

Iran says it is in talks with Oman but not the US, contradicting Donald Trump | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:41:41+00:00

Heavy Rainfall Hits City | 1 बजते ही बारिश से मची भयंकर तबाही! |Rain Disaster Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers