पैपराजी को पोज दिए बिना निकले सलमान खान:संजय दत्त, रवीना टंडन भी हुईं स्पॉट, केबीसी के सेट पर पहुंचीं सारा अली खान, देखिए वीडियो
पैपराजी से विवाद के बीच सलमान खान को सोमवार को बांद्रा में स्पॉट किया गया है। आमतौर पर सलमान पैपराजी को पोज देने के लिए कुछ सेकेंड के लिए ठहरते हैं, लेकिन इस बार वह बिना रुके सीधे कार में जाकर बैठ गए। वहीं संजय दत्त, रवीना टंडन और सारा अली खान को भी मुंबई में स्पॉट किया गया है। बांद्रा में स्पॉट हुए सलमान ने एक नजर पैपराजी की ओर देखा और तुरंत नजरें फेरते हुए आगे बढ़ गए। इस दौरान उन्हें ब्लैक टी-शर्ट के साथ लेदर कैप पहन रखी थी। देखिए सलमान खान की झलक- ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट- पैपराजी की आलोचना कर चुके हैं सलमान खान बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने कटरीना कैफ को वजन, भाई सोहेल के चेहरे और सनी देओल के फटे जूतों पर ट्रोल करने वालों की कड़ी शब्दों में निंदा की। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से शॉट लेने और पोस्ट किए जाने पर कहा, “आजकल एक नया ट्रेंड है। गाड़ी से निकलते वक्त कैमरा यहां (कमर पर) होता है और गाड़ी में बैठते वक्त भी कैमरा यहां होता है, ताकि हिप शॉट मिल जाए, टांगों का शॉट मिल जाए। इसके बाद पीछे से भी एक शॉट लिया जाता है, जो कोई भी अभिनेत्री या लड़की पसंद नहीं करती।” उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज हो सकती हैं, लेकिन सवाल उन महिलाओं का है जिन्हें यह पसंद नहीं है। सलमान ने इस दौरान अभिनेत्री सई मांजरेकर, नेहा धूपिया और भांजी का जिक्र किया। सलमान ने आगे कहा कि पीछे से महिलाओं की तस्वीरें लेने के बाद उन पर “पहचानो ये कौन है” जैसे कैप्शन क्यों लगाए जाते हैं। सलमान बोले- अपनी मां-बहन के शॉट सोशल मीडिया पर डालो सलमान ने कहा कि जो महिलाएं इस तरह की तस्वीरों से असहज होती हैं, उन्हें इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा, “जहां ऐसा हुआ न, घूम के चांटा मारो। बोलना अपनी मां-बहनों का ये शॉट ले लो और हमें दिखाओ। सोशल मीडिया पर डालो। जांघों का शॉट ले लो।” सलमान ने पूछा कि ऐसे लोगों को प्रेस का कार्ड किसने दिया और ऐसी सोच क्यों है? गुस्से में सलमान ने मंच पर ही अपनी शर्ट उतारकर पेट दिखाया और कहा कि अब जो चाहे उन्हें ट्रोल कर सकता है। सलमान ने ये भी कहा कि कुछ समय पहले उन्हें गंजा कहते हुए ट्रोल किया जा रहा था, जबकि असल में वो उनकी आने वाली फिल्म का लुक था, उन्होंने कुछ समय पहले अपना दोस्त भी खो दिया था। कई सेलेब्स ने की सलमान के बयान की सहारना एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कुछ समय पहले ही बैक शॉट पोस्ट करने पर एक इवेंट में सरेआम पैपराजी को फटकारा था। अब सलमान का बयान आने के बाद नेहा लिखती हैं, टाइगर जिंदा है। वरुण धवन ने एक वीडियो जारी कर सलमान को सपोर्ट किया। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो पिता डेविड धवन के साथ सलमान को देखकर खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर कुणाल कोहली ने लिखा है, सलमान खान आपको सलाम। आपने सोशल मीडिया पर लोगों के व्यवहार, ट्रोलिंग, पैपराजी और इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा देने वालों पर बहुत जरूरी बातें कहीं। और जब भाई बोलता है, तो उसके बाद किसी के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचता। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा, ऐसी बात कहना एक बड़ी और उदार सोच को दिखाता है और लोगों को ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ऋचा ने उन पुरुषों पर भी सवाल उठाया जो महिलाओं के शरीर और उनके लुक्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष महिलाओं के बिना अस्तित्व में नहीं आ सकते, क्योंकि हर व्यक्ति मां की कोख से जन्म लेता है। उनके मुताबिक, अगर कोई मांओं का मजाक उड़ाता है, तो उसका असर उल्टा पड़ सकता है। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट बोली- सलमान पाखंडी है सलमान का बयान सामने आने के बाद बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रह चुकीं ब्रिटिश मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सलमान को पाखंडी कहा है। उन्होंने सलमान का क्लिप शेयर कर लिखा है, सलमान एक पाखंडी और बेवकूफ इंसान है। जब मैं बिग बॉस में थी, तब उसने मेरे शरीर और चेहरे को लेकर आलोचना की थी, जबकि गौहर से कहा था कि उसका शरीर अच्छा है। क्या था सलमान खान का बयान? यह खबर भी पढ़ें... सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को फटकारा:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरा मजाक उड़ाया सलमान खान के पैपराजी और ट्रोलिंग के खिलाफ बयान के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उनका समर्थन किया। नेहा धूपिया ने सलमान के बयान पर ‘टाइगर जिंदा है’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सलमान को सपोर्ट किया। डायरेक्टर कुणाल कोहली ने भी सलमान की तारीफ की और सोशल मीडिया ट्रोलिंग व पैपराजी के व्यवहार पर उनकी बात को जरूरी बताया। हालांकि, सोफिया हयात ने सलमान के बयान की आलोचना की। उन्होंने सलमान को पाखंडी बताया और अपने पुराने अनुभव का जिक्र किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
नेशंस लीग-बाल खींचने पर 2 रेड कार्ड:एंग्विला के एक ही खिलाड़ी के एंटीगुआ एंड बारबुडा के दो खिलाड़ियों ने मैच में बाल खिंचे
कॉन्काकैफ नेशंस लीग के एक मुकाबले में अजीब घटना देखने को मिली। एंग्विला के फॉरवर्ड ईडन सिपिओ के करीब 1.5 मीटर लंबे बाल खींचने पर एंटीगुआ एंड बारबुडा के दो खिलाड़ियों को सीधे रेड कार्ड दिखाया गया। दोनों घटनाएं अलग-अलग समय पर हुईं। एंटीगुआ एंड बारबुडा ने इसके बावजूद मैच 5-0 से जीता। 69वें मिनट में मैदान पर आए सिपिओ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मैच में सिपिओ 69वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए। उस समय एंग्विला 0-5 से पीछे थी। सिपिओ अपने लंबे बाल के लिए पहचाने जाते हैं। खुले रखने पर उनके बाल टखनों तक पहुंचते हैं। बांधने पर इन्हें कमर के चारों ओर लपेटना पड़ता है। मैच के 71वें मिनट में सिपिओ अपने डिफेंस एरिया में गेंद लेकर थे। तभी एंटीगुआ एंड बारबुडा के मिडफील्डर कियोन ग्रीन ने पीछे से उनके बाल पकड़कर खींच दिए। सिपिओ ने इसका विरोध किया। रेफरी ने ग्रीन को सीधे रेड कार्ड दिखा दिया। स्टॉपेज टाइम में फिर बाल खींचे मैच के स्टॉपेज टाइम में ऐसी ही घटना दोबारा हुई। इस बार एंटीगुआ एंड बारबुडा के शालोन नाइट ने सिपिओ के बालों का एक हिस्सा पकड़ लिया। बाल खिंचने के बाद सिपिओ मैदान पर गिर गए। रेफरी ने नाइट को भी सीधे रेड कार्ड दिखाया। इसके बाद एंटीगुआ एंड बारबुडा को मैच के आखिरी पलों में 9 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। बाल खींचने पर रेड कार्ड क्यों? फुटबॉल के नियमों के तहत जानबूझकर किसी खिलाड़ी के खिलाफ हिंसक आचरण करना रेड कार्ड का कारण बन सकता है। बाल खींचना भी परिस्थितियों और इस्तेमाल की गई ताकत के आधार पर इसी श्रेणी में आ सकता है। एंटीगुआ ने 9 खिलाड़ियों के साथ भी मैच जीता दो खिलाड़ियों के रेड कार्ड के बावजूद एंटीगुआ एंड बारबुडा ने मैच 5-0 से जीता। टीम ने सिपिओ के मैदान पर आने से पहले ही पांच गोल की बढ़त बना ली थी। कियोन ग्रीन और शालोन नाइट को रेड कार्ड मिलने के कारण अगले मैच में निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… FIDE अवॉर्ड्स - दिव्या देशमुख बनीं बेस्ट फीमेल चेस प्लेयर:भारत की ओपन-विमेंस टीम बेस्ट टीम चुनी गई; लगातार तीसरी बार नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी जीती भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में बेस्ट चेस प्लेयर (फीमेल) चुना गया है। पिछले एक साल में विमेंस वर्ल्ड कप में उनके खिताबी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को बेस्ट चेस प्लेयर (मेल) चुना गया। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
